भरत सिंह ने बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिया बधाई
जमशेदपुर 4 जुलाई – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी द्वारा भाजपा विधायक दल के नेता श्री बाबूलाल मरांडी जी को झारखंड प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी जी को बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह ने कहा कि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से राज्य में भाजपा का नेतृत्व अनुभवी हाथों में चला गया है।
श्री मरांडी जी अपने कुशल नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं, इसलिए अब इनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा की छवि राज्य में और भी बेहतर हो गई है। हमें पूरा विश्वास है कि बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा को अवश्य ही लाभ मिलेगा। हम दिल से बाबूलाल मरांडी जी को इस दिन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।
साथ ही केंद्रीय नेतृत्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी को धन्यवाद देते हैं।