Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेगूसराय में मतगणना केंद्र का जायजा लेते बेगूसराय के डीएम अरविंद कुमार वर्मा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से बिहार बेगूसराय राजनीति

    बेगूसराय में मतगणना केंद्र का जायजा लेते बेगूसराय के डीएम अरविंद कुमार वर्मा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय में मतगणना केंद्र का जायजा लेते बेगूसराय के डीएम अरविंद कुमार वर्मा
    बेगूसराय /अजय शास्त्री :-बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और 10 नवंबर की मतगणना के लिए बेगूसराय प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है । मंगलवार को बेगूसराय के सभी सात विधानसभा के लिये तीन जगहों पर 14-14 टेबल पर मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से शुरू कर दी जाएगी । जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह आठ बजे से होने वाली मतगणना की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है । जिले में तीन जगहों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से कृषि उत्पादन बाजार समिति बेगूसराय में चेरियाबरियारपुर, मटिहानी, साहेबपुरकमाल, बेगूसराय तथा बखरी (सुरक्षित) तथा आरकेसी+2 स्कूल बरौनी में बछवाड़ा एवं एपीएसएम कॉलेज बरौनी में तेघड़ा का मतगणना होना है। उन्होंने बताया कि ईवीएम से प्राप्त मतों की मतगणना हेतु प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्धारित हॉल में 14 मतगणना टेबुल बनाए गए हैं जिस पर प्रत्येक राउंड में 14 मतदान केंद्रों की मतगणना की जा सकेगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में ईवीएम से प्राप्त मतों की मतगणना के लिए प्रत्येक मतगणना टेबल पर निर्धारित संख्या में सुपरवाईजर, काउंटिंग असिस्टेंट तथा काउंटिंग माइक्रो-ऑब्जर्बर की नियुक्ति की गयी है । इसी प्रकार विधानसभा वार ई-पोस्टल बैलेट एवं पोस्टल बैलेट की गणना के लिए विधानसभावार क्रमशः तीन-तीन टेबल लगाए गए हैं । ऐसे प्रत्येक टेबुल पर भी मतगणना पर्यवेक्षक एवं कार्यपालक सहायक की प्रतिनियुक्ति की की गई है । उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए मतगणना केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में तैयारियां किए जाने के साथ-साथ मतगणना कर्मियों की तैनाती की जा चुकी है।
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मतगणना के दिन केंद्र के सामने की सड़क को आम आवागमन के लिए बंद किया गया है और मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार के सामने 100 मीटर के दायरे में प्रशासनिक वाहन को छोड़ अन्य वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है, साथ ही चुनाव परिणाम आने के बाद किसी भी तरह के विजय जुलूस, आतिशबाजी आदि को भी प्रतिबंधित किया गया है । इसके अतिरिक्त मतगणना के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोटावेटर से वृद्ध किसान कटा , हुई मौत ,आक्रोशित परिजन ने शव के साथ किया सड़क जाम
    Next Article झारखंड मंत्रालय में 09 नवंबर 2020 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    July 22, 2026

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    July 22, 2026

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.