Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल के परभणी दौरे से पहले मायावती ने कहा : कांग्रेस, भाजपा आदि की नीयत में खोट
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    राहुल के परभणी दौरे से पहले मायावती ने कहा : कांग्रेस, भाजपा आदि की नीयत में खोट

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राहुल के परभणी दौरे से पहले मायावती ने कहा : कांग्रेस, भाजपा आदि की नीयत में खोट

    लखनऊ:  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर उठे विवाद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के परभणी दौरे की पृष्ठभूमि में कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीयत व नीति में खोट होने का आरोप लगाया।

     

     

    मायावती ने कहा कि दलित वोट के स्वार्थ की खातिर बसपा को छोड़कर अन्य राजनीतिक पार्टियां आंबेडकरवादी होने का ढोंग करती रहती हैं, जबकि दलित/बहुजन के हितों की बात करें तो ये ‘‘मुंह में राम बगल में छुरी’’ की कहावत को चरितार्थ करती हैं।

    बसपा प्रमुख ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के परभणी (महाराष्ट्र) दौरे से पहले सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर क्रमवार पोस्ट में कहा, ”भारतीय संविधान के मूल निर्माता परम पूज्य बाबासाहेब डा. भीमराव आंबेडकर का अनादर/अपमान व उनके करोड़ों अनुयायियों के प्रति हीन भावना का दुखद परिणाम है कि परभणी जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं। साबित है कि कांग्रेस व भाजपा आदि कोई इनका सच्चा हितैषी नहीं। सबकी नीयत, नीति में खोट है।”

     

     

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का सोमवार को महाराष्ट्र के परभणी शहर का दौरा प्रस्तावित है। गांधी इस महीने की शुरुआत में वहां हुई हिंसा में मारे गए दो लोगों के परिवारों से मिल सकते हैं।

    मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित परभणी शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर 10 दिसंबर की शाम को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान की प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त किये जाने के बाद हिंसा भड़क उठी थी।

    राहुल गांधी का नाम लिए बिना मायावती ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘परभणी की घटना को लेकर कांग्रेस नेता का आज का दौरा घड़ियाली आंसू बहाने जैसा है, क्योंकि बाबासाहेब के जीते जी व उनके देहांत के बाद भी कांग्रेस का उनके व उनके अनुयायियों के हित व कल्याण के प्रति रवैया हमेशा जातिवादी व तिरस्कारपूर्ण रहा है। इन्हें दलितों-पिछड़ों की याद केवल अपने बुरे वक्त में आती है।”

    मायावती ने राज्यसभा में आंबेडकर को लेकर गृह मंत्री शाह की टिप्पणी का जिक्र करते हुए लोगों से अपील की, ‘‘इसी क्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री से संसद में बाबासाहेब विरोधी टिप्पणी को वापस लेने की मांग को लेकर बसपा द्वारा कल मंगलवार को देश भर में जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की सर्व समाज से अपील।”

    इसी पोस्ट में उन्होंने कहा, ”बाबासाहेब के नाम पर छलावापूर्ण राजनीति करने वालों से सावधानी जरूरी है।”

     

     

     

    राज्यसभा में पिछले सप्ताह मंगलवार को संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, ‘‘अभी एक फैशन बन गया है… आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’’

    शाह के इस बयान के लिए विपक्षी दलों के नेताओं ने उनकी तीखी आलोचना की है।

    पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ”बसपा का आंबेडकरवादी आत्म-सम्मान आंदोलन ’बहुजन समाज’ को वोट के माध्यम से शासक वर्ग बनाने का राजनीतिक मिशन है, जबकि दूसरी पार्टियां केवल इनके वोटों के स्वार्थ की खातिर आंबेडकरवादी होने का ढोंग करती रहती हैं। दलित/बहुजन के हितों में इनके मुंह में राम, बगल में छुरी जैसी स्थिति है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर :जिला प्रशासन का नशा कारोबारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,चार गिरफ्तार
    Next Article मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा के आतिथ्य में मंडल 3 की वार्षिक वनभोज सह मंडलीय सभा “मिलाप” आयोजित की गयी

    Related Posts

    ललित गर्ग ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान से अलंकृत होंगे

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    शांति का मुखौटा- सत्ता की रणनीतिः ट्रंप का वैश्विक विरोधाभास

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    स्पा सेंटर की लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार!

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ललित गर्ग ‘पत्रकार शिरोमणि’ सम्मान से अलंकृत होंगे

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    शांति का मुखौटा- सत्ता की रणनीतिः ट्रंप का वैश्विक विरोधाभास

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    स्पा सेंटर की लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार!

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    अजनौल में एसटीएफ का बड़ा एक्शन

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 21, 2026

    टुसू मेला: सांसद बिद्युत बरण महतो ने तैयारियों का लिया जायजा

    हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी, पूर्व भाजपा नेता के घर जांच

    DMM लाइब्रेरी पुस्तक दान अभियान – 417 पुस्तकों का सराहनीय योगदान

    टाटा मोटर्स का बड़ा धमाका, एक साथ 17 नए मॉडल ट्रक लॉन्च, 10 का निर्माण जमशेदपुर में

    एसीसी ने बरही के ठेकेदार की दैनिक मजदूर से प्लेटिनम ठेकेदार तक की यात्रा का जश्न मनाया

    नितिन नवीन बने बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष 45 साल की उम्र में सबसे युवा अध्यक्ष, बिहार को पहली बार मिला शीर्ष नेतृत्व का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.