बजट से जनता को निराशा मिली: बबुआ सिंह
भाजपा जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा झारखंड का बजट आशा के अनुरूप नहीं रहा और यह बजट निराशा भड़ा बजट है करोनो कालखंड में आर्थिक रूप से मार झेल रहे मध्यमवर्गीय परिवारों को इस बजट से काफी आशा थी लेकिन इस बजट में आशा के विपरीत जनता को झुनझुना मिला ।
भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा टाटा समूह के संस्थापक श्रद्धेय जेएन टाटा जी की जयंती मनाई गई। विष्टुपूर स्थित जेएन टाटा जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा जमशेदपुर मजदूरो का शहर है और जमशेदपुर के लोगों के दिलों में टाटा जी के प्रति अपार स्नेह एवं श्रद्धा है और इसी कारण प्रत्येक वर्ष 3 मार्च जेएन टाटा जी की जयंती को शहर एक उत्सव के रूप में मनाता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, सुधांशु ओझा, संजीव सिंहा, अनिल मोदी, जितेन्द्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, राजीव कुमार सिंह, प्रेम कुमार झा, बोल्टू सरकार, बिनोद राय, अजीत कालिंदी, बिनानंद सिरीका, संजय तिवारी, मनोज बाजपेयी आदि उपस्थित थे।