जेएसएलपीएस महिलाओं ने किया मतदाता जगरूकता कार्यक्रम पोटका। पोटका प्रखंड के आसनबनी क्लस्टर में सीसी और क्लस्टर के सभी कैडर और एसएचजी के सदस्य उपस्थित हुए जिसमें जिले के 25 मई मतदान के लिए जगरूकता किया गया । महिलाओं ने गुब्बारा से मतदान की तिथि को सजाया। जेएसएलपीएस के सीसी मंजुरी माईति ने कहा जिसमें मतदाता जागरूकता के लिए जेएसएलपीएस की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मताधिकार का प्रयोग का संदेश जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही पूर्व के मतदान में जिस बूथ का मतदान प्रतिशत कम है, उस क्षेत्र में घर-घर जा कर…
Author: Nizam Khan
उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास से मिले राजेश शुक्ल, कई मुद्दों से अवगत कराया झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज उड़ीसा के राज्यपाल श्री रघुवर दास से उनके निवास पर भेंट की तथा रामनवमीं के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी तथा शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर झारखंड स्टेट बार कौंसिल की तरफ से उनका सम्मान किया। श्री शुक्ल ने उन्हें कई समस्याओं से अवगत कराया तथा उन्हें रांची झारखंड स्टेट बार कौंसिल मुख्यालय में आने के लिए आमंत्रित भी किया। श्री दास ने श्री शुक्ल की कार्यकुशलता…
उड़ीसा के राज्यपाल श्री रघुवर दास जी का जोहन हीरालाल अखाड़ा के अध्यक्ष भरत सिंह ने किया स्वागत जमशेदपुर 18 अप्रैल – भालूबासा स्थित जोड़ा मंदिर में जोहन हीरालाल अखाड़ा द्वारा रामनवमी पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें उड़ीसा राज्य के महामहिम राज्यपाल सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जिनका स्वागत जोहन हीरालाल अखाड़ा के अध्यक्ष भरत सिंह और संचालक कामेश्वर लाल ने किया। इस दौरान अध्यक्ष भरत सिंह और संचालक कामेश्वर लाल ने रघुवर दास जी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान श्री सिंह के साथ…
सिंहभूम संसदीय सीट के लिए आज अधिसूचना जारी *25 अप्रैल तक किया जा सकेगा नामांकन *13 मई को होगा मतदान चाईबासा। सिंहभूम लोकसभा सीट पर निर्वाचन के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई। अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित इस सीट पर 25 अप्रैल तक नामांकन किया जा सकेगा। सार्वजनिक अवकाश के दिनों को छोड़कर दिन के 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 26 तारीख को की जाएगी एवं 29 अप्रैल दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिन्हों…
चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ पूरे हर्षोल्लास माहौल में परंपरागत शस्त्र के साथ श्री श्री 108 बजरंगबली अखाड़ा समिति पाकुड़ नगर का भ्रमण यथा अपने निर्धारित मार्ग रेलवे कॉलोनी, बागतीपाड़ा,मालगोदाम,सिंधीपाड़ा,विवेकानंद चौक स्थित महावीर शनिदेव मंदिर,गांधी चौक,रेलवे स्टेशन,मुख्य मार्ग से हरिण चौक,अंबेडकर चौक,श्यामनगर,बिरसा चौक हाटपाड़ा बजरंगबली मंदिर का भ्रमण करते हुए राम भक्तों का जनसैलाब जय श्री राम जय हनुमान के गगनभेदी नारों के बीच भगवा ध्वजाओं के साथ उत्साह भरे माहौल में नगर थाना पहुंची। नगर थाना में राम भक्तों व अखाड़ा के खिलाड़ियों के स्वागत के लिए अधीक्षक प्रभात कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद,प्रखंड विकास पदाधिकारी…
जमशेदपुर में रामनवमी अखाड़ा का विसर्जन 18 अप्रैल को, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने सभी अखाड़ा समिति से भव्य, मर्यादित और अनुशासित जुलूस निकालने की अपील की, सर्वश्रेष्ठ जुलूस निकालने वाले अखाड़ा समिति को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार से सम्मानित करेगी केंद्रीय रामनवमी समिति। जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में रामनवमी अखाड़ा का विसर्जन गुरुवार यानि 18 अप्रैल को होगा। इसके लिये पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई है। वहीं, विसर्जन को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति, जमशेदपुर की ओर से 18 अप्रैल (गुरुवार) को अखाड़ा समिति के द्वारा विसर्जन करने की जानकारी दी गयी। बुधवार को केंद्रीय रामनवमी…
रामनवमी पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने की सिदगोड़ा सूर्यधाम में श्रीराम दरबार की विधिवत पूजा, प्रभु श्रीराम से की देशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना, मंदिर के पुजारियों के संग किया महावीर पताका का पूजन। जमशेदपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम परिसर के भव्य श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। बुधवार को पूर्व सीएम रघुवर दास ने मंत्रोच्चार के साथ श्रीराम दरबार की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रभु श्रीराम से देशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस…
जमशेदपुर, दिनांक 17.04.2024 भाजपा के झारखंड प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धनबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी के कतिपय कारनामों से अवगत करना चाहता हूँ। धनबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा के घोषित प्रत्याशी, संप्रति बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के लेदीडुमर गाँव (मौजा संख्या 116) के किसानों ने दो दिन पहले मुझे पत्र लिखकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया है। किसानों का कहना है कि इस संबंध में वे धनबाद के उपायुक्त और झारांड के माननीय राज्यपाल को भी क्रमशः 17.10.2022 और 23.03.2022 को अवगत करा चुके…
जमशेदपुर उलगुलान न्याय महरैली में झामुमो दिखाएगी अपनी ताकत शहर से सभी विधायक एवं हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल झामुमो कार्यालय में जिला अध्यक्ष एवं घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन एवं जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई वही इस संवाददाता सम्मेलन में झामुमो के कई नेता भी मौजूद थे उलगुलान न्याय महरैली का आयोजन इंडिया गठबंधन के द्वारा राँची के प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी, कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के…
अर्जुन मुंडा ने घोड़ाबांधा आवास पर किया पूजा एवं हवन जमशेदपुर। केंद्रय मंत्री अर्जुन मुंडा धर्मपत्नी मीरा मुंडा सहित सपरिवार आदिशक्ति की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्र पर अपने जमशेदपुर घोड़ाबांधा आवास पर पूजा एवं हवन किया। उन्होंने पूजा के बाद महावीरी पताका को अपने आवास पर लगाया। केंद्रय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रभु श्रीराम से देशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस शुभ अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले, कृष्ण शर्मा काली, फ़ानी महतो, मनोज काउंटिया, राजकुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, गणेश सोलंकी आदि उपस्थित थे।
