तोमर का लोकगीत ‘चाँद के अंजोरिया’ रिलीज़ हुआ राष्ट्र संवाद संवाददाता ‘तोमर सत्येन्द्र सिंह’ द्वारा लिखित लोकगीत ‘चाँद के अंजोरिया’ ‘टीम फिल्म्स’ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ। उक्त लोकगीत को मुंबई की प्रख्यात पार्श्व एवं मंच गायिका ‘सौम्या वर्मा’ ने अपनी सुमधुर आवाज़ मे गाया है। इस गीत की रिकॉर्डिंग मुंबई मे अंधेरी स्थित ‘यू एम डिजिटल स्टूडिओ’ मे हुई है। संगीत को मनीष राजा ने सुरों से सजाया है एवं निर्माण सुनील सिंह जी के संयोजन मे हुआ है। सदैव की भांति इस बार भी तोमर सत्येन्द्र ने भोजपुरी भाषा की मिट्टी से जुड़े रहकर शब्दों का चयन…
Author: Nijam Khan
जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन द्वारा भूख हड़ताल समाप्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन द्वारा बुधवार से शुरू किया गया भूख हड़ताल समाप्त हो गया, त्रिपक्षीय वार्ता के उपरांत भूक हड़ताल को समाप्त किया गया, बता दें इनके द्वारा तमाम ड्राइवरों के वेतन मे बढ़ोतरी, कंपनी के भीतर उनके खाने की सुविधा, मेडिक्लेम की सुविधा समेत वाहन मालिकों के रेट मे 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मांग मुख्य रूप से उठाया गया था और इसी को लेकर यूनियन ने भूख हड़ताल शुरू किया था, इसके उपरांत भूख हड़ताल के दूसरे दिन धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बैठक आहूत…
बारादाहा पंचायत भवन में रंग रोगन एवं रिपेयरिंग कार्य प्राक्कलन राशि के मुताबिक नहीं हो रहा है जिला परिषद एवं संवेदक द्वारा घटिया कार्य किया जा रहा है, अधिकारी द्वारा नहीं लिया जा रहा खबर। राष्ट्र संवाद सिराज अंसारी जामताड़ा जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ प्रखंड अंतर्गत बारादाहा पंचायत भवन का रंग रोगन एवं मरम्मती कार्य जिला परिषद निधि से संवेदक द्वारा बहुत ही घटिया किया जा रहा है। पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने संवेदक द्वारा किए गए कार्य पर सवाल खड़ा किया है। पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि सुनील बास्की ने कहा पंचायत भवन मरम्मती कार्य से वे संतुष्ट नहीं…
पहाड़गोड़ा मैदान के समीप पोल्ट्री मुर्गी के अनाज लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर मारी पलटी राष्ट्र संवाद गुरुवार को दोपहर 2 बजे दुमका आसनसोल मुख्य मार्ग पहाड़गोड़ा मैदान के समीप पोल्ट्री मुर्गी के अनाज लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटी मारी दी। हालांकि चालक एवं सहचालक को हलकी-फुलकी चोट लगी है। जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया। मौके कुंडहित पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार एक पिकअप वैन नाला से राजनगर की ओर जा रही थी। इस दरमियान पिकअप वैन अनियंत्रित होने पर दुमका आसनसोल मुख्य मार्ग पहाड़गोड़ा मैदान के समीप पलटी मार दी। जिसमें चालक एवं सह…
भारत ने यूरोप की तरह किसी देश की संस्कृति को नष्ट नहीं किया- आरएसएस विचारक सुरेश सोनी राष्ट्र संवाद संवाददाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह और प्रख्यात चिंतक श्री सुरेश सोनी ने कहा कि जब भारतीय संस्कृति के हिन्द महासागर क्षेत्र, दक्षिण-एशिया और दुनिया के दूसरे देशों पर प्रभाव की बात करते हैं, तो वह यूरोप के प्रभाव की तरह नहीं है। यूरोपीय देश जहां गए, उन्होंने वहां की संस्कृति को, वहां के लोगों की स्वतंत्रता को नष्ट कर दिया। लेकिन भारतीय जहां गए, उन्होंने अपनी ज्ञान परम्परा से वहां के लोगों के जीवन को, उनकी संस्कृति को…
भटोन्दा के ग्रामीणों ने NH 4 लेन में अंडर पास नहीं देने के विरोध में धरना दिया जयराम कुमार दास गोड्डा पोड़ैयाहाट भटोन्दा, 13 फरवरी 2025: भटोन्दा के ग्रामीणों ने आज DBL कंपनी कैंप के गेट के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के कारण हो रही परेशानियों के विरोध में धरना दिया। इस प्रर्दशन में स्थानीय विधायक श्री प्रदीप यादव भी शामिल हुए और उन्होंने कंपनी से इस मुद्दे का समाधान निकालने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि NH के चौड़ीकरण के चलते लोगों को सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ जाने में कठिनाई का सामना करना पड़…
जिला शिक्षा पदाधिकारी राष्ट्र संवाद के खबर पर लिया संज्ञान,प्लस टू विद्यालय के प्रभारी को स्पष्टीकरण जामताड़ा जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम की जिले भर में जमकर हो रही तारीफ,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उम्मीद निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जामताड़ा जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम ने राष्ट्र संवाद के खबर को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लिया है ,इस तरह से कह सकते हैं कि राष्ट्र संवाद के खबर का एक बड़ा असर हुआ है।बताते चलें बीते 9 फरवरी को राष्ट्र संवाद ने एक खबर प्रकाशित किया था जिसमें सूत्र के हवाले से बताया गया था कि सिंहवाहिनी प्लस टू…
नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में संत रविदास की जयंती मनाई गई राष्ट्र संवाद संवाददाता नारायण प्राइवेट आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में संत रविदास की जयंती मनाई गई । इस शुभ अवसर पर संस्थान का संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे ने कहा कि सिखों के पवित्र ग्रंथ में रविदास के 41 पद हैं, जिन्हें सिख भगत रविदास के नाम से पुकारते हैं, जिनमें से अधिकांश बहुत ही स्पष्ट हिंदी में हैं। उनकी कविताएँ ईश्वर, ब्रह्मांड, प्रकृति, गुरु और नाम के प्रति उत्कट प्रेम से भरी हुई हैं। समानता और मानवता का संदेश देने वाले संत श्री गुरु रविदास जी की 645वीं जयंती…
सतवाहिनी, जमालपुर में श्री श्री संत शिरोमनी रविदास जी महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।वनरक्षक समिति की ओर से गम्हरिया के सतवाहिनी, जमालपुर में श्री श्री संत शिरोमनी रविदास जी महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर समिती के सदस्यों ने रविदास जी के चित्र के समक्ष केक काटकर विधि विधान से पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात, आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर संध्या में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। इसके आयोजन में समिति के श्रवण कुमार, जितेंद्र दास, प्रदीप…
2मार्च को होगा केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।सरायकेला-खरसावां जिला केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी कमेटी बैठक गम्हरिया स्थित बड़ौदा मेडिकल हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजू चौधरी ने किया। इस मौके पर आगामी रविवार, दो मार्च को जिला संगठन की वार्षिक आम बैठक सह चुनाव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने हेतु सर्वसम्मति से चुनाव प्रभारी के रूप अनिल कुमार सिंह को मनोनीत किया गया। बताया गया है कि वार्षिक आम बैठक सह चुनाव की कार्यवाही गम्हरिया स्थित होटल पारस हाईट में आयोजित की जाएगी। बैठक…