Author: dhiraj Kumar

झारखंड प्रदेश महिला फुटबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष बनीं गुंजन सिंह का जमशेदपुर में भव्य स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर झारखंड प्रदेश महिला फुटबॉल एसोसिएशन की नव-निर्वाचित अध्यक्ष गुंजन सिंह पहली बार जमशेदपुर पहुंचीं, तो उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया। झारखंड महिला प्रदेश उपाध्यक्ष पुनीता चौधरी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला फुटबॉल खिलाड़ी, खेलप्रेमी और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। सभी ने नई अध्यक्ष के आगमन पर उत्साह व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में झारखंड में महिला फुटबॉल को नई दिशा मिलेगी।…

Read More

जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान राष्ट्र संवाद संवाददाता समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा बागबेड़ा जलापूर्ति योजना की स्थिति, स्वरोजगार हेतु सहयोग, राशन कार्ड में अपडेट, घर खाली कराने, निजी विद्यालय में नामांकन, ट्राई साइकिल की मांग, कृषि ऋण एवं दाना गोदाम हेतु, स्कूल फीस में बढ़ोत्तरी की शिकायत,…

Read More

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के तीन दिवसीय बॉलीबॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज , प्रथम दिन कुल छह मैच खेले गए राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शुक्रवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, रजत सिंह, अमर सिंह समेत अन्य मौजूद थे। इस दौरान अतिथियों को पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। टूर्नामेंट का पहला मैच सिगना एवं सफारी के बीच खेला गया। जिसमें सफारी की टीम…

Read More

जमशेदपुर में आवारा पशुओं को पकड़ने विशेष मुहिम, दर्जनों मवेशी गौशाला भेजे गए राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर शहर में शुक्रवार को आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए एक विशेष मुहिम चलाई गई। यह अभियान जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें नगर निकाय की टीम, पशुपालन विभाग और स्थानीय पुलिस बल शामिल रहा। शहर के मुख्य मार्गों साकची, बिष्टुपुर, मानगो, कदमा और सोनारी में यह कार्रवाई सुबह से ही तेज़ी से चल रही है। JNAC की टीम ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ रहे आवारा पशुओं की संख्या न सिर्फ यातायात…

Read More

जमशेदपुर से सटे चांडिल डैम बना सैलानियों की पहली पसंद,प्राकृतिक वादियों की खूबसूरती और वोटिंग का पर्यटक उठा रहे लुत्फ। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में सटे चांडिल डैम इन दिनों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मनमोहक वादियों, शांत वातावरण और साइबेरियन पक्षियों की चहचहाहट से घिरे इस पर्यटन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। परिवारों और युवाओं के लिए यहां वोटिंग का रोमांच विशेष आकर्षण का केंद्र हैं ।हालांकि साल भर सैलानी चांडिल डैम का दीदार करने आते रहते हैं, लेकिन क्रिसमस से लेकर नए साल तक यहां पर्यटकों की भीड़ कई गुना…

Read More

कोडरमा के देवीपुर पैतृक गांव पहुंचा शहीद सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार राष्ट्र संवाद संवाददाता कोडरमा जिला के मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत देवीपुर गांव के 27 वर्षीय शहीद सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह का पार्थिव शरीर आज शुक्रवार की सुबह उनके गांव पहुंची। पूरा क्षेत्र में मातम पसर गया। लोगो के आंख में आंसू भर आये। शहीद सुजीत सिंह की अंतिम यात्रा में कई जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी, पुलिस, प्रशासन पदाधिकारी सहित हजारों लोगो ने भाग लिया। शहीद सुजीत सिंह को तिरंगे में लपेट कर राजकीय सम्मान के साथ उनका किया गया अंतिम संस्कार। चारों…

Read More

धनबाद में कोयला कारोबारी इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी रेड. राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद ईडी की टीम ने आज झारखंड के धनबाद में तीन प्रमुख कोयला कारोबारियों – इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल – के ठिकानों पर छापेमारी की। मनोज अग्रवाल डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक हैं और ट्रांसपोर्टर भी। ये छापे कोयला के अवैध कारोबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर आधारित हैं। ठिकानों से दस्तावेज और सबूतों की जांच चल रही है। यह कार्रवाई 20 नवंबर की ईडी छापेमारी का नतीजा है, जिसमें कोयला कारोबारी LB सिंह सहित दीपक…

Read More

बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन शुरू, 14 दिसंबर को शांतिपूर्ण धरना राष्ट्र संवाद संवाददाता बिष्टुपुर, जमशेदपुर। बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने आज बिष्टुपुर स्थित टाटा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने आंदोलन की औपचारिक शुरुआत की। समिति ने बर्मामाइंस क्षेत्र में बढ़ते धूल प्रदूषण, सड़क जाम, सड़क दुर्घटनाओं, अवैध पार्किंग और आम जनता में फैल रहे भय के माहौल को लेकर गंभीर चिंता जताई है। समिति ने आरोप लगाया कि पिछले एक से डेढ़ वर्ष से टाटा स्टील बर्मामाइंस द्वारा सड़क के किनारे लगातार घेराबंदी की जा रही है, जिसके कारण सड़क अत्यंत संकीर्ण हो गई है। इससे…

Read More

सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, झारखंड इग्नाइट 2025 : तीसरे दिवस ने दिखाया जोश, जज़्बा और शानदार खेल कौशल राष्ट्र संवाद संवाददाता सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला द्वारा आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव “इग्नाइट 2025” का तीसरा दिवस उत्साह, रोमांच और प्रतिस्पर्धात्मक भावना से सराबोर रहा। दिन की शुरुआत ऊर्जावान वॉलीबॉल मैच से हुई, जिसमें खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने हेतु सामाजिक विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ. नीलमणि कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और प्रेरित किया। फाइनल मुकाबले में वॉरियर्स (येलो) हाउस और नाइट्स (ब्लू) हाउस के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली, जिसमें शानदार टीमवर्क और निरंतर प्रदर्शन के दम पर…

Read More

टाटा स्टील नोआमुंडी ने खनन उत्कृष्टता के 100 वर्ष पूरे होने पर भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन किया राष्ट्र संवाद संवाददाता नोआमुंडी, 11 दिसंबर 2025: टाटा स्टील नोआमुंडी ने आज अपने खनन संचालन के 100 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर का भव्य और यादगार शताब्दी वर्ष समारोह के रूप में जश्न मनाया। इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के वरिष्ठ नेतृत्व, वर्तमान और पूर्व कर्मचारी, तथा यूनियन के सदस्य एक साथ जुटे और खनन उत्कृष्टता, तकनीकी प्रगति तथा सामुदायिक विकास के सौ वर्षों की इस अद्वितीय यात्रा को स्मरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत “रिलिविंग 100 इयर्स: सागा ऑफ नोआमुंडी” नामक…

Read More