Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मासिक धर्म के प्रति जागरूकता जरूरी: काज़ल कसेर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मासिक धर्म के प्रति जागरूकता जरूरी: काज़ल कसेर

    News DeskBy News DeskApril 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • परिलता वेलफेयर फाउंडेशन ने महिलाओं व किशोरियों को दी सलाह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अकलतरा, छत्तीसगढ़ । रजोशक्ति महाअभियान के अंतर्गत ग्राम पड़रिया, अकलतरा की किशोरी बालिकाओं तथा महिलाओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक किया गया। परिलता वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष काजल कसेर ने माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं का सामना कैसे करें,इस पर चर्चा की। काज़ल कसेर ने कहा कि मासिक धर्म, जिसे आम भाषा में पीरियड्स कहा जाता है, महिलाओं के जीवन का एक सामान्य और जैविक हिस्सा है। इसके बावजूद, समाज में इसके बारे में खुलकर बात करना आज भी एक बड़ी वर्जना माना जाता है। कई जगहों पर लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान अपवित्र माना जाता है, जिससे वे स्कूल, मंदिर या सामाजिक कार्यक्रमों से दूर रखी जाती हैं काज़ल ने कहा कि यह सोच न केवल उनके आत्मविश्वास को चोट पहुंचाती है बल्कि उनके विकास में भी बाधा डालती है।
    काज़ल ने कहा कि आज कई संस्थाएं और स्कूल मासिक धर्म पर जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चला रहे हैं। सेनेटरी नैपकिन्स की उपलब्धता, साफ-सफाई की जानकारी और सही उम्र में बच्चों को यौन शिक्षा देना बेहद ज़रूरी है। काज़ल ने कहा कि मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी है – न सिर्फ लड़कियों के बीच, बल्कि लड़कों को भी इसमें शामिल करना चाहिए ताकि वे भी इस प्रक्रिया को समझें और साथ दें।
    इस अवसर पर काज़ल ने माहवारी सम्बन्धित शारीरिक, मानसिक और सामाजिक चुनौतियों को तोड़कर आज की युवतियाँ कैसे आगे बढ़े, इसके लिए लोगों को प्रेरित किया और साथ ही मासिक धर्म पर अपनी स्वयं लिखित पुस्तक सुर्ख़लाल; प्रेमी या राक्षस की प्रतियाँ सभी को बाँटी। इस दौरान ग्राम की मितानीन रामबाई निर्मलकर, रूपेश कुमार कवर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुमारी कंसारी सहित ग्राम के कुछ स्थानीय निवासी मौजूद रहे l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआतंकवाद का हर स्तर पर विरोध करना हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी :- सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article जादूगोड़ा के मेंसोगोंडा में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की मनी 235 वा जयंती

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.