Nizam Khan आज दिनांक- 14.02.2020 को श्री गणेश कुमार (भा0प्र0से0) उपायुक्त, जामताड़ा की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय की बैठक संयुक्त, जिला कृषि सभागार में आहुत की गई- सर्वप्रथम परियोजना निदेशक आत्मा ने गत बैठक से संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन पढ़ कर सुनाया एवं वित्तीय वर्ष 2019-20 में कार्य से संबंधित स्वीकृति एवं अनुमोदन हेतु प्रस्ताव सदस्यों के समक्ष उपस्थापित किया, जिस पर निम्वत् निर्देश एवं स्वीकृति प्रदान की गई- 1. प्रशिक्षण- अन्र्तराजकीय प्रशिक्षण- सब्जी अनुसंधान केन्द्र एवं दलहन अनुसंधान केन्द्र वाराणसी। राजकीय प्रशिक्षण- झारसुक एवं झारसी बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, राँची भेजने का स्वीकृति प्रदान की गई। 2. परिभ्रमण- अन्र्तराजकीय परिभ्रमण-…
Author: Nizam Khan
Nizam Khan श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, जिला नियोजनालय, जामताड़ा के तत्वाधान में आज दिनांक 14 फरवरी 2020 को आउटडोर स्टेडियम, जामताड़ा में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2020 प्रारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन उपायुक्त, जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.), जिप अध्यक्षा श्रीमति दीपिका बेसरा, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा सहित अन्य गण्मान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम मे सभी सम्मानित अतिथियो उपायुक्त,उप विकास आयुक्त,जिप अध्यक्षा,उपाध्यक्षा आदि का स्वागत पौधा देकर किया गया । मंच संचालन का कार्य जिला रेड क्राॅस सोसाईटी के सचिव श्री राजेन्द्र शर्मा ने किया। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात कार्यक्रम के अगले…
-ः प्रकाशनर्थ :- जमशेदपुर, 14.02.2020 आज भारतीय जन मोर्चा के बारीडीह मंडल की एक बैठक बारीडीह मंडल के संयोजक विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट आॅफिस मैदान, बारीडीह में आयोजित की गयी। इस बैठक में विशेष रूप से जिला संयोजक रामनारायण शर्मा तथा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभाा के संयोजक अजय सिन्हा उपस्थित के साथ ही भारतीय जन मोर्चा के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में सर्वसम्मति से बारीडीह मंडल के सह संयोजक को नामित करने के साथ ही बारीडीह मंडल के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। *निम्नलिखित व्यक्तियों को सह संयोजक नियुक्त किया गया:* सुजीत कुमार झा, शशिकांत मुखी,…
*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में आज दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम श्री संजय कुमार मोहंती ने भेंटवार्ता की* ====================== *★ रेलवे झारखंड को डंपिंग यार्ड ना बनाएं* *…हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड* ====================== रेलवे झारखंड को डंपिंग यार्ड ना बनाएं। देश में झारखंड एक ऐसा राज्य है जो रेलवे को संसाधनो से सबसे अधिक लाभ देता है। किंतु रेलवे अपनी ओर से ऐसा रेस्पॉन्स नहीं करती है। झारखंड के लोगों की सुविधा के अनुरूप ट्रेनों की संख्या नहीं है। जो ट्रेन हैं उनमें अधिकांश की गुणवत्ता में बहुत खराब है। एसी कोच वाले ट्रेन में जो एसी लगे…
*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पर्यटन विभाग के कैलेंडर 2020 का विमोचन किया।* =================== *मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई कैलेंडर और टेबल कैलेंडर 2020 का विमोचन किया। झारखंड पर्यटन विभाग का वर्ष 2020 का कैलेंडर इको टूरिज्म एवं झारखंड की कला संस्कृति पर आधारित है। कैलेंडर में झारखंड के इको टूरिज्म व कला संस्कृति से जुड़ी फोटोग्राफ को प्रमुखता से शामिल किया गया है। इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, पर्यटन विभाग के सचिव श्री राहुल शर्मा, निदेशक पर्यटन विभाग श्री संजीव बेसरा, जेटीडीसी के श्री अनमोल…
*★ जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता* *…हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री* ====================== मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आवास पर शुक्रवार के दिन भी बड़ी संख्या में फरियादियों का आना जारी रहा। झारखंड के विभिन्न जगहों से फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने फरियादियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने लोगों की फरियाद और दिक्कतों के जल्द निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया। इसी क्रम में कई सामाजिक संगठन से जुड़े लोग भी आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्या बतायी। *मुख्यमंत्री को अपने बीच…
पत्रकारों के हक,अधिकार व सम्मान के लिए विधानसभा अध्यक्ष को सौपा ज्ञापन झारखंड: शुक्रवार को राष्ट्र संवाद के झारखंड-बिहार प्रभारी पत्रकार निजाम खान ने पत्रकारों के हक,अधिकार व सम्मान के लिए झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो को एक लिखित ज्ञापन सौपा।ज्ञापन में लिखा है कि बीते 1 फरवरी को बागडेहरी पंचायत परिसर तथा 12 फरवरी को कुंडहित पंचायत परिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमें पत्रकारों के ठहराव के लिए प्रेस बाक्स का व्यावस्था नहीं किया गया था।आग्रह करते हुये लिखा है कि पत्रकार को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है,इसलिए झारखंड के किसी…
राष्ट्र संवाद के खबर की असर से बाबुपुर पंचायत के कई गांवों में लगी स्ट्रीट लाइट निजाम खान जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड के बाबुपुर पंचायत अंतर्गत रंगचापड़ ,कमलिया के टोला कांटापहाड़ी,बगईआड़ा सहित विभिन्न गांवों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई थी। जिससे लोगों को रात के अंधेरे में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।गौरतलब है कि 14वें वित्त आयोग के तहत गांव-गांव में पोल पर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का काम किया गया है।ताकि लोगों को रात के अंधेरे में गली में आवाजाही करने पर किसी प्रकार की परेशानी ना हो।राष्ट्र संवाद के झारखंड-बिहार प्रभारी निजाम खान ने बीते…
दिन के उजाले में खुलेआम वाहन अधिनियम की उड़ाई जा रही है धज्जियां, प्रशासन मौन जामताड़ा: इन दिनों कुंडहित थाना क्षेत्र में वाहन अधिनियम ताक पर रखा गया है। वाहन अधिनियम की दिन के उजाले में खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।बताते चलें प्रतिदिन थाना क्षेत्र होते हुये कुंडहित- दुमका मुख्य मार्ग होते हुये ट्रकों का आवागमन होता है।इसमें प्रशासन सुस्ती नजर आ रही है।विभाग का इस ओर ध्यान नहीं रहने के बराबर कहने से इनकार नहीं किया जा सकता है। गुरुवार को भी कुंडहित दुमका मुख्य मार्ग पर ओवरलोडिंग ट्रकों को जाते देखा गया जिसमें से ट्रक से पानी…
*★ मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से आज निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की, बधाई दी* ==================== मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवास में राजधानी रांची के निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की l उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पौधा भेंट किया और राज्य का मुख्यमंत्री बनने के लिए बधाई दी. इस मौके पर डीपीएस के प्रधानाचार्य डॉ राम सिंह, गुरु नानक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ मनोहर लाल, जेवीएम श्यामली के प्रधानाचार्य श्री समरजीत जाना, डीएवी आलोक के प्रधानाचार्य डॉ अशोक, डीएवी हेहल के प्रधानाचार्य श्री एमके सिन्हा, डीएवी गांधीनगर के प्रधानाचार्य श्री एस के सिन्हा,…
