बेगूसराय :बीते दिनों जिले के 50 हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी बिहारी महतो उर्फ नेटहवा जो हथियार के बल पर कई हत्या के प्रयास, लूट एवं डकैती की घटनाओं में संलिप्त था को बेगूसराय पुलिस एवं S. T.F बिहार की टीम की संयुक्त कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश जिला-विलासपुर के करनौती से गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराधी की गिरफ्तारी हेत पुलिस कप्तान बेगूसराय के निर्देश पर इसके छिपने से सभी संभावित जगहों पर लगतार छापेमारी कर दौड़ाया जा रहा था।बिहारी महतो उर्फ नेटहवा बेगूसराय जिले के चकिया ओ०पी० अन्तर्गत सिमरियाघाट बिन्दटोली का रहने वाला है। इसके द्वारा अवैध आर्म्स एक्ट,…
Author: Begusarai Samvad
स्वेता कुमारी की रिपोर्ट पटना ,बिहार :पटना में सावन का तीसरा सोमवार के अवसर पर मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों का जनसैलाब. भक्तों ने गीत गाकर प्रकट की भगवान के प्रति श्रद्धा, यह अधिकमास का पहला सोमवार है, जिसमें कई शुभ योग भी बन रहे हैं. इन शुभ योग में किए गए पूजा-व्रत और उपाय से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं.आज सावन का तीसरा सोमवार है.हिंदू धर्म में सावन सोमवार का व्रत रखने का विशेष महत्व होता है. माना जाता है जिन कुंवारी कन्याओं के विवाह में देरी हो रही हो वो इस व्रत को जरुर रखें.इसके अलावा लंबी…
स्वेता कुमारी की रिपोर्ट मोकामा ,पटना :मोकामा की नई बीडीओ कुमारी पूजा ने पदभार ग्रहण के बाद कई विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की , और विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों का जायज़ा लिया । इसके साथ ही उन्होंने मोकामा मुखिया संघ के साथ भी बैठक की । इस बैठक में लगभग सभी पंचायतों के मुखिया और उनके प्रतिनिधि शामिल हुए ।प्रखंड में जारी विकास कार्यों का तथा समस्याओं का बारी बारी से हर पंचायत के मुखिया जी से जानकारी ली और बिकास कार्य में आ रही परेशानियों से भी अवगत हुईं! बीडीओ कुमारी पूजा…
दयानंद कश्यप की रिपोर्ट बरौनी ,बेगूसराय: सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में आयोजित विदाई सह अभिनन्द समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन सोनपुर मंडल रेल कर्मचारी के हित के लिये कार्य करती है उक्त बातें सोनपुर मंडल के पूर्व मंडल रेल प्रबंधक नीलमणी ने कहा की हम अपने कार्य काल मे मण्डल के कर्मचारियों को यूनियन के सहयोग काफी कार्य किया।सभी तपके के लोगो को सहयोग किया गया। वही नए मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने कहा कि कर्मचारियों के समस्यों को तत्परता से…
दयानंद कश्यप की रिपोर्ट तेघड़ा, बेगूसराय: संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा में सी.बी. एससी बोर्ड द्वारा शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के कई नामचीन विद्यालयों के शिक्षकशिक्षिकाएँ इस कार्यशाला में सिरकत किए। इस कार्यशाला का प्रारंभ संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा के निदेशक श्री सुनील कुमार सिंह, प्राचार्या श्रीमति दीपमाला सदहोत्रा और पटना रीजन से आए दो प्रशिक्षक अतिथि श्रीमती स्निगधा स्नेहा एवं श्री पियाल साहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कार्यशाला का टॉपिक था समावेशी शिक्षा। जिसका उद्देश्य सभीशिक्षक-शिक्षिका समावेशी शिक्षा में दक्ष अर्थात काबिल हो सके।…
सुदीश प्रसाद श्रीवास्तव की रिपोर्ट मांझागढ़ गोपालगज अनमोल कार्यक्रम का रिपोर्टिंग करने में लापरवाही बरतने के मामले में त्वरित करवाई करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अवनीश कुमार ने तीन ए एन एम का एक एक दिन का वेतन काटते हुए की गई करवाई से लेटर जारी करअवगत कराया गया है ।बताते चले कि प्रखण्ड अंतर्गत छव्ही उप स्वास्थ्य केंद्र के ए एन एम सिमा कुमारी द्वारा 15 जुलाई को अनमोल कार्यक्रम का रिपोर्टिंग नही करने के मामले में एक दिन का वेतन काटा गया है । अमेठी उप स्वास्थ्य केंद्र के ए एन एम स्मिता कुमारी के द्वारा…
सुदीश प्रसाद श्रीवास्तव की रिपोर्ट मांझागढ़, गोपालगज : मोहर्रम त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक मांझागढ़ थाना के प्रांगण में की गई बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियों को डी एस पी प्रांजल ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले से अब सब कुछ बदल गया है ।सर्व प्रथम मोहर्रम अखड़ा समिति को लाइसेंस लेना होगा लाइसेंस हेतु आवेदन थाना में देना होगा आवेदन प्राप्त होते ही अखड़ा समिति के सुरक्षा हेतु एक पुलिस ऑफिसर को थाना प्रभारी पदस्थापित करेंगे जो अखड़ा निकलने वाले रुट की जांच करेंगे जांच रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा की व्यवस्था…
ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय : आशा कर्मी लगातार अपनी मांगों के समर्थन में भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में धरना पर बैठे हुए हैं इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर पहुंचे और आशा कर्मी के समस्या को सुनने का प्रयास किया इस दौरान आशा कर्मियो ने विधायक को घेर कर अपनी मांग रखी आशा कर्मी अनीता देवी ने बताई कि हम लोगों का प्रमुख मांग है कि 10हजार वेतन दिया जाय और सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाय। आशा कर्मियों की मांग सुनने के बाद विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा…
ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर,बेगूसराय : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को पूर्व से कार्यरत स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार, केटीएस हिमांशु रंजन, प्रखंड लेखापाल अशोक दास, बीसीएम प्रियंका कुमारी व पीएम डब्लू रंजन संडवार के स्थांतरण उपरांत उन सभी की विदाई सह सम्मान समारोह चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार पीएचसी के रीढ़ थे उनके द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया। वही स्थांतरित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को उपस्थित लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए कहा…
दयानंद कश्यप की रिपोर्ट बेगुसराय :जिले के पत्रकारिता आंदोलन के स्तंभ साम्हो निवासी 75 वर्षीय गुणानंद मिश्र का निधन शनिवार के दिन नई दिल्ली के निजी अस्पताल में हो गया. विगत 50 वर्षो से अधिक दिनों तक पत्रकारिता की सेवा करने वाले गुणानन्द मिश्र के निधन की खबर सुनते ही पूरा जिला शोकाकुल हो गया.लंबे समय तक पत्रकारिता की सेवा करने वाले गुणानन्द मिश्र लोगों के बीच बाबा गुणानन्द मिश्र के रूप में याद किये जाते रहे हैं.जानकारी के अनुसार बाबा गुणानन्द मिश्रा का जन्म साम्हो में युमना मिश्र के घर हुआ.अपनी प्रारंभिक शिक्षा साम्हो से शुरू कर बाबा…
