Author: Bishan Papola

नई दिल्ली। चावल फोर्टिफिकेशन कार्यक्रम के तहत सरकार मार्च 2023 तक 291 आकांक्षी और भारी मांग वाले जिलों को कवर करने की योजना बना रही है। यह जानकारी नई दिल्ली में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि ‘सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से अप्रैल 2022 में शुरू हुए फोर्टिफाइड चावल के वितरण’ के दूसरे चरण के तहत उत्पादन संबंधी सभी चुनौतियों को पार करते हुए 90 लाख मीट्रिक टन फोर्टिफाइड चावल का उत्पादन पहले ही किया जा चुका है। इस कार्यक्रम के दूसरे चरण में मार्च, 2023 तक सभी आकांक्षी और भारी मांग वाले कुल 291 जिलों को कवर किया जाएगा। इसमें चरण- I प्लस टीपीडीएस (लक्षित सार्वजनिक…

Read More

नई दुनिया। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के साणंद में शेला तालाब के पुनर्रूद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि शेला गांव में लगभग साढ़े पांच हैक्टेयर के तालाब को पुनर्जीवित करके उसे लोगों के लिए उपयोगी बनाने के काम का भूमि पूजन हुआ है और इस तालाब को अगर संभालकर रखेंगे तो दशकों तक इस क्षेत्र को इससे लाभ होगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दस-बारह सालों में दूरदर्शिता दिखाते हुए पानी के संकट को दूर करने का काम किया है। चाहे नर्मदा का…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह  आज यानि सोमवार को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण आकलन (एनईएसडीए) की दूसरी रिपोर्ट जारी करेंगे। दरअसल, एनईएसडीए 2021 की रिपोर्ट राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के आकलन को कवर करते हुए तैयार की गई है और नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं देने में केंद्रीय मंत्रालयों की प्रभावशीलता पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह रिपोर्ट सरकारों को अपनी ई-गवर्नेंस सेवा वितरण प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव…

Read More

-2,47,93,056 टीकाकरण सत्रों के जरिये किया गया हासिल नई दिल्ली। भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज मंगलवार सुबह तक  194.27 करोड़ (1,94,27,16,543) से अधिक हो गया है।  इस उपलब्धि को 2,47,93,056 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.45 करोड़ (3,45,58,366) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रूप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी। अन्य आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 1,04,07,336 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 1,00,44,342 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है, जबकि 53,15,737 प्रीकॉशन खुराक दी जा चुकी हैं।…

Read More

*ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया में होने वाले कार्बन उत्सर्जन में 2017 की तुलना में 2022 में लगभग 115% अधिक कार्बन उत्सर्जन में आई कमी* *नई दिल्ली, रविवार, 5 जून 2022:* विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर गुजरात सरकार ने यह जानकारी दी है कि राज्य में पिछले 5 वर्षों में थर्मल पॉवर से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में लगातार गिरावट आई है। इस उपलब्धि के पीछे राज्य सरकार द्वारा लगातार रिन्यूएबल एनर्जी की स्थापित क्षमता (Installed Capacity) को बढ़ावा देना है। वर्तमान में गुजरात, अक्षय ऊर्जा की स्थापित क्षमता में देश में दूसरे स्थान पर है। *अक्षय ऊर्जा की स्थापित…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वस्त्र, वाणिज्य और उद्योग तथा उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री  पीयूष गोयल ने एक प्रसिद्ध वयोवृद्ध कपास व्यापारी  सुरेश भाई कोटक की अध्यक्षता में भारतीय कपास परिषद के गठन की घोषणा की है। परिषद में वस्त्र मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारतीय कपास निगम और कपास अनुसंधान संस्थान का प्रतिनिधित्व रहेगा। प्रस्तावित परिषद की पहली बैठक 28 मई 2022 को निर्धारित की गई है। परिषद इस क्षेत्र में ठोस सुधार लाने के लिए चर्चा, विचार-विमर्श और एक मजबूत कार्य योजना तैयार करेगी। इस बैठक में वस्त्र राज्य मंत्री दर्शना जरदोश, वस्त्र सचिव और कृषि सचिव भी उपस्थित थे। बैठक में, कपास और धागे…

Read More

लखनऊ। आने वाले पांच सालों में सूबे को ग्लोबल टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में योगी सरकार गंभीर प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार ने कानपुर,ताजनगरी आगरा, नोएडा और गोरखपुर में रेडीमेड गारमेंट उद्योग को प्रोत्साहन देने की एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। इस संबंध में मंगलवार को जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव निर्यात प्रोत्साहन, खादी एवं ग्रामोद्योग नवनीत सहगल ने बताया कि राज्य में बनने वाले हथकरघा और रेडीमेड वस्त्र देश के कोने कोने में लोकप्रिय रहे हैं। उन्होंने बताया कि औद्योगिक विकास की इस महत्वकांक्षी कार्ययोजना के अनुसार, आगामी 100 दिनों में…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज यानि मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, सूचना ब्यूरो के निदेशक, जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेनाध्यक्ष भी शामिल हुए। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अमरनाथ यात्रा में आने वाले यात्रियों को दर्शन सुगम हों और उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े ये मोदी…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल को हटाए जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है। अपने बयान में सपा मुखिया ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को ‘बचकाने’ आरोप लगाकर हटाया गया है। इससे पुलिस बल का मनोबल गिरा है। रविवार को ट्वीट कर सपाअध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश के डीजीपी को ये आरोप लगाकर हटाना कि वो शासकीय कार्य की अवहेलना करते थे, विभागीय कार्य में रुचि न लेते थे व अकर्मण्य थे, बेहद बचकाने बहाने हैं। इससे पुलिस बल का मनोबल गिरा है।…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रभारी पुलिस महानिदेशक का पदभार मिलने के बाद देवेन्द्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। डीजीपी देवेन्द्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की। बता दें कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद से मुकुल गोयल को गत बुधवार शाम को हटाकर महानिदेशक नागरिक सुरक्षा के पद पर भेजा गया था। मुकुल गोयल ने जून 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला था। उनके तबादले के पीछे अभी तक कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। उधर, उत्तर प्रदेश के प्रभारी…

Read More