Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अयोध्या: हनुमानगढ़ी के पुजारी राम सहारे की गला रेतकर हत्या से मचा हड़कंप
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    अयोध्या: हनुमानगढ़ी के पुजारी राम सहारे की गला रेतकर हत्या से मचा हड़कंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2023Updated:October 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    अयोध्या: हनुमानगढ़ी के पुजारी राम सहारे की गला रेतकर हत्या से मचा हड़कंप
    अयोध्या. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हनुमानगढ़ी के सहायक पुजारी की निर्मम हत्या से हर तरफ सनसनी मच गई है. पुलिस को खबर की जानकारी मिलते ही दल मंदिर पहुंचा. जैसे ही पुलिस टीम ने मंदिर का दरवाजा खोला तो पुजारी की लाश जमीन पर पड़ी मिली. बताया जा रहा है कि हनुमानगढ़ी के सहायक पुजारी की गला रेतकर हत्या की गई है. हालांकि हत्या किस वजह से की गई इसको लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.

    घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. साधुर राम सहारे दास हनुमानगढ़ी की बसंतिया पट्टी के संद दुर्बल दास के सहायक और शिष्य बताए जाते हैं.

     

     

     

    घटना की सूचना के बाद आईजी और एसएसपी समेत पुलिस के कई बड़े अधिकारी भी हनुमानगढ़ी पहुंच गए हैं. इसके साथ ही मामले की छानबीन भी शुरू कर दी गई है. शुरुआती जांच में पुलिस को शंका है कि ये पूरी वारदात जमीन के मामले को लेकर की गई है. दरअसल बताया जा रहा है कि अंबेडकरनगर के भीटों में लगभग 10 बीघा जमीन के स्वामित्व को लेकर रंजीश चल रही थी. माना जा रहा है कि इसी वजह से साधु राम सहारे की हत्या की गई हो.

     

     

    हालांकि अब तक पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. घटना को लेकर सीसीटीवी कैमरों की तलाश की जा रही है. मंदिर परिसर में आने और जाने वालों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से ही मंदिर परिसर का ही एक युवक लापता है. पुलिस का मानना है कि उस युवक का हत्या की वारदात से संबंध हो सकता है.

     

     

    पुलिस ने बताया कि साधु राम सहारे की हत्या गला रेतकर की गई है. उनका शव उसी कमरे में पाया गया है जहां पर वह रहते थे. सहारे का शव फर्श पर पड़ा मिला. उनके गले पर गहरे घाव थे. फिलहाल पुलिस ने फोरेंसिक टीम के जरिए सबूत जुटाने की कोशिश की है और मामले की सघन जांच की जा रही है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंघर्ष के बीच आज इजरायल का दौरा करेंगे ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक
    Next Article लव जिहाद: शौचालय में हिन्दू लड़की के साथ अश्लील हरकत पर इंदौर में बवाल

    Related Posts

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.