Author: Nizam Khan

*आमंत्रण सह सूचनार्थ:* ???? *हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ* ???? —————————————————– *सम्मानित प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं* *झारखंड की हेमंत सरकार स्थानीय नीति ,नियोजन नीति और CTET पास झारखंडी युवाओं को भी राज्य सरकार अवसर प्रदान करें, झूठे वादे कर सत्ता में आई इस सरकार ने जल, जंगल, ज़मीन के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है।* *प्रदेश में अफसर, मंत्री से लेकर खुद मुख्यमंत्री तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।।* *निकम्मी हेमंत सरकार के क्रियाकलापों से नाराज और हताश झारखंडी जनमानस के आक्रोश को स्वर देने हेतु भाजपा झारखंड…

Read More

जिस राज्य में महिलाएं सार्वाधिक असुरक्षित, वहाँ महिलाओं को नाईट ड्यूटी के जमीनी क्रियान्वयन की प्रासंगिकता समझ से परे : भाजपा * निर्णय की सोच अच्छी, किंतु योजना के रोडमेप व क्रियांवयन में संशय : कुणाल भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार के कारखाना संशोधन अधिनियम विधेयक के उस प्रावधान पर सवाल खड़े किये हैं जिसमें महिलाओं के लिए शाम 7 से सुबह 6 बजे तक काम करने के प्रावधान को विधानसभा ने मंजूरी दी है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने कहा की समानता के अधिकार के नाम पर बिना स्थानीय वास्तविकताओं पर विचार किए और उसमे सुधार…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिला के नव पदस्थापित जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण, निवर्तमान जिला परिवहन पदाधिकारी ने दी शुभकामनायें श्री धनंजय (झा.प्र.से) ने पूर्वी सिंहभूम जिला के नए जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में निर्वतमान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन (झा.प्र.से) से पदभार ग्रहण किया । श्री दिनेश रंजन ने 08.08.2018 को जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में पदभार लिया था, कार्यकाल लगभग 5 वर्षों का रहा । नए परिवहन पदाधिकारी को शुभकामनायें देते उन्होने हुए कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला में कार्य करना काफी यादगार एवं सीखने वाला अनुभव रहा। सभी वरीय…

Read More

बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप पांडे के नेतृत्व में वर्तमान हेमंत सरकार के विरोध में वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर सुभाष चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। इस मशाल जुलूस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। भाजयुमो द्वारा वर्तमान हेमंत सरकार के जनविरोधी नीति, भ्रष्टाचार, स्थानीय नीति, बेरोजगारी , पारा शिक्षकों के साथ उचित न्याय नहीं होना,युवाओं को रोजगार नहीं देने के विरोध और तुष्टीकरण नीति के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। बतौर मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने…

Read More

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी के द्वारा श्रीमती देविका सिंह को राष्ट्रीय इंटक महिला कमिटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर देविका सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी, महामंत्री संजय सिंह झारखंड इंटक के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे जी, रघुनाथ पांडे जी को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। देविका सिंह को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर झारखंड इंटक के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी, संजय कुमार सिंह, राकेश्वर पांडे, रघुनाथ पांडे के साथ श्रीमती देविका सिंह को बधाई…

Read More

झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में चातुर्मास व्रत एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ समिति, श्री बंशीधर नगर, (नगर उंटारी) गढ़वा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि समिति की ओर से 23 से 28 अक्टूबर 2023 तक चातुर्मास व्रत एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन होना है। इसी सिलसिले में 27 अक्टूबर को अखिल भारतीय धर्म महा सम्मेलन आयोजित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस धर्म सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए…

Read More

बीडीओ श्रीमान मरांडी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जामताड़ा: आज कुंडहित प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी के अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई ।बैठक के दौरान 15 वें वित्त आयोग मद का व्यय समीक्षा ,15 वें वित्त का एमपीआर प्रतिवेदन, पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना की समीक्षा, पंचायत भवन में पेयजल व्यवस्था प्रतिवेदन ,जन्म मृत्यु प्रतिवेदन की स्थिति,पीवीटीजी समुदाय का प्रतिवेदन, क्लब गठन की स्थिति, ज्ञान केंद्र की स्थिति, पंचायत भवन में वीएलई संचालन की स्थिति सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बीडीओ ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश…

Read More

माननीय प्रदेश अध्यक्ष *श्री बाबूलाल मरांडी जी* के विशेष निर्देश पर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी द्वारा हिंदु धर्म के प्रतीक तिलक का अपमान और परोक्ष रूप से मतदाताओं को चेतावनी देने (वायरल विडियो के अनुसार) के खिलाफ जामताड़ा नगर स्थित *सुभाष चौक* पर जिला अध्यक्ष *सोमनाथ सिंह जी* की अध्यक्षता में विधायक का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया! मौके पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल जी,मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता जी,जिला महामंत्री सुमित शरण जी,जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह जी तथा सुकुमार सर्खेल जी,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे जी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुप पांडेय जी,ओबीसी मोर्चा प्रदेश आईटी सेल संयोजक राजेंद्र राउत…

Read More

जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मुखियागण एवं पंचायत सचिव के साथ बैठक किया ।जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए वैसे सभी ग्राम पंचायत जो नदी के किनारे हों वहां माइकिंग के माध्यम से आम जन को नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर माइकिंग के माध्यम से आगाह करने एवं आवश्यकतानुरूप सुरक्षित स्थलों में भेजे जाने की बात कही गयी। सभी पंचायत सचिव एवं मुखियागण को यह भी निर्देश दिया गया कि पंचायत भवन को खुला रखें ताकि किसी का घर भारी…

Read More

लगातार हो रही बारिश को लेकर अलर्ट पर जिला प्रशासन, खरकई खतरे के निशान के नजदीक उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा बीडीओ, सीओ, नगर निकाय पदाधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने का दिया गया निर्देश पूर्वी सिंहभूम जिला में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। खरकई नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर तथा खतरे के निशान के नजदीक पहुंचने के कारण उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी बीडीओ, सीओ व नगर निकायों को जरूरी एहतियातन कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में खरकई का वॉटर लेवल 128.90…

Read More