Author: Sumi Bangabash

करनडीह फाटक के समीप नाली एवं कल्वर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास  राष्ट्र संवाद संवादाता  उत्तरी करनडीह पंचायत अन्तर्गत करनडीह फाटक के समीप दुर्गा मंडप से मंडल चिकन दुकान तक कल्वर्ट सहित नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक एवं मुखिया सिनी सोरेन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर समाजसेवी मानिक मलिक ने कहा कि “जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देकर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है। आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े कार्य लगातार किए जाएंगे।…

Read More

पर्यावरण और मानसिक प्रदूषण एक-दूसरे के पूरक संकट : आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : आनंद मार्ग प्रचारक संघ पूर्वी सिंहभूम जिला से हजारों आनंद मार्गी पुरुलिया जिले के आनंद नगर में आयोजित तीन दिवसीय धर्म महासम्मेलन में भाग ले रहे हैं। आनंद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में “प्रदूषण और मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर संबोधित करते हुए आनंद मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण और मानसिक प्रदूषण आज मानव सभ्यता के सामने दो बड़े परस्पर जुड़े संकट हैं। उन्होंने कहा कि लोभ, भय, क्रोध, घृणा और स्वार्थ जैसी…

Read More

परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव  राष्ट्र संवाद संवादाता  जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बारिगोड़ा कृति मैदान में रविवार को जमीन विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विवाद स्वर्गीय गृधा भूमिज की जमीन को लेकर बताया जा रहा है, जहां कथित तौर पर अवैध निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, अवतार सिंह समेत कुछ स्थानीय लोगों पर आरोप है कि वे विवादित जमीन पर निर्माणाधीन दीवार खड़ी करा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही स्वर्गीय गृधा भूमिज की बेटियां और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके…

Read More

TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान, 51 कर्मचारियों ने नौकरी बचाने की लगाई गुहार जमशेदपुर: टाटा मेन अस्पताल और टिनप्लेट हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ. टी.सी. जॉन मेमोरियल ट्रस्ट के स्थायी मजदूरों ने अचानक काम से हटाने के नोटिस के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। कर्मचारियों ने घोषणा की है कि वे 27 से TMH गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों ने बताया कि टिनप्लेट अस्पताल में फार्मासिस्ट, एंबुलेंस चालक, अटेंडर, सफाई और सेनिटेशन जैसे स्थायी कार्यों में लगभग 51 कर्मचारी पिछले 25 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका कहना है…

Read More

डीलिस्टिंग कानून बनाने की मांग को लेकर देशभर से आदिवासी समुदाय के लोग राजधानी दिल्ली पहुंचने लगे हैं  राष्ट्र संवाद संवादाता   भीषण गर्मी के बावजूद पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक गीतों के साथ लोग लाल किला मैदान की ओर बढ़ रहे हैं। झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से पहुंचे आदिवासी समुदाय के लोग केंद्र सरकार से जल्द डीलिस्टिंग कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं। लाल किला मैदान में पहुंच रहे लोग कतारबद्ध तरीके से रैली स्थल तक पहुंच रहे हैं। मांदर, नगाड़ा और पारंपरिक गीतों के जरिए अपनी आवाज बुलंद की जा रही है। आयोजकों के…

Read More

टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा   राष्ट्र संवाद संवादाता  जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के मेन गेट के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सूचना मिली कि एक सपेरा दो टोकरी में सांप छोड़कर वहां से चला गया है। बताया गया कि दोनों टोकरी का ढक्कन खुला हुआ था और उसमें अत्यंत विषैला कोबरा सांप मौजूद था, जिसे स्थानीय भाषा में गेहूंअन सांप भी कहा जाता है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों कोबरा सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया। मामले की जानकारी Forest…

Read More

एक्सएलआरआई और झारखंड सरकार ने स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर तथा वन-आधारित एवं सर्कुलर इकोनॉमी अवसरों के विकास हेतु किया समझौता  राष्ट्र संवाद संवादाता  जमशेदपुर, २० मई, २०२६: झारखंड में नवाचार एवं उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर ने झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (JIIDCO), झारखंड सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य स्टार्टअप इनक्यूबेशन को समर्थन प्रदान करना तथा राज्य में सर्कुलर इकोनॉमी और गैर-काष्ठ वन उत्पाद (NTFP) आधारित उद्यमों पर व्यापक स्कोपिंग स्टडी करना है। कार्यक्रम में…

Read More

सिदगोड़ा थाना प्रभारी की कार्यशैली पर फिर उठे सवाल, गरीब कारीगर को जेल भेजने का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बारीडीह बस्ती निवासी राजकुमार प्रसाद वर्मा और उनके परिवार ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार का आरोप है कि एक चोरी के मामले में वास्तविक दोषियों को बचाकर गरीब कारीगर को फंसाया गया और पैसे के लेनदेन के बाद उसे जेल भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार, राजकुमार प्रसाद वर्मा साकची स्थित महालक्ष्मी…

Read More

न्यायालय के आदेश पर भी बिस्टुपुर पुलिस नहीं दर्ज कर रही प्राथमिकी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अब आलम यह है कि कोर्ट का आदेश भी न्यायालय में शिकायत वाद- करने के बाद दिनांक 13, 4,26 को माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के द्वारा धारा 175( 4) बीएनएनएस 23 के अंतर्गत आदेश जारी दिनांक 28 4 2026 को प्राप्त आदेश बिष्टुपुर पुलिस के लिए मायने नहीं रखता है। जिसकी शिकायत वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर को दिनांक 15 5 2026 को लिखित शिकायत की गई है घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं की, एसएसपी के आदेश की भी अनदेखी की गई तो…

Read More

बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप में ग्राहक पंचायत के सदस्यों ने निभाई अपनी भूमिका राष्ट्र संवाद संवाददाता वन विभाग, गीता थिएटर एवं संपूर्ण आश्रय संस्था द्वारा आयोजित समर कैंप में उनके आमंत्रण पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने भी समर कैंप के बच्चों के बीच अपना समय दिया। इस में प्रांत उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय, प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल, जिला महिला आयाम सह प्रमुख विजयलक्ष्मी ईनुमूर्ति एवं कदमा मोहल्ला संयोजिका मीरा गुप्ता जी की उपस्थिति रही। इस कैंप में लगभग 150 से 200 बच्चे शामिल हैं। बच्चों से बात करते हुए रूबी लाल जी ने बताया कि “कैसे…

Read More