विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं से रक्तदान की अपील, “रक्तदान करें-जीवनदाता बनें राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर रेड क्रॉस सोसाइटी के एसडीपी प्रभारी प्रभु नाथ सिंह ने युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवा अपने एक रक्तदान से किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकते हैं और समाज सेवा की मिसाल बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि मन में कुछ अच्छा और नया करने की इच्छा है तो इसकी शुरुआत रक्तदान से की जा सकती है। युवाओं को…
Author: Sumi Bangabash
आंगनबाड़ी नियुक्तियों और निर्माण कार्य में देरी पर सख्त हुए उपायुक्त, जून-जुलाई की तय की डेडलाइन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। उपायुक्त राजीव रंजन ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की नियुक्ति, निर्माण कार्य और पोषण योजनाओं की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 42 सेविका और 55 सहायिका पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जून के अंतिम सप्ताह तक पूरी कर ली जाए, जबकि निर्माणाधीन 17 आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य जुलाई तक हर हाल में पूरा किया जाए। उपायुक्त ने लंबित शौचालय निर्माण और नल-जल योजनाओं को जून माह के भीतर…
गुरु अर्जन देव जी का जीवन त्याग, तपस्या और मानव कल्याण का अनुपम उदाहरण – अमरप्रीत सिंह काले राष्ट्र संवाद संवाददाता गुरु जी ने सत्य, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर सोनारी में छबील सेवा का आयोजन, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, अमरप्रीत सिंह काले भी हुए शामिल जमशेदपुर : सिख धर्म के पंचम गुरु, धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन शहीदी दिवस के अवसर पर सोनारी एयरपोर्ट के समीप सिख नौजवानों द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भाव से छबील का आयोजन किया…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने जिला से लेकर ग्राम स्तर तक व्यापक रूप से योग दिवस मनाने तथा अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ (Yoga for Healthy Ageing) है। उपायुक्त ने सभी स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी संस्थानों, अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, पार्कों, वृद्धाश्रमों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कॉमन योगा…
सरयू राय ने किया पीएम आवास फ्लैटों का निरीक्षण, 15 जून तक चाबी सौंपने की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार फ्लैटों का निरीक्षण किया और राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से 15 जून तक लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंपने का आग्रह किया। निरीक्षण के बाद सरयू राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंत्री को टैग करते हुए लिखा कि सरकार ने 15 जून से पहले लाभार्थियों को फ्लैट सौंपने का वादा किया था, जिसे समय पर पूरा किया जाना चाहिए।…
15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण राष्ट्र संवाद संवादाता मुक्तेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में होगा मेले का आयोजन, छऊ नृत्य कार्यक्रम का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन पोटका : रोजो संक्रांति के उपलक्ष्य पर कोल्हान के सबसे प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला का शुभारंभ 15 जून से मुक्तेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में होगा। मेले के आयोजन से पूर्व क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद हरिणा मंदिर से भोक्ताडांग लेकर मंदिर समिति के सदस्य एवं ग्रामीण गांव-गांव जाकर…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना राष्ट्र संवाद संवाददाता तमाड़। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्राचीन शक्तिपीठ सोलहभुजी माँ दिउड़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार माता रानी के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना का अनुष्ठान धार्मिक पुरोहित मनोज पंडा एवं मुख्य पाहन सुखराम जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही…
गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक को मामूली चोट राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धनायडीह पंचायत के गुरो गांव में शनिवार को वज्रपात की घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों के बीच चिंता का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार गुरो गांव की बसंती देवी, कामता देवी, रध्या देवी और देवंती देवी शनिवार को खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान…
बेगूससराय में तीन थानाध्यक्षों की मौत के बाद भी नहीं चेता प्रशासन एनएच-31 पर खड़े वाहन बन रहा है खतरा शबब बेगूसराय बलिया से कृष्ण कुमार की रिपोर्ट बलिया. गुरुवार की देर रात साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 पर हुये भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले के तीन थानाध्यक्षों और उनके चालक की मौत के बाद भी स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर नहीं आ रहा है. हादसे के कई दिन बीत जाने के बावजूद बलिया से साहेबपुर कमाल तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम ढलते ही बड़े वाहनों के सड़क किनारे खड़े होने का सिलसिला जारी है.…
झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री राष्ट्र संवाद संवादाता झारखंड में निर्धारित समय पर मानसून प्रवेश कर गया है. झारखंड में दक्षिणी-पश्चिमी मानूसन के प्रवेश की घोषणा करते हुए रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि कुछ दिनों से देश के पूर्वी हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां बढ़ी हुई थी….. 12 जून शुक्रवार को मानसून का प्रवेश हो चुका है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों पूरा राज्य में मानसून कवरेज होगा. उन्होंने बताया कि झारखंड में 12 जून के बीच मानसून…
