संवाददाता- विवेक चौबे
गढ़वा : भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार झारखंड सरकार हटाओ अभियान के तहत संकल्प यात्रा पर झारखंड सरकार के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आगामी 5 अक्टूबर 2023 को गढ़वा जिला के गढ़वा व भवनाथपुर विधानसभा में आगमन होने जा रहा है। इसी कार्यकर्म की तैयारी के लिए बंशीधर नगर हनुमान मंदिर के पास भवनाथपुर विधानसभा में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलाला दुबे के नेतृत्व में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया। जिसमें कहा गया की झारखंड सरकार की उदासीन रवैया से किसान, नवजवान, मजदूर, महिला परेशान हैं। लगातार तीन साल किसान अकाल व सुखाड़ की मार झेल रहे हैं,
लेकिन झारखंड सरकार किसानों को केंद्र सरकार द्वारा सौ करोड़ मिलने के बाद भी राहत का पैसा नहीं दे रही है। कृषि लोन माफी के नाम पर किसानों को छला गया है। कृषि आशीर्वाद योजना बंद कर किसानों के पेट पर लात मारा गया है। कृषि बीमा का पैसा नहीं दिया गया। गरीबों को मिलने वाला अगस्त महीने का राशन नहीं मिल रहा है। बिजली विभाग द्वारा अनाप-शनाप बिल निकालकर लाभुको को एफआईआर का भय दिखाकर मोटी रकम की उगाही की जा रही है। जब से झारखंड सरकार बनी है डीलर का कमीशन बंद कर दिया गया है। छात्राओं को सावित्री बाई फुले योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार की किसानों की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में झारखंड सरकार विफल है।
सभी विभागों में भ्रटाचार चरम पर है। इन्हीं जन मुद्दो पर संकल्प यात्रा के तहत बाबूलाल मरांडी बंशीधर नगर में आ रहे हैं। आप सभी प्रदेश से लेकर सभी बूथ स्तर के सम्मानित कार्यकर्ता से आग्रह है की इस कार्यकर्म में में शामिल होकर इस संकल्प यात्रा को सफल बनाएं। कार्यकर्म को सफल बनाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्परंजन को भवनाथपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। कार्यक्रम में बंशीधर ग्रामीण अध्यक्ष विकास पांडेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष दिनेश्वर प्रताप देव व अनुपम चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, संतोष चौबे, मीडिया प्रभारी शैलेश चौबे, शशि रंजन दुबे, किसान मोर्चा महामंत्री सतेंद्र चौबे, गुलाब शुक्ला सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।