शारदा संगीतालय के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना चाईबासा शारदा संगीतालय द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पिल्लई हॉल में धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि राम अवतार अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी गुरमुख सिंह खोखर, राजकुमार सिंह एवं डॉ मानोशी संतरा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के छात्रों के द्वारा इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक के साथ किया गया इसके बाद छात्र-छात्राओं के द्वारा ये है शारदा संगीतालय थीम सॉन्ग को पेश किया गया कथक ग्रुप के द्वारा गुरु वंदना की प्रस्तुति दी गई जिसमें…
Author: Nizam Khan
कराईकेला में विधायक सुखराम उरांव ने सड़क,गार्डवाल एवं पुलिया का किया शिलान्यास, ग्रामीणों में हर्ष राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना चक्रधरपुर चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के बंदगांव प्रखंड के कराईकेला एवं नकटी में करोडों रुपये की लागत से सड़क,गार्डवाल एवं पुलिया का रविवार को विधायक सुखराम उरांव ने विधिवत से शिलान्यास किया. विधायक सुखराम उरांव ने बंदगांव प्रखंड के नकटी में सड़क एवं कराईकेला पंचायत के आहार बांध में गार्डवाल एवं पुलिया का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. तीनों कार्य सड़क ,गार्डवाल एवं पुलिया डिएमएफटी द्वारा कराया जाएगा. इस मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में…
बोलानी सब पोस्ट आँफिस के प्रथम स्थापना दिवस समारोह संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता बड़बिल -बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी टाउनशिप स्थित सब पोस्ट आफिस मे बीते शनिवार को प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की गई।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जयदेव चट्टोपाध्याय सीजीएम सेल बोलानी उपस्थित रहे एवं अतिथि के तौर पर आसपास के गणमान्य समाजसेवी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के आरंभ मे बोलानी सब पोस्ट आफिस के पोस्ट मास्टर विज्ञान नायक नै आमंत्रित अतिथियों को गुलदस्ते देकर सम्मानित किया। ततपश्चात ओडिशा के राजकीय गीत वंदे उत्कल जननी गाया गया।इस अवसर पर स्कुली छात्रो द्वारा सास्कृतिक…
समाजसेवी सह ब्लड डोनर डाँ.संजुक्ता आर्चाया ने अंग दान किया राष्ट्र संवाद संवाददाता बड़बिल -बड़बिल तहसील क्षेत्र के सोयाबली की निवासी डाँ. संजुक्ता आर्चाया ने अंग दान किया।मरणोपरांत उनके अंग लीवर,हाट,किडनी,फेफरा जरूरत मंदो को लगा दिया जाऐगा।डाँ. संजुक्ता आर्चाया बीते 19वर्षो से रक्त दान करते आ रही है।उन्होने लगभग 38बार विभिन्न शिविरों मे जाकर रक्त दान किया है।डाँ.संजुक्ता आर्चाया संजुक्ता सेवा निकेतन नाम की एक स्वंय सेवी संगठन बड़बिल के शोयाबली मे चला रही है।उनके द्वारा रक्त दान,स्वास्थ्य जाँच,नेत्र जाँच,मुफ्त नेत्र रोगी की चिकित्सा, जरूरत मंदो को वस्त्र वितरण आदि कार्यक्रमो के साथ साथ ,वृद्धा आश्रम, के उपर कार्य करते…
राखा कॉपर माइंस लीज नवीकरण जनसुनवाई से पूर्व भूतपूर्व कर्मचारियों ने लिया बड़ा फैसला, कंपनी प्रबन्धन बकाया राशि का करे भुगतान, जनसुनवाई का होगा स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : राखा कॉपर माइंस लीज नवीकरण जनसुनवाई से पूर्व आज रविवार को भूतपूर्व कर्मचारियों की राखा कॉपर पूजा पंडाल मेंमहत्वपूर्ण बैठक हुई इधर बैठक की अध्यक्षता सनातन भक्त ने की।जबकि संचालन आलोक कुमार व भीम माझी ने क्रमवार किया।। बैठक में भूतपूर्व ने बड़ा फैसला लेते हुए हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड प्रबंधन से बकाया राशि का भुगतान करने की मांग उठाई है तभी जाकर आगामी 9 _ 13 मई तक आयोजित जनसुनवाई…
झीमड़ी में साम्प्रदायिक तनाव पर गरमाई सियासत: आदिवासी मूलवासी अस्मिता की रक्षा को लेकर भाजपा सांसद बिद्युत वरण महतो उतरे मैदान में राष्ट्र संवाद संवाददाता नीमडीह (चांडिल): पूर्वी सिंहभूम के झीमड़ी गांव में एक हिंदू युवती के कथित अपहरण, जबरन धर्मांतरण और निकाह को लेकर दो समुदायों के बीच बढ़ता तनाव अब विस्फोटक रूप लेता जा रहा है। क्षेत्र की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने झीमड़ी और आसपास के गांवों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा सांसद बिद्युत वरण महतो रविवार को मुरुगडीह पहुंचे, जहां उन्होंने “एकता मंच” के बैनर तले ग्रामीणों की…
टायो गेट स्थित सरना उमूल में फिल्म निर्माता सह अभिनेत्री गंगारानी थापा की अध्यक्षता में सम्पन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।जाहेरगाड़ समिति के पदाधिकारी व स्थानीय समाजसेवियों की एक बैठक गम्हरिया के टायो गेट स्थित सरना उमूल में फिल्म निर्माता सह अभिनेत्री गंगारानी थापा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 17 व 18 मई को प्रस्तावित दो दिवसीय संथाली फिल्म प्रदर्शनी को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बताया गया कि सरना उमूल सामुदायिक भवन में आयोजित उंक्त कार्यक्रम में संथाली फिल्म साकाम आलोम ओड़ेजा को प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस मौके…
शैलेश कुमार तिवारी अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र निर्माण मंच झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।टीजीएस कॉलोनी गम्हरिया निवासी शैलेश कुमार तिवारी को अखिल भारतीय हिन्दू राष्ट्र निर्माण मंच का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय के निर्देश पर उपरोक्त मनोनयन करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री (संस्कृति प्रकोष्ठ) श्रवण कुमार दुबे द्वारा उन्हें पूर्ण ईमानदारी और समर्पित भाव से संगठन का कार्य और विस्तार करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, उन्हें बिना किसी भेदभाव के सभी जाति, धर्म एवं सम्प्रदाय के लोगों को मंच के उद्देश्यों को बताने और अधिक…
धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने सरकार को घेरा राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्य में बढ़ रही धर्मांतरण की घटनाओं के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इस मुद्दे पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। राज्य की महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होनें पूछा कि- “आखिर किस के संरक्षण में यह गोरखधंधा चल रहा है?” सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे धनबाद की एक युवती के एफिडेविट के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में एफिडेविट के आधार पर धर्म परिवर्तन अथवा विवाह वैध…
विधायक संजीव सरदार ने पोटका में किया चार योजनाओं का शिलान्यास राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। जिला अनाबद निधि और आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत चार योजनाओं का शिलान्यास रविवार को समारोह पूर्वक किया गया। योजनाओं का शिलान्यास बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हरेक गांव में विकास की किरणें दिखाई पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने केवल झारखंड के खनिज संपदा को लूटने का काम किया। उन्होंने कहा ग्रामीणों से…
