Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नहीं होगी बैंक की प्रस्तावित हड़ताल, कर्मचारी संघ ने वापस लिया फैसला
    Breaking News Business Headlines

    नहीं होगी बैंक की प्रस्तावित हड़ताल, कर्मचारी संघ ने वापस लिया फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. शनिवार को होने वाली बैंकों की हड़ताल अब नहीं होगी दरअसल कर्मचारी संघ ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है. इस कदम के बाद आज होने वाला बैंकों का कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा. इससे पहले बैंक कर्मचारी संघ ने निजीकरण और कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ी कई मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया था. इस हड़ताल में अधिकारियों का संगठन पहले से ही शामिल नहीं था. हालांकि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बैंकों के सामान्य कामकाज पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है. अब संगठनों ने साफ कर दिया है कि कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा.

     

    अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने जानकारी दी है कि शनिवार को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल वापस ले ली है. भारतीय बैंक संघ के ज्यादातर मांगों को मानने पर सहमत होने के बाद एआईबीईए की तरफ से यह हड़ताल वापस ली गई है. इस निर्णय के बाद सभी बैंकों में काम सामान्य रुप से चलता रहेगा और बिना किसी व्यवधान के लेन-देन किया जा सकेगा.

     

    एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा, सभी मुद्दों पर सहमति बनी है। आईबीए और बैंक इस मुद्दे को द्विपक्षीय रूप से हल करने पर सहमत हुए हैं। इसलिए हमारी हड़ताल टाल दी गई है. बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है. 19 नवंबर को माह का तीसरा शनिवार पड़ रहा है. इस दिन बैंक खुले रहते हैं. अब हड़ताल टल जाने के बाद आप अपना कामकाज निपटा सकते हैं.

     

    नवंबर के महीने में कुल 10 दिन छुट्टी रहनी थी. हालांकि अब बाकी बचे माह में शिलांग सर्किल को छोड़कर कही और अतिरिक्त छुट्टी नहीं होगी. 23 नवंबर को शिलांग सर्किल के बैंक बंद रहेंगे. वहीं 20 और 27 नवंबर को रविवार होने के कारण और 26 नवंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों पर सीजेआई का बड़ा फैसला: अब हर सप्ताह होगी 650 केसों की सुनवाई
    Next Article कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पंजाब के 4 नेताओं को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी एक्स कैटेगरी सुरक्षा

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    November 9, 2026

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    November 9, 2026

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों के लिए 114 बेड वाले विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.