पूर्व प्रमुख के निधन से प्रखंड मुख्यालय में छाई शोक की लहर
भगवानपुर से निशांत भारद्वाज की रिपोर्ट
भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कविया निवासी करीब 70 वर्षीय पूर्व प्रमुख सह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह के निधन से पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। बताया जाता है कि वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे वर्ष 1981 ई0 से 2001 तक प्रखंड प्रमुख पद पर रहे। इसी दौरान वे वर्ष 1990 ई0 में बछवाड़ा विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़े थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र के साथ भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास कविया से प्रखंड मुख्यालय होते हुए सिमरिया गंगा तट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ मुकेश कुमार, प्रखंड प्रमुख शत्रुधन कुमार, उपप्रमुख अजय सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा जिलाउपाध्यक्ष बलराम सिंह, मंडल अध्यक्ष पंकज पासवान व महेंद्र महतों, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामजीवन राय, मुकेश राय, भाजपा नेता अमलेश कुमार चुन्नू, उमेश राय महंथ, प्रमोद राय, निरंजन रंजन, प्रवीण शेखर, अमरेश सिंह, हेमंत कुमार, शिवकुमार चौधरी सहित दर्जनों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।