नई दिल्ली। हिमालयी क्षेत्र सहित देश में खेल भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय खेलों के व्यापक आधार को बढ़ाने तथा खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई योजनाओं को कार्यान्वित करता है। इसी के तहत मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए खेलो इंडिया योजना के तहत हिमालयी क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में 506.13 करोड़ रुपये के बराबर की 77 खेल अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके साथ-साथ हिमालयी क्षेत्र में खेलो इंडिया योजना के तहत 24 खेल अकादमियों को मान्यता भी दी गई है तथा 199 खेलो इंडिया केंद्रों (जिला…
Author: Bishan Papola
नई दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। कोविड टीकाकरण कवरेज 180.13 (1,80,13,23547) से अधिक हो गया है। सरकार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इस उपलब्धि को 2,10,85,852 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 1,04,02,622 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली और 99,84,407 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक लग चुकी है। वहीं, 43,10,000 प्रीकॉशन खुराक लगाई जा चुकी हैं। अग्रिम पंक्ति के कर्मियों की बात करें तो 1,84,11,428 कर्मियों को पहली खुराक और 1,74,76,822 लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। वहीं, 65,48,262 लोगों को प्रीकॉशन खुराक लगाई जा चुकी है। 15-18 वर्ष…
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से साफ हो गया है कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सबसे अधिक महत्वपूर्ण है देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के 270 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 128 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, सरदना से भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। इसके अलावा कुशीनगर की…
नई दिल्ली। अब वह घड़ी खत्म हो है, जब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव-2022 के परिणामों का इंतजार था। बस कुछ हो समय बाद विधानसभा परिणामों जा रिजल्ट धीरे-धीरे आने लगेगा। बता दें, इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर शामिल हैं। एग्जिट पोल के बाद तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन जनता को 10 मार्च का ब्रेसब्री से इंतजार था। क्योंकि इन पांचों राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए आज निर्णय का दिन है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403, पंजाब विधानसभा की 117, उत्तराखंड विधानसभा की 70, मणिपुर विधानसभा की 60 और…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एग्जिट पोल में बीजेपी के बहुमत से जीतने की बात सामने आने से यूपी का सियासी माहौल एक बार फिर गरमा गया है। समाजवादी पार्टी में इसकी खीज साफतौर पर दिखी जा रही है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर मतगणना में धांधली करने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि वाराणसी में ईवीएम पकड़ी गई है, जो नतीजों से पहले चोरी की साजिश है। बकायदा, अखिलेश ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर इस तरह का दावा किया। अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम के सबसे बड़े अधिकारी, प्रमुख सचिव…
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें चरण के लिए सोमवार को वोटिंग संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए। वैसे तो सभी पांचों राज्यों के एग्जिट पोल सामने आए है, लेकिन सबसे अधिक उत्सुकता देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को लेकर बनी हुई थी। पोल के मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी सरकार बना सकती है। लगभग हर चैनल के द्वारा पेश किए गए एग्जिट पोल में बीजेपी को ही सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए दिखाया गया है और जो सपा राज्य में इस बार सरकार बनाने की…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी यानि सातवें चरण के तहत आज वोट पड़ने शुरू हो गए हैं। इस चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं। इस चरण में 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 1.09 करोड़ पुरुष और 97.08 लाख महिला मतदाता हैं। इस चरण में 613 प्रत्याशियों की किसमत का फैसला होग। इसमें 75 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में भी इसी चरण में मतदान हो रहा है। उधर, चंदौली की चकिया विधानसभा, सोनभद्र की…
नई दिल्ली। भारत सरकार द्वारा चलाया गया ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान काफी सफल हो रहा है। शनिवार को 15 उड़ानों के द्वारा लगभग 3,000 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इनमें 12 विशेष सिविलियन और 3 आईएएफ की उड़ानें शामिल थीं। इसके साथ, 22 फरवरी, 2022 से अभी तक विशेष उड़ानों के माध्यम से 13,700 से ज्यादा भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। 55 विशेष सिविलियन उड़ानों के द्वारा वापस लाए गए भारतीयों की संख्या बढ़कर 11,728 हो गई है। अभी तक आईएएफ द्वारा संचालित 10 उड़ानों से 2,056 यात्रियों को वापस लाया जा…
नई दिल्ली। भारत में लगातार कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में 24.62 लाख (24,62,4562) से अधिक वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 178.55 करोड़ (1,78,55,66,940) से अधिक हो गया है।सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस उपलब्धि को 2,06,05,684 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। अभी तक किया गया कुल टीकाकरण का विवरण देखें तो 1,04,01,981स्वास्थ्य कर्मियों को अब तक पहली खुराक दी चुकी है, वहीं, 99,73,554 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी चुकी है। 42,29,049 लोगों को प्रीकॉशन खुराक दी गई है। वहीं, 1,84,10,265 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को पहली खुराक दी गई है, जबकि 1,74,55,444 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है।…
नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत युक्रेन और इसके पड़ोसी देशों में फंसे भारतीयों को लाने का लगातार सिलसिला जारी है। इसी के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से शुक्रवार को 17 विशेष उड़ानें देश वापस आईं। इनमें 14 नागरिक उड़ानें और तीन सी-17 आईएएफ उड़ानें शामिल रहीं। आज एक और नागरिक उड़ान के आने की उम्मीद है। नागरिक उड़ानों के जरिए 3,142 और सी-17 उड़ानों के माध्यम से 630 यात्रियों को भारत लाया गया। सरकार के अनुसार, अब तक 43 विशेष नागरिक उड़ानों की सहायता से 9,364 से अधिक भारतीयों को वहां से निकाला जा चुका है। सी-17 की…