जमशेदपुर: नेचुरल स्माइल फ़ाउंडेशन ने गणेश पूजा के साथ शुरू किए सामाजिक कार्य राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सामाजिक संस्था नेचुरल स्माइल फ़ाउंडेशन ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर संकुसाई रोड नं. 1 पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर अपने सामाजिक कार्यों की औपचारिक शुरुआत की। राष्ट्र संवाद संवाददाता संस्था का उद्देश्य है “हर ज़रूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना”। चाहे किसी बच्चे की शिक्षा हो, किसी बीमार की मदद, हरियाली के लिए वृक्षारोपण या महिला सशक्तिकरण, फ़ाउंडेशन समाज के हर उस व्यक्ति तक पहुँचना चाहता है, जिसे सहारे की ज़रूरत है। इस अवसर पर फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष बंटी गुप्ता के…
Author: dhiraj Kumar
कदमा शास्त्रीनगर में जुपिटर फर्नीचर का नया शोरूम उद्घाटित 25 साल पुराने भरोसे के साथ अब 3,500 स्क्वायर फीट के बड़े शोरूम में आधुनिक फर्नीचर की सुविधा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 1 स्थित जुपिटर मार्केटिंग का नया फर्नीचर शोरूम बुधवार को गणेश चतुर्थी के शुभ मुहूर्त पर उद्घाटित हुआ। शोरूम का उद्घाटन मुख्य संचालिका तुलासमति देवी ने फीता काटकर किया। बता दें कि इसके पहले जुपिटर फर्नीचर का शोरूम बगल में लगभग 25 वर्षों से संचालित था, लेकिन अब लगभग 3,500 स्क्वायर फीट के विशाल नये शोरूम की शुरुआत की गई है। नए शोरूम में फर्नीचर…
परविंदर भाटिया और मनप्रीत ने टाटा स्टील मीडिया क्विज़ जीता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: दोराबजी टाटा की 166वीं जयंती के उपलक्ष्य में टाटा स्टील द्वारा आयोजित मीडिया क्विज़ में ‘द पायनियर’ के परविंदर भाटिया और द एवेन्यू मेल के मनप्रीत सिंह भाटिया विजयी हुए। टाटा स्टील ने जमशेदपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस में मीडियाकर्मियों के लिए क्विज़ का आयोजन किया। जमशेदपुर के 40 से ज़्यादा मीडियाकर्मियों ने क्विज़ में हिस्सा लिया, जबकि जमशेदपुर के कई प्रतिष्ठित पत्रकार क्विज़ देखने आए। क्विज़ की शुरुआत 15 प्रश्नों के प्रारंभिक दौर से हुई, जिनका उत्तर प्रतिभागियों को प्रत्येक टीम में दो सदस्यों के…
जमशेदपुर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ठगी, 4 गिरफ्तार – 179 युवक-युवतियाँ मुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने घाटशिला थाना क्षेत्र में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ा खुलासा किया है। गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी की, जिसमें पाया गया कि बेरोजगार युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर ₹25,000 वसूले जा रहे थे और उन्हें नेटवर्क मार्केटिंग से जोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर युवकों के साथ मारपीट भी की जाती थी और उन्हें…
कदमा गणेश पूजा मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने की पूजा-अर्चना पत्नी मीरा मुंडा संग सिद्धिविनायक से देश-राज्य की खुशहाली की कामना, सरयू राय व भाजपा नेताओं की उपस्थिति
गोल्डन जुबली वर्ष में यंग बॉयज़ क्लब की 22 फीट माँ काली पूजा का भूमि पूजन संपन्न, भव्य पंडाल निर्माण शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता टेल्को कॉलोनी रोड नंबर 09 स्थित यंग बॉयज़ क्लब की ऐतिहासिक माँ काली पूजा इस वर्ष अपने गोल्डन जुबली वर्ष में प्रवेश कर रही है। बुधवार को गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर, 22 फीट ऊँची माँ भद्रकाली की प्रतिमा और थीम आधारित भव्य पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं खूंटी पूजन विधिवत संपन्न हुआ। पूजन कार्य पुरोहित स्वपन भट्टाचार्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया। इसके साथ ही पंडाल निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई।…
गणेशोत्सव पर काले ने टेका माथा, समाज में एकता व सद्भाव का दिया संदेश गणपति बप्पा सबके जीवन से विघ्न दूर करें : अमरप्रीत सिंह काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने शहर के विभिन्न गणेशोत्सव कार्यक्रमों में पहुँचकर श्रद्धापूर्वक माथा टेका और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। काले ने काशीडीह स्थित विघ्नहर्ता गणेश पूजा समिति, भालुबासा के जम्बू अखाड़ा यूथ, गणेश सेवा संस्थान , राजेंद्र नगर में आयोजित गणेश पूजनोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की…
सरयू राय ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में की श्रीगणेश और चक्र की पूजा 131 किलोग्राम चक्र का अधिष्ठापन कार्य संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में विघ्नहर्ता प्रभु श्रीगणेश की पूजा हुई। श्रीगणेश की पूजा के बाद मंदिर के शिखर पर सुशोभित होने वाले 131 किलो वजनी पीतल के चक्र का भी पूजन हुआ। चक्र अधिष्ठापन का कार्य अपराह्न दो बजे पूर्ण हुआ। इसके पूर्व मंदिर परिसर में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की यजमानी में श्री गणेश जी और चक्र का विधि विधान…
में 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह सरयू राय होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक आयाम पर परिचर्चा का भी होगा आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की तरफ से पांच सितंबर, शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यावहारिक आयाम पर परिचर्चा का भी आयोजन किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे। यह जानकारी विधायक सरयू राय के उच्च शिक्षा प्रतिनिधि पवन सिंह ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में दी। पवन सिंह…
गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन हुआ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर. वीणा बॉयज क्लब द्वारा रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में वर्ष 1995 से लगातार श्री गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ श्री गणपति जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई. बुधवार की आयोजित उद्घाटन समारोह में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया.पंडाल को आकर्षक विद्युत सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित किया गया है.इसके अलावा फूलों और अन्य सजावटी सामग्रियों से पूरे पंडाल…
