Author: Nijam Khan

माँ की थमती साँसों को मंत्री जी ने दी ज़िंदगी, गाँववालों ने कहा—”मसीहा *जब नब्ज थम गई, तब मंत्री जी ने बढ़ाया हाथ—माँ की साँसों की लौ फिर जल उठी* *नेता नहीं, फरिश्ता निकले मंत्री जी—माँ की धड़कनें थमने से पहले ही बन गए देवदूत* …………………………………. *नारायणपुर के पाबिया केंदुआटांड गाँव में जो घटना घटी, उसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। गुरुवार को गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय विशाल मुर्मू की असमय मृत्यु हो गई। इस त्रासदी ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। माता-पिता के लिए यह दुःस्वप्न से कम नहीं…

Read More

21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में हिजला मेला परिसर में बैठक की गयी राष्ट्र संवाद बैठक में जानकारी दी गयी कि कृषि विभाग की तरफ से किसान मेला का आयोजन किया जा है है।सब्जी,फसल का प्रदर्शनी लगाया जाएगा।।ट्राइबल फ़ूड स्टॉल लगाया जाएगा।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभाग की योजनाओं से संबंधित जानकारी पूरे मेला अवधि के दौरान आने वाले लोगों को दी जायेगी इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेला का उदघाटन एवं मेला के समापन के दौरान की तैयारियों को लेकर…

Read More

जमात इस्लामी हिंद का एक दिवसीय इजतिमा का समापन जमात ए इस्लामी शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं। सद्दाम हुसैन संवाददाता/जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के पोस्ता में जमाते इस्लामी हिन्द जामताड़ा का जिलाई इजतेमा का आयोजन मौलाना मोहम्मद सिराजुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में किया गया। मोहम्मद मंसूर आलम ने कुरान पाक की तिलावत से कार्यक्रम का आगाज किया। मौके पर झारखंड प्रदेश सचिव चौधरी उबैदुल्लाह ने खिताब करते हुए बताया कि जमाते इस्लामी के एक दिवसीय जिलाई इजतिमा का उद्देश्य लोगों को जमाते इस्लामी के उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में जागरूक करना और उन्हें…

Read More

किड्स लैंड स्कूल, चेंगाईडीह: प्राथमिक शिक्षा में उत्कृष्टता की मिसाल राष्ट्र संवाद संवाददाता: सिराज अंसारी जामताड़ा: शिक्षा के क्षेत्र में चेंगाईडीह का किड्स लैंड स्कूल एक अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। इस विद्यालय में कुल 140 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जिनका मार्गदर्शन सात कुशल शिक्षिकाएं कर रही हैं। विद्यालय की खासियत यह है कि यहां सभी शिक्षिकाएं ही हैं, कोई भी शिक्षक नहीं है। इस संस्था की प्रधानाध्यापिका साजदा खातून हैं, जो अपने नेतृत्व में विद्यालय को एक नई ऊंचाई तक ले जा रही हैं।विद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कुरान, दुआ, जनरल नॉलेज, इस्लामिक नॉलेज, आर्ट एंड क्राफ्ट जैसे…

Read More

पिंडारी फाटक के पास सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता सिराज अंसारी विद्यासागर (जामताड़ा), 13 फरवरी: कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पिंडारी फाटक के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक दो पहिया वाहन और भारत गैस के वाहन के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा दोनों घायलों को जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें धनबाद रेफर कर दिया। घायलों…

Read More

समेकित जनजाति विकास अभिकरण, जामताड़ा द्वारा महिला कॉलेज जामताड़ा में आदिवासी छात्रावास मरम्मती कार्य का माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने किया शिलान्यास राष्ट्र संवाद जामताड़ा: समेकित जनजाति विकास अभिकरण, जामताड़ा द्वारा महिला कॉलेज जामताड़ा में आदिवासी छात्रावास मरम्मती कार्य का शिलान्यास माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार डॉ इरफान अंसारी एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज ने किया। इस मौके पर माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी…

Read More

झांटी जंगल जमीन पर हो रहा है, गैर कानूनी ढंग से तालाब का निर्माण, लोगों में चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता रफीक अंसारी फतेहपुर जामताड़ा। विभाग का पता नहीं और झांटी जंगल में बन रहा है तालाब। एक ऐसा तालाब का निर्माण किया जा रहा है। इसके बारे में ना तो ग्राम प्रधान को पता है न हीं गांव वालों को। यह योजना किस विभाग से है।कौन बना रहा है। यह भी सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल मामला फतेहपुर प्रखंड के आसनबेड़िया गांव का है। जहां जेसीबी मशीन से तालाब खुदाई का काम चल रहा है। लेकिन वहां योजना पट्ट नहीं…

Read More

बिना पूर्व अनुमति के लगे आठ मोबाइल टावर का आवेदन रद्द राष्ट्र संवाद संवाददाता डीसी के आदेश पर दूरसंचार समिति की बैठक संपन्न उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में समन्वयक पदाधिकारी द्वारा कुल 24 मामले विचार हेतु प्रस्तुत किए गए । समिति द्वारा सर्वसम्मति से विचार के उपरांत एक अनापति को स्वीकृत किया गया तथा बिहार / झारखंड सरकार की भूमि पर बिना पूर्व अनुमति के मोबाइल टावर अधिष्ठापन का आवेदन किए जाने के कारण कुल आठ आवेदन को रद्द करने का निर्णय लिया गया । साथ ही पांच मामलों में संबंधित अंचल अधिकारी…

Read More

राजस्व वसूली में परिवहन विभाग जमशेदपुर अव्वल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :उपायुक्त श्री अनन्य मितल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक आहूत की गई। अपर उपायुक्त श्री भागीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले में राजस्व संग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किये गये राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा कर सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उत्पाद विभाग, परिवहन, मोटरयान निरीक्षक, नीलाम पत्र, मत्स्य, नगर…

Read More

पंजाब नैशनल बैंक का जमशेदपुर में एमएसएमई ऋण एक्सपो का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता पंजाब नैशनल बैंक, रांची मंडल द्वारा 13 फरवरी को होटल कैनेलाईट, साकची, जमशेदपुर में एमएसएमई ऋण एक्सपो का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री विजय आनन्द मुनका, अध्यक्ष, चेंबर ऑफ कॉमर्स, पूर्वी सिंहभूम के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीएनबी प्रधान कार्यालय, दिल्ली से सहायक महाप्रबंधक, श्री विपुल कुमार वर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस एक्सपो का संचालन पीएनबी राँची मंडल के उप मंडल प्रमुख श्री नितिन कुमार बंका द्वारा की गई। इस एक्सपो का उद्देश्य ग्राहकों…

Read More