Author: Nizam Khan

बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों के समग्र विकास पर केंद्रित: राकेश सिंह जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि बजट गरीब, महिलाओं, युवाओं, किसानों समेत सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जिसमें कृषि उत्पादन, रोजगार, शहरी विकास, रिसर्च, नई पीढ़ी के लिए सुधार पर फोकस किया गया है। देश के 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देने, पीएम सूर्य घर योजना के साथ रक्षा मंत्रालय के लिए अब तक के सबसे अधिक डिफेंस बजट की घोषणा अत्यंत सराहनीय और सकारात्मक है।

Read More

वार्षिक बजट केन्द्र सरकार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला :सरयू राय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा आज लोकसभा में 2024-25 का वार्षिक बजट केन्द्र सरकार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला तथा देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक प्रतिस्पर्धा टिकाऊ बनाने वाला है। बजट से भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी। आयकर स्लैब में सहूलियत देने का केन्द्र सरकार का प्रयास सराहनीय है। इससे मध्यम वर्ग को लाभ पहूँचेगा। दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने तथा जीएसटी में सुधार करने की आम जनता की उम्मीदें पूरी नहीं हो…

Read More

बजट में सभी तबकों के समग्र विकास का संकल्प : चिंटू सिंह केंद्र सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए युवा भाजपा नेता चिंटू सिंह ने इसे जनता का बजट बताया. उन्होंने कहा केंद्र सरकार लगातार लोगों के जीवन में सुधार लाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री ने जो बजट पेश किया, वह लोगों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला बजट है. अंत्योदय की पावन भावना, विकास की असीम संभावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि है. इस बजट में गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान समेत समाज के सभी तबकों के…

Read More

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न न्यायालयवार नीलाम पत्र से संबंधित लंबित वादों की हुई समीक्षा; जल्द से जल्द निष्पादन करने हेतु दिए गए निर्देश आज दिनांक 22.07.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला नीलाम पत्र/विधि शाखा की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में न्यायालयवार यथा अनुमंडल, नीलाम पत्र, परिवहन, विधि, भूमि सुधार, अंचल एवं प्रखंड अंतर्गत लंबित वादों की बारी बारी से समीक्षा किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने न्यायालयवार नीलाम पत्र वादों के निष्पादन मांग एवं वसूली…

Read More

आज दिनांक 22 जुलाई 2024 को महिला कॉलेज परिसर में स्थित आदिवासी महिला छात्रावास का निरीक्षण उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर ITDA श्री जुगनू मिंज ने किया। *उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया साथ ही कहा की जो मूलभूत सुविधाएं हैं उन्हें हर हाल में पूरा किया जाए। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।

Read More

बिरसा नगर पुलिस ने अवैध एलपीजी गैस अवैध कारोबारी को किया गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता बिरसानगर थाना अंतर्गत जॉन नंबर 3 नियर कुआं मैदान के पास एक दुकानदार वकील कुमार के द्वारा अवैध रूप से एलपीजी गैस (केवल घरेलू उपयोग हेतु) को 12 सिलेंडर अवैध रूप से चोरी छुपे बेचने के आरोप में बिरसानगर थाना प्राथमिक की दर्ज कर अभियुक्त वकील कुमार जेल भेजा ज्ञात होगी बिरसानगर पुलिस अवैध कारोबारी के ऊपर शिकंजा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है जिसका परिणाम है कि पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है

Read More

हरिजन बस्ती और मुखी बस्ती के लोग कांवर यात्रा में शामिल होकर जाएंगे सुल्तानगंज । जमशेदपुर के 1100 फूलों का माला बाबा को करूंगा अर्पण – विकास सिंह बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित निशुल्क कांवर यात्रा में इस वर्ष बिष्टुपुर के मुखी बस्ती एवं हरिजन बस्ती के भी लोग सुल्तानगंज जाएंगे । सैकड़ो की संख्या में कांवर यात्रा में शामिल होने वाले लोगों ने अपने कार्य स्थल में छुट्टी का आवेदन भी दे दिया है । धतकीडीह के ठक्कर बाबा क्लब में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए हुए संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया…

Read More

महादेव विश्व का कल्याण करे- काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : भुइंयाडीह, कल्याण नगर स्थित श्री श्री सार्वजनिक शिव हनुमान मंदिर में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने अपनी पत्नी के साथ सावन की प्रथम सोमवारी के पावन अवसर पर भगवान शिव को जल अर्पित कर पूजा अर्चना की एवं सभी के लिए खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सावन की पहली सोमवारी को लेकर मंदिर समिति द्वारा भव्य एवं गरिमामय कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर श्री काले ने कहा कि भगवान शिव को समर्पित, साधना के प्रतीक पवित्र श्रावण मास…

Read More

डॉ. विवेक बिंद्रा ‘बिजनेस मल्टीप्लायर’ सेमिनार का जमशेदपुर में करेंगे आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता डॉ. विवेक बिंद्रा, जो कि Bada Business Pvt. Ltd. के डायनामिक CEO और फाउंडर हैं, एक प्रभावशाली सेमिनार ‘बिजनेस मल्टीप्लायर’ का आयोजन करने जा रहे हैं। यह परिवर्तनकारी कार्यक्रम, जिसे रित्विक राज द्वारा आयोजित किया जा रहा है, 28 जुलाई 2024 को जमशेदपुर के प्रतिष्ठित XLRI ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस पाँच घंटे के सेमिनार में 50 शक्तिशाली रणनीतियाँ शामिल होंगी जो उद्यमियों, सोलोप्रीन्योर, वांट्रप्रेन्योर और छात्रों को लाभान्वित करने के लिए डिज़ाइन की गई है। डॉ. बिंद्रा, जो…

Read More

युवा खेलेगा और पढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा – डॉ. अजय कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने सोमवार को लगभग 180 युवा खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट कीट का वितरण किया. मौके पर मीडिया से बात करते हुए डॉ. अजय कुमार ने कहा कि यदि युवा मन लगाकर खेलेगा और पढ़ेगा तो निश्चित रुप से देश आगे बढ़ेगा. देश का युवा वर्ग आज राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय विभिन्न स्पर्द्धाओं में देश का नाम रौशन कर रहे हैं. युवा खिलाड़ियों के बीच कीट वितरण करने का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और अवसर…

Read More