Author: Nizam Khan

रानीडीह के दर्जनों टोला में पानी वितरण *विधायक संजीव सरदार के सौजन्य से जुस्को के पानी टैंकर से नि:शुल्क पानी वितरण संपन्न* पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के सौजन्य से पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने स्थानीय मुखिया सुनील किस्कु एवं झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू के नेतृत्व में रानीडीह के दर्जनो टोला में नि:शुल्क पीने का पानी वितरण करवाया गया। इस दौरान जुस्को के 12000 लीटर वाली पानी टैंकर से एवं विधायक संजीव सरदार के निजी टैंकर से पानी वितरण करवाया गया। दोनों गाड़ी से रानीडीह मेन रोड स्थित हो टोला, टिकर टोला, कोके टोला, रानीडीह…

Read More

मॉब लिंचिंग को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – अब्दुर रकीब मौलाना शहाबुद्दीन को अगर इंसाफ नही मिला तो करेंगे आंदोलन – अब्दुर रकीब। संवाददाता/जामताड़ा कोडरमा ज़िले में 30 जून को मौलाना शहाबुद्दीन की मॉब लीनचिंग के विरोध में ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश सचिव मौलाना अब्दुर रकीब अंसारी ने खुलकर बयान जारी किया है। पार्टी के मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश सचिव मौलाना ने बताया कि 2017 से झारखंड में मुसलमानो, आदिवासियों और दलितों पर भीड़ तंत्र के द्वारा हमला कर उन्हे जान से मार देने की घटनाएं हो रही है 70 जे अधिक मॉब लिंचिंग की घटनाएं पुछले…

Read More

उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किये गये ‘सम्पूर्णता अभियान’ का शुभारंभ किया गया दुमका: उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आज दिनांक 04.07.2024 को नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किये गये ‘सम्पूर्णता अभियान’ का शुभारंभ किया गया। सम्पूर्णता अभियान के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम के 06 तथा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के 06 संकेतकों को 30 सितंबर 2024 तक शत प्रतिशत परिपूर्णता का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत आगामी 03 माह में गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव पूर्ण देख-भाल मिलने, गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण…

Read More

दुमका जिला परिषद, सभागार में हितधारकों की भागीदारी और सह डिजाइनिंग नामक कार्यशाला का आयोजन किया गया दुमका: झारखण्ड राज्य अन्तर्गत दुमका में कल दिनांक 03 जुलाई को जिला परिषद, सभागार में हितधारकों की भागीदारी और सह डिजाइनिंग नामक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन आईआईटी रुड़की और जेएनयू नई दिल्ली के द्वारा किया गया जिसका संचालन प्रोफेसर सोना झरिया मिंज एवं डॉ हर्षित लकड़ा द्वारा किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन समारोह में दुमका जिला परिषद,अध्यक्षा जॉयस बेसरा बतौर मुख्य अतिथि अभिजित सिन्हा, डीडीसी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस कार्यशाला का उद्घाटन पर्यावरण से प्रेरित होकर…

Read More

नाला प्रखण्ड परिसर स्थित कृषि तकनिकी सूचना केंद्र में किसान एवं कृषक मित्रों के साथ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जामताड़ा: नाला प्रखण्ड परिसर स्थित कृषि तकनिकी सूचना केंद्र में किसान एवं कृषक मित्रों के साथ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीटीएम सुजीत कुमार सिंह के द्वारा मोटे अनाज की खेती के प्रचार प्रसार एवं खेती करने वाले किसानों को होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया। झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजन के अंतर्गत मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 3000/- रुपए और अधिकतम 5 एकड़…

Read More

उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आहूत बैठक संपन्न जामताड़ा: नीति आयोग से प्राप्त निदेश के आलोक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) के निदेशानुसार आज दिनांक 04.07.2024 को उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत *संपूर्णता अभियान* के सफल क्रियान्वयन हेतु नीति आयोग द्वारा प्रेषित कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तद आलोक में की जाने वाले कार्रवाई को लेकर प्रखंड कार्यालय प्रकोष्ठ फतेहपुर में बैठक आहूत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त…

Read More

प्लास्टिक की थैलियो पर निर्भरता कम करके टिकाऊ विकल्प को अपनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं: कविता परमार पर्यावरण संरक्षण गतिविधि झारखंड प्रांत तथा नेचर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस सिदगोड़ा में मनाया गया। दुनियाभर में 3 जुलाई का दिन International Plastic Bag Free Day के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद प्लास्टिक बैग की उपयोगिता को कम करना और इसके सुरक्षित विकल्पों के बारे में लोगों को बताना है। प्लास्टिक से पर्यावरण को तो नुकसान पहुंचता ही है साथ ही यह हमारी सेहत…

Read More

झामुमो के “परिवारवाद” को स्थापित करने के लिए चंपाई को किया गया अपमानित, कोल्हान की जनता को दिखाया ठेंगा : दिनेश कुमार सूबे झारखंड में तेज़ी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार ने झामुमो और कांग्रेस गठबंधन पर तेज़ हमला बोला है. दिनेश कुमार ने सूबे की सत्तारूढ़ पार्टियों पर परिवारवाद को स्थापित करने के लिए बुजुर्ग आदिवासी नेता एवं कोल्हान प्रमंडल की उपेक्षा करने और कोल्हान की जनता को ठेंगा दिखाने का आरोप लगाया है. कहा कि परिवारवादी पार्टियों का चंपाई सोरेन को पदच्युत करने को लेकर किस कदर का दबाव…

Read More

जिला अनुकंपा समिति की बैठक में 14 आश्रित की नौकरी पर लगी मुहर समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अहर्ता पूर्ण करने वाले 14 अभ्यर्थियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पर मुहर लगाई गई जिनमें तृतीय वर्ग में 9 तथा चतुर्थ वर्ग के 5 कर्मचारी शामिल हैं। विदित हो कि विभिन्न विभागों में अनुकंपा के आधार पर नौकरी हेतु प्रस्ताव लंबित थे। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अपर उपायुक्त श्री रोहित सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी,…

Read More

छंदमाल्य कवि मण्डपम् जमशेदपुर, झारखन्ड एवं सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में छंदमाल्य-4 का वृहद आयोजन तुलसी भवन में’ 5 जुलाई को जमशेदपुर। छंदबद्ध रचनाओं की गीतमय प्रस्तुतियों के साथ छंदमाल्य भाग-4 का आयोजन दिनांक 5 जुलाई को 2024 को संध्या 3.30.. में बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में छंदमाल्य कवि मण्डपम् एवं सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में, जमशेदपुर झारखण्ड द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छंदाचार्य दिनेश रविकर करेंगे । मुख्य अतिथि के रूप में रामानन्द प्रसाद (तुलसी भवन उपाध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि…

Read More