बलजीत सिंह बेदी एवं आनन्द बिहारी दुबे ने संविधान बचाओ सभा में संविधान बचाने के लिए भरा हुंकार
कांग्रेस जिला अध्यक्ष और प्रभारी के नेतृत्व में लगातार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम किए जा रहे हैं परंतु तिलक पुस्तकालय में कौन शख्स है जो आम कांग्रेसी को अब भी जुड़ने नहीं दे रहे हैं कौन है वह शख़्स जिसने जिला अध्यक्ष नगर अध्यक्ष को अपने स्वार्थ के लिए एक होने नहीं दिया जो अध्यक्ष के कार्यकाल में ——-
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन जादुगोडा चौक में संध्या 5 बजे से 15 जून को कांग्रेस नेता रंजीत राम समन्वयक अ.जा. विभाग के अध्यक्षता में आयोजित हुई। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री सह जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे नेता राहुल गाँधी संविधान बचाने के लिए आवाज बुलंद कर रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ता समयबद्ध राहुल गाँधी के संदेश को घर-घर जाकर पहुँचाए।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि झारखण्ड में सरना धर्म कोड केंद्र सरकार लागु करे। जनता के समस्या पर बड़े आंदोलन कांग्रेस कार्यकर्ता करें। आज केन्द्र सरकार निजी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। आज केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी समाज को दबाया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 15 (5) राज्य को निजी स्कूलों या काॅलेजों सहित शैक्षणिक संस्थानों में पिछड़े वर्ग और आर्थिक रुप से पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण की बात कही गई है। जिसे झारखण्ड राज्य में अविलंब लागु करने का मांग कांग्रेस पार्टी करती है।

सुबोध सिंह सरदार, हेमेंद्र हाँसदा, रंजीत राम, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह ने भी बढती महंगाई, बेतहासा बेरोजगारी, पेशा कानून, यु सी आई एल के माइंस के कुप्रभाव एवं सी एस आर, जातीय जनगणना, स्थानीय मुद्दों पर ने भी सभा को संबोधित किया
सभा में सीताराम सोरेन, लासा मुर्मू, रंजन बाजराय, लक्ष्मण चन्द्र बाग, सपन सरदार, लालटू दास, ब्रजेन्द्र तिवारी, गुलाम सरबर, सलीम खान, अमित श्रीवास्तव, नीरज सिंह अध्यक्ष युवा, सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

बहरहाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष और प्रभारी के नेतृत्व में लगातार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम किए जा रहे हैं परंतु तिलक पुस्तकालय में कौन शख्स है जो आम कांग्रेसी को अब भी जुड़ने नहीं दे रहे हैं जिला अध्यक्ष और पभारी इस पर ध्यान नहीं देते हैं तो आने वाले दिनों में तिलक पुस्तकालय में कुछ और देखने को मिलेगी

