Author: News Desk

विधानसभा सत्र में सवाल उठाए जाने पर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार जनहित से संबंधित सवाल उठाए जाने पर विधायक मंगल कालिंदी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि विधायक मंगल कालिंदी शुन्यकाल, ध्यानाकर्षण एवं तारांकित प्रश्न के दौरान कई सारे सवाल जोरदार तरीके से विधानसभा पटल पर रखने का कार्य किए हैं जो की काफी सराहनीय है। विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा उठाए गए सवालों से जुगसलाई…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कीनूडीह गांव से सटे जाहेर थान के पीछे एक पेड़ से झूलता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान अनिल मुर्मू के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक मूल रूप से बोकारो जिले के लालपनिया का रहने वाला था. इसी साल जनवरी महीने में काम के सिलसिले में यहां अपनी बहन के घर आया था और यही रहकर दिहाड़ी मजदूरी का…

Read More

आईं सभे आज एगो टटका चइती , के आनंद लीहीं।मन के आपन आपन दशा होला आ उ हर स्थिति में ,अपने हिसाब से प्रभावित होला … रोज रोज मारेले मेहनवा हो रामा जेठकी गोतीनिया.. रोजे ठकठेन करे संझिया पराती कहेले कि देखु तोरा लागल बा टाटी फगुओ में गांथेलिसि पेवनवा हो रामा जेठकी गोतीनिया… कहिए से बइठल बा घरहीं मंगरूआ फीस ना भराईल महटर काट दिहलस नऊंवा लागता कि छूटी इंतिहानावा हो रामा जेठकी गोतीनिया… जवे जवे रोज बढ़त बिया अतवरिया लईकी के जात , नइखे बइठल उमरिया बाउर बड़ा आइल बा जमानावा हो रामा जेठकी गोतीनिया… कबो कबो चानावा…

Read More

भगवान ऋषभदेव जन्म जयन्ती 22 मार्च, 2025 पर विशेष ऋषभ हैं सभ्यता और संस्कृति के पुरोधा पुरुष -ललित गर्ग- जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ यानी भगवान ऋषभदेव विश्व संस्कृति के आदि पुरुष, आदि संस्कृति निर्माता थे। वे प्रथम सम्राट और प्रथम धर्मतीर्थ के आद्य प्रणेता थे। उनकी निर्मल जीवनगाथा हजारों वर्षों से जनजीवन को प्रेरणा प्रदान करती रही है। जैन, बौद्ध और वैदिक परम्परा में ही नहीं, विश्व की अन्य संस्कृतियों में भी उनकी यशोगाथा गायी गई है। भगवान ऋषभदेव ने भारतीय संस्कृति में असि, मसि, कृषि, विद्या, वाणिज्य और शिल्प रूपी जीवनशैली दी, आज हमारा जीवन उसी पर…

Read More

क्या बीजेपी का दामन थाम सकते हैं शशि थरूर ? देवानंद सिंह पूर्व राजनयिक, केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दिल्ली में एक परिचर्चा के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध और भारत की कूटनीति पर टिप्पणी करते हुए कि मुझे यह स्वीकार करना होगा कि 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख़ की आलोचना करने पर मुझे शर्मिंदगी उठानी पड़ी। मोदी ने दो हफ्तों के अंतराल में यूक्रेन के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति दोनों को गले लगाया और दोनों जगह उन्हें स्वीकार किया गया। शशि थरूर की इस टिप्पणी के बाद जहां बीजेपी ने…

Read More

बिहार दिवस पर भाजपा का भव्य स्नेह मिलन समारोह 27 को, भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक में समारोह की सफलता पर बनी रूपरेखा, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा- वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से जुड़ेगा प्रवासी समाज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “वसुधैव कुटुम्बकम” के महान विचार को साकार करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में बिहार दिवस के अवसर पर ‘स्नेह मिलन समारोह’ आयोजित कर रही है। इसी क्रम में, भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा 27 मार्च को बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में भव्य ‘स्नेह मिलन समारोह’ आयोजित…

Read More

रामनवमी महोत्सव की तैयारी और सफलता को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति जमशेदपुर की बैठक हुई सम्पन्न *153 लाइसेंसी एवं 13 गैर लाइसेंसी अखाड़ा समितियों ने लिया हिस्सा* राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। रामनवमी महोत्सव की तैयारी और सफलता को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति, जमशेदपुर की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन सभागार में सम्पन्न हुई। समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक में 153 लाइसेंसी और 13 गैर-लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी महोत्सव को पूरी भव्यता, गरिमा और सनातन…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता बाढ़  : बाढ़ अनुमंडल के अचुआरा गांव में सुबह 8:00 बजे एक पुराने विवाद में दो युवकों को गोली मार दी गई। युवक कन्हैया कुमार और पुष्कर आदित्य अचुआरा गांव के ही रहने वाले हैं। कन्हैया कुमार के एक पैर में गोली लगी है जबकि पुष्कर आदित्य के दोनों पैरों में गोली लगी हुई है। कन्हैया कुमार के पिता श्याम सिंह गांव में ही खेती करते हैं। कन्हैया कुमार ने बताया कि वह पेट्रोल पंप से गाड़ी में डीजल डलवाकर घर लौट रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। हमारा उनसे कोई…

Read More

नीतीश कुमार के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो÷ सुधीर कुमार पप्पू जमशेदपुर। समाजवादी चिंतक एवं वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग बिहार के राज्यपाल एवं राष्ट्रपति से की है। इस सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार नैतिकता के आधार पर नीतीश कुमार को संवैधानिक महत्वपूर्ण पद पर रहने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री पद पर आसीन व्यक्ति, जब राष्ट्रगान के समय सावधान मुद्रा में नहीं खड़ा रहेगा और हंसी ठिठौली करेगा, प्रदेश और राष्ट्र की जनता में क्या संदेश जाएगा। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार साल 2005…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना पुलिस ने बीते 17 मार्च को गरुड़बासा के प्रकाश नगर में हुए शंभू लोहार हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी तुषार कर्मकार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने तुषार के पास से एक पिस्तौल, एक जिंदा गोली, एक मैगजीन और एक खोखा बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन के माध्यम से…

Read More