भरत सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने मनाया क्लब का 15 वा स्थापना दिवस
अभिषेक श्रीवास्तव बने भरत सिंह फैंस क्लब के नए अध्यक्ष
जमशेदपुर 16 जुलाई – आज भरत सिंह फैंस क्लब के सदस्यों द्वारा भरत सिंह फैंस क्लब का 15 वां स्थापना दिवस भरत सिंह जी के साकची स्थित कार्यालय में मनाया गया! इस दौरान क्लब के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह जी और अध्यक्ष मनोज कुमार सोनी ने केक काटा तथा श्री सिंह ने क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब के सदस्यों के साथ समाज की सेवा करते हुए हमने जो 15 वर्षों का सफर साथ तय किया है इसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है! हमारे क्लब के नौजवानों ने पूरे कोरोना काल के पहली लहर में घर-घर जाकर डेढ़ लाख परिवारों को सुखा राशन देने का काम किया, शहर की कई बेटियों के शादी में आर्थिक मदद पहुंचाया और यह सभी कार्य हमारे क्लब के सदस्यों ने समाज के प्रति निस्वार्थ भाव से किया!
साथ ही भरत सिंह फैंस क्लब के मुख्य संरक्षक द्वारा क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ विक्की श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया! इस दौरान अभिषेक श्रीवास्तव को क्लब के वर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार सोनी ने पुष्पगुच्छ देकर भरत सिंह फैन क्लब के अध्यक्ष पद का पदभार सौंपा और आशा व्यक्त किया कि जो दायित्व उन्हें आज सौंपी गई है उसका वे निस्वार्थ भाव से निर्वाह करेंगे! आज के इस कार्यक्रम में शक्ति सिंह, मनोज सोनी, एस.पी.सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, संदीप सिंह, जय मंगल झा, राम उदय ठाकुर, मनीष कुमार, श्याम शर्मा, डॉक्टर जिया, करण गोराई, शशिकांत सिंह, विकास कुमार झा, उमेश चंद्रा, नमीन शेट्टी, बिजय शंकर दुबे, गोपी सिंह, सूरज कुमार राय, राजेश सिंह, मोहम्मद फिरोज आलम आदि लोग उपस्थित थे!