झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना चुनावी फायदा लेने का हेमंत सरकार का लोक लुभावन है: प्रमुख राम किशोर मुर्मू निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड के प्रमुख राम किशोर मुर्मू ने कहा कि कुंडहित प्रखंड के कुल 15 पंचायत में लगायें गये झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना कैंप। जिसमें से विभिन्न पंचायतों के कैंप का जायजा लिया गया तो तकनीकी कार्य में सर्वर डाउन देखा गया। वहीं दूसरी ओर खेतीबाड़ी का समय है आम जनता को कैंप के बहाने सिर्फ परेशान किया जा रहा है।कहा यह सब सिर्फ हेमंत सरकार का ढकोसलाबाजी है।कहा होने जाने का कुछ नहीं है।…
Author: Nizam Khan
1 प्रहर का “बाबा नाम केवलम” अखंड कीर्तन,200 नारायण भोज एवं गदरा में फलदार पौधे का वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता गदरा आनंद मार्ग जागृति में 3 घंटे 1 प्रहर का ” बाबा नाम केवलम ” अखंड कीर्तन, 200 नारायण भोजन करवाया गया एवं ग्रामीणों गदरा में ग्रामीणों के बीच घूम घूम कर फलदार पौधा का वितरण किया गया कीर्तन समाप्ति के पश्चात लालबिहारी आनंद ने अपने आध्यात्मिक उद्बोधन में कहा की ईश्वर की प्राप्ति के सुगम साधन कीर्तन है। कीर्तन, भक्ति और ध्यान का अद्वितीय माध्यम है, जिसके माध्यम से एक व्यक्ति ईश्वर के साथ गहरा संवाद स्थापित कर सकता…
चांडिल डैम में पर्यटन क्षेंत्र के विकास के लिये कार्य किये जायेंगे: मनोज कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता आगामी माह में चैम्बर में टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जायेगा-विजय आनंद मूनका अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल जिसमें मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा ने राज्य के पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार,भा.प्र.से. एवं निदेशक श्रीमती अंजलि यादव, भा.प्र.से. से रांची स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर कोल्हान क्षेत्र जहां पर्यटन उद्योग के विकास की असीम संभावनायें हैं पर सुझाव…
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला पूर्वी सिंहभूम कार्यकारिणी का पुनर्गठन, बैठक जुगसलाई के होटल मेरेडियन में संपन्न हुई राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रांत संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति जी के जमशेदपुर प्रवास के क्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जमशेदपुर में निवास करने वाले प्रांत, जिला और स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति के प्रमुख कार्यकर्ता अपेक्षित रहें। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री श्री शिवाजी ने जिला पूर्वी सिंहभूम की इकाई के दो वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, प्रांत बैठक अधिकतम सदस्यता, महिला…
कांग्रेस पार्टी के सहयोग से मेगा मेडिकल शिविर एवं पेंशन शिविर में सैकड़ो लोगों ने स्वास्थ्य चेकअप, सलाह, दवा एवं फार्म भर कर लाभ उठाया :आनंद बिहारी दुबे बारीडीह : गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस के अंतर्गत विद्यापति नगर, हरि मंदिर सामुदायिक भवन में मेगा हेल्थ चेकप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य रूप से बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षारंगी उपस्थित हुए। पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने मेडिकल कैंप एवं सहायता शिविर आयोजन का प्रशंसा किया। जिसमें सर्वजन पेंशन योजना के तहत 112 जरूरतमंद लोगों का फॉर्म भरा…
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गिनाई केंद्रीय बजट 24 की खूबियां राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राँची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को कहा कि इस वर्ष का आम बजट नए भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता को समर्पित है। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जो तस्वीर एवं तकदीर बदली है। उसे आगे ले जाना वाला यह बजट है। श्री सेठ शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में केंद्रीय बजट पर आधारित प्रेस वार्ता…
जमशेदपुर में वॉकथॉन के सफल आयोजन ने वास्कुलर रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जमशेदपुर, 4 अगस्त 2024: वास्कुलर सोसाइटी ऑफ इंडिया ने टाटा स्टील के सहयोग से आज जमशेदपुर में नेशनल वास्कुलर डे के अवसर पर एक वॉकथॉन का आयोजन किया। “अंप्यूटेशन फ्री वर्ल्ड” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वास्कुलर रोगों की रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाना था, जो कि अंगों को काटने से संबंधित मुख्य कारणों में से एक हैं। जमशेदपुर में पहली बार आयोजित हुए इस वॉकथॉन की शुरुआत सुबह 6 बजे जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मेन गेट से हुई, जिसमें 2.5…
धतकीडीह में केंद्रीय मुखी समाज के पूर्व अध्यक्ष बैजू मुखी के पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन। जमशेदपुर। केंद्रीय मुखी समाज के पूर्व अध्यक्ष सह मुखी समाज के वरिष्ठ नेता बैजू मुखी के तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर धतकीडीह मेडिकल बस्ती स्थित दीनदयाल उपाध्याय भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से आये मुखी समाज के नेताओं ने स्व: बैजू मुखी को याद किया व उन्हें पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर केंद्रीय मुखी समाज मूलनिवासी के केंद्रीय अध्यक्ष हरि मुखी ने कहा कि समाजहित में बैजू मुखी के…
रौशनी सेवा समिति द्वारा 500 कांवरियों के रवानगी कार्यक्रम में भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह सम्मिलित हुए जमशेदपुर। उलीडीह के कालिंदी बस्ती स्थित हर हर महादेव रौशनी सेवा समिति द्वारा करीब 500 कांवरियों को चाईबासा स्थित साल महादेव के दर्शन के लिए रवानगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आईपीएस)सम्मिलित होकर भोग वितरण किया। मुख्य रूप से श्री सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह युवाओं को सनातन धर्म के मूल तत्वों से जोड़ने का काम करेगा। सनातन धर्म मनुष्य और समाज का कल्याण के लिए प्रेरित करता है। श्रावण के…
लगातार बारिश से घर धसने से आदिवासी पति पत्नी की मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल चौका थाना अंतर्गत मातकमदीह पंचायत अंतर्गत गांव रेयारदा बीते दो दिनों से लगातार हुई भारी बर्षा के कारण बीते रात्रि घर धंसने से पति पत्नी की दुखदाई मृत्यु हो गई.प्राप्त सूचना के अनुसार शुक्रवार की रात्रि रेयारदा ग्रांव निवासी आदिवासी 55 वर्षीय दंपा मुंडा और पत्नी लबोदा मुंडा 50 वर्षीय खाना खाकर सोए थे.अहले सुबह ग्रामीणों ने देखा की भारी बारिश के कारण घर धसने से मृत्यु हो गई . घटना की सूचना चौका प्रभारी बजरंग महतो की पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य…
