जमशेदपुर होली पर शहर में गश्त के लिए बनाए गए बाइक दस्ते, एसपी ने साकची में सीसीआर परिसर में की पुलिस ब्रीफिंग होली पर शहर में गश्त करने के लिए कई बाइक दस्ते बनाए गए हैं। बाइक दस्ते लगातार शहर में भ्रमणशील रहेंगे। होली के दिन पूरे शहर में पेट्रोलिंग की जाएगी। इसके अलावा सिविल बाइक दस्ते भी बनाए गए हैं। इसमें सादे लिबास में पुलिस के जवान बाइक पर शहर में गश्त करेंगे और हालात पर निगाह रखेंगे। इसके अलावा कंपोजिट कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए शहर की निगरानी रखी जाएगी। शहर के संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट और…
Author: Nizam Khan
देवघर दौरे के दौरान जो जानकारी राष्ट्र संवाद को मिली थी उसके आधार पर राष्ट्र संवाद ने खबर बनाया ।अगर इसमें विधायक रंधीर कुमार सिंह को अपना पक्ष रखना है तो हम उनके पक्ष को प्रकाशित करने का काम करेंगे। लेकिन साथ ही साथ यह कहना चाह रहे हैं कि राष्ट्र संवाद धमकी और चमकी से डरने वाला नहीं है।खबर में जो सच्चाई होगी उसे लिखने में कहीं से भी कोई परहेज नहीं करेंगे। विधायक रंधीर सिंह के मोबाइल पर भी पक्ष जानने का प्रयास किया था लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। खबर यह था *सरकार के करोड़ों रुपए का…
सरकार के करोड़ों रुपए का व्यर्थ में खर्च *रिपोर्ट : निजाम खान* *देवघर: ये कैसा पुल?ऐसा पुल सारठ में 2 जगह देखने को मिला।मिली जानकारी के मुताबिक सारठ विधायक रंधीर कुमार सिंह कभी संवेदक हुआ करते थे।जिसके द्वारा लगभग अठारह साल पहले यह दोनों पुल बनाया गया था।बताया जा रहा है पुल का मामला उच्च न्यायालय में पहूंचा हुआ है। उक्त बातें मौखिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है। मौखिक रूप से जानकारी देने वाले शख्स ने बताया कि सुनने में आ रहा है कि इन दोनों पुल को हाइवे में जोड़ा जायेगा। हालांकि यह सब…
पुलिस अधीक्षक,जामताड़ा अनिमेष नैथानी को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर करमाटॉड़ थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । दर्जनों बोतल अवैध शराब बरामद ।
राजलाबांध हरिनाम संकीर्तन में सम्मिलित हुए डॉ गोस्वामी आज बहरागोड़ा प्रखंड के बहरागोड़ा बाजार के राजलाबांध में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में सम्मिलित हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी। डॉ गोस्वामी राधा कृष्ण के श्रीचरणों में मत्था टेक क्षेत्र की खुशहाली का कामना किया। इस दौरान डॉ गोस्वामी के साथ वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, भाजपा जिला महामंत्री बाप्तू साव, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, वरीय समाजसेवी गौरीशंकर महतो, भक्तिश्री पांडा, उत्पल पैड़ा, पिकलू घोष, काजल महाकुड़, शुक्ला घोष, हेमकांत भूयां, यादव पात्र आदि उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने ओड़िशा तथा पश्चिम बंगाल से सटे अंतर्राज्यीय चेकनाका का किया निरीक्षण, वाहनों की सघन जांच के दिए निर्देश लोकसभा आम चुनाव 2024 की तिथियां घोषित होने के साथ ही जिले में अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाका सक्रिय हैं । जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या अन्य फ्रीबिज का अवैध परिवहन नहीं होने पाये जिससे चुनाव प्रक्रिया बाधित किया जा सके इसके मद्देनजर 24X7 चेकनाका सक्रिय हैं तथा तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल द्वारा छोटे – बड़े वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी…
विश्वगुरु बनने की राह पर है भारत, एआइ-मशीन लर्निंग से होंगे बड़े बदलाव : एन. चंद्रशेखरन , चेयरमैन टाटा संस – एक्सएलआरआइ के 68 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए एन. चंद्रशेखरन, मिला सर जहांगीर घांदी मेडल फॉर इंडस्ट्रियल एंड सोशल पीस मेडल शनिवार को एक्सएलआरआइ के 68वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील इंडिया एंड साउथ ईस्ट एशिया के एमडी सह एक्सएलआरआइ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स टीवी नरेंद्रन उपस्थित थे. इस अवसर पर एक्सएलआरआइ से पास आउट होने वाले…
भरत सिंह ने अपनो के संग मनाई होली जमशेदपुर 23 मार्च – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने आज अपने साकची स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जहां श्री सिंह से जुडे कई लोगों ने साथ मिलकर एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाया और होली के त्यौहार का आनन्द लिया। इस होली मिलन समाराह में लोगों ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाने के अलावा ठंडाई व व्यंजनों का भी आनन्द लिया श्री सिंह ने कहा कि होली रंगो का त्यौहार है। होली का आयोजन विभिन्न तरीकों से भारत के विभिन्न हिस्सों में किया जाता है,…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न खराब पड़े चापकलों को अविलंब दुरुस्त करें साथ ही आवश्यकतानुसार स्थल चिन्हित कर नए चापालक लगाने हेतु करें समुचित कार्रवाई – उपायुक्त आज दिनांक 23.03.2024 को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया। बैठक में समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी से जिले सभी चापाकलों खराब एवं चालू हालत के बारे…
होली पर्व 2024 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण संबंधी उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी के द्वारा संयुक्त आदेश जारी इस वर्ष होली का त्यौहार दिनांक 25.03.2024 (सोमवार) को मनाए जाने की सूचना है, इसकी पूर्व संध्या में दिनांक 24.03.2024 को होलिका दहन किया जाएगा। त्यौहार के दौरान दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को रंग अबीर लगाने एवं उनके धार्मिक स्थलों पर रंग अबीर पड़ने से तनाव की आशंका बनी रहती है। वर्तमान में मुस्लिम समुदाय का रमजान का महीना चल रहा है तथा मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने…
