साढ़े 12 करोड़ की लागत से होगा चक्रधरपुर के रानी तालाब का सौंदर्यीकरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जैना
चक्रधरपुर नगर परिषद के राजबाड़ी रोड स्थित रानी तालाब का सौंदर्यीकरण साढ़े 12 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। झामुमो नेता दिनेश जेना ने बताया कि विधायक सुखराम उरांव के प्रयास से योजना को नगर विकास विभाग से स्वीकृति और राशि आवंटन मिल चुका है।

परियोजना में तालाब में गंदा पानी गिरने से रोकने हेतु ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा पोटका तालाब में गंदा पानी रोकने के लिए 17.40 लाख, शहर के चौक-चौराहों पर मिनी लाइट लगाने के लिए 35 लाख और खराब मिनी व स्ट्रीट लाइट दुरुस्ती हेतु साढ़े 9 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

दिनेश जेना ने कहा कि विधायक, मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री के बीच बेहतर समन्वय से कई योजनाओं को मंजूरी मिली है। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कर कार्य आरंभ किया जाएगा।


