राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । आसन्न होली पर्व के मद्देनजर उपायुक्त महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निदेशानुसार अवैध मदिरा के विनिर्माण, भंडारण तथा बिक्री के विरुद्ध जारी छापेमारी अभियान के क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक: 10-03-2025 को उलिडीह ओ०पी० अन्तर्गत में डिमना रेसीडेंसी नामक हाउसिंग सोसाइटी के डुप्लेक्स D-22 के परिसर पर छापेमारी कर परिसर में चल रहे अवैध मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। छापेमारी में विदेशी शराब को तैयार करने एवं उसे बोतलबंद करने हेतु आवश्यक सभी सामग्री जैसे स्पिरिट, तैयार…
Author: News Desk
राष्ट्र संवाद संवाददाता चाईबासा : नक्सली संगठन के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जराईकेला थाना क्षेत्र के पुलापाबुरू गांव के पास लगाए गए 3 किलो का एक आईईडी बम पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने बरामद किया है। बरामद बम को बम निरोधक दस्ता ने नष्ट कर दिया। नक्सली संगठन के विरुद्ध पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस, झारखंड जगुवार, कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ बटालियन के द्वारा 4 मार्च से छोटानागरा और जराइकेला थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान 10 मार्च को दिन के पौने दो बजे सुरक्षा बलों ने जराइकेला थाना क्षेत्र से…
जमशेदपुर । अपने पेशे को जुनून की हद तक प्यार करने वाले साथी का इस तरह जाना खल रहा है। हाल में पत्रकारिता से जुड़े लोगों को शायद न पता हो कि मनीष कुमार सिन्हा किस मिट्टी का बना था। उसकी ईमानदारी, निष्ठा, याददाश्त और एक रिपोर्टर, खास तौर से क्राइम रिपोर्टर के रूप में समर्पण की जितनी भी तारीफ की जाए, कम है। राष्ट्र संवाद परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची/जमशेदपुर विधानसभा में सोमवार को जमशेदपुर को औद्योगिक नगरी घोषित करने के मामले में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय का ध्यानाकर्षण प्रस्ताव था। श्री राय ने स्पष्ट कहा कि सरकार ने जो इसके लिए अधिसूचना जारी की है, वह संविधान के प्रावधान के प्रतिकूल है। इतना ही नहीं, यह झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम के भी विरूद्ध है और टाटा लीज समझौता के भी विरूद्ध है। श्री राय के सवाल का जवाब देने सरकार की ओर से नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार उठे वह श्री राय के सवालों का सही उत्तर नहीं दे सके। सदन में करीब 18…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । तोमर सत्येन्द्र के हनुमान भजन ‘चली पटना के मंदिर’ की रिकॉर्डिंग ‘तरंग ऑडियो विज़ुअल स्टूडियो’ में हुई। इस भजन को स्वर दिया है जमशेदपुर के मशहूर गायक भवेश कुमार ने, जिसे ‘मनीष राजा’ द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। उक्त भजन की डबिंग शहर के सुविख्यात गायक एवं संगीतकार पंकज झा की देख रेख मे की गई। तोमर सत्येन्द्र ने बताया कि वो हनुमान जी के भक्त है एवं आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत उन्होंने प्रथम बार हनुमान भजन लिखा है। इस भजन के गायक भवेश कुमार ने 2015 में मुंबई की सुविख्यात गायिका ‘सौम्या वर्मा’ के…
मानगो निवासियों को पानी की समस्या से मिलेगी निजात ,रांची की बैठक में लिए गए कई निर्णय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो शहरी जलापूर्ति विगत कई दिनों से तकनीकी वजह से बाधित चल रहा है लगातार दो मोटर पम्प जलने के कारण ये समस्या उत्पन्न हुई है जालमीनार से एक समय पानी का आंशिक सप्लाई हो पा रहा था जिसके चलते आम जनता को प्रयाप्त जल उपलब्ध नहीं हो रहा था इसकी सूचना विधायक सरयू राय को हुई उन्होंने पी०एच० ई०डी० को सम्पर्क किया और साथ ही निर्देश दिया कि गर्मी तथा पर्व त्योहार को देखते हुए मोटर पम्प को…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को होटल दयाल इंटरनेशनल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने की, जिसमें आगामी रामनवमी महोत्सव की भव्यता और तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने पिछले वर्ष के रामनवमी अखाड़ा जुलूस की सफलता को रेखांकित किया और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी समितियों की सराहना की। साथ ही, बीते वर्ष की कुछ कमियों और अखाड़ों को हुई असुविधाओं पर भी विचार रखे गए, ताकि इस वर्ष की तैयारियों को और बेहतर बनाया जा सके।…
राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची । यूपी की तर्ज पर झारखंड में भी अब अपराधियों की गाड़ी पलटने लगी है झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में गैंगस्टर अमन साव मारा गया है. मुठभेड़ उस वक्त हुई जब अमन साव को रायपुर जेल से लाया जा रहा था. जानकारी के मुताबिक, अमन साव को झारखंड एटीएस छत्तीसगढ़ के रायपुर से वापस लेकर लौट रही थी. इसी क्रम में पलामू के चैनपुर और रामगढ़ थाना के बीच अन्धारी ढोढा में अमन साव के गिरोह ने पुलिस वाहन पर बम से हमला कर दिया. इस…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया। बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के सभागार में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में हजारीबाग के पूर्व सांसद एवं झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यदुनाथ पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह समेत कार्यक्रम के सह…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । सारजमदा निदिर टोला में झामुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति के नेतृत्व में बाहा पर्व धूम धाम से मनाया गया । इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह हो समाज के जिला अध्यक्ष सागेन-पूर्ति द्वारा कार्यक्रम में शामिल गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया । इस मौके पर मानगो नगर समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष उज्जवल दास, पूर्व उपाध्यक्ष कन्हैया रजक, रितेश कुमार ,प्रदीप शर्मा, अंजलि हो ,सुष्मिता पूर्ति, नीलम हो ,सरिता पूर्ति ,राजा पूर्ति, कमल पूर्ति आदि उपस्थित थे ।
