ऋषभ कुमार की रिपोर्ट रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र के रविवार को शाम 4 बजे करिगांव स्थित टोल प्लाजा के समीप टोटो में हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे चार ब्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गए। लोगों ने घटना कि सूचना एनएच के एम्बुलेंस को दिया। सूचना के आलोक में आनन-फानन में एनएच के एम्बुलेंस ने घायल ब्यक्ति को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डुयूटी में रहे चिकित्सक सतीश चंद्र सिन्हा ने गंभीर हालत में इलाज किया। घायल युवक कि पहचान मुरहेना निवासी मोहम्मद सरवर आलम, मोहम्द साहब उदीन खान,मोहम्द फैयाज खान,मनीर खान के रूप में हुई है।…
Author: Begusarai Samvad
ऋषभ कुमार की रिपोर्ट रजौली (नवादा) थाना परिसर में रविवार को एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष ने संयुक्त रूप से थानाध्यक्ष व सीओ के साथ विभिन्न पंचायतों से आये बुद्धिजीवियों के साथ मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति बैठक किया गया। इस दौरान सीओ कौशल्या कुमारी व थानाध्यक्ष पवन कुमार मौजूद थे। एसडीओ ने बैठक में आये लोगों से कहा कि सरकार के आदेशानुसार मोहर्रम में ताजिया जुलूस एवं डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित है। साथ ही तलवार,भाला एवं गड़ासा आदि का प्रदर्शन वर्जित बताया है। पर्व के दौरान शांति भंग करने के इरादे से किसी भी गतिविधि पर प्रशासन की नजर…
ऋषभ कुमार की रिपोर्ट रजौली (नवादा) रविवार को प्रखंड क्षेत्र के हरदिया पंचायत के न्यू सिंगर गांव में हरदिया पंचायत के पूर्व मुखिया कॉमरेड मुन्ना देवी की अध्यक्षता में लक्ष्मी सहगल की 11 वीं पुण्यतिथि का आयोजन अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एवं समता ज्ञान विज्ञान समिति के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित गायत्री कुमारी के द्वारा सर्वप्रथम कैप्टन लक्ष्मी सहगल के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए उनके किए हुए कार्यों का उल्लेख किया और उपस्थित महिलाओं को एक-एक बिंदु पर बारीकी से जानकारी दिया। उपस्थित महिलाओं ने उनके चित्र पर माला अर्पित करते हुए…
ऋषभ कुमार की रिपोर्ट रजौली (नवादा) रजौली थाना क्षेत्र के सिमरकोल मोड़ के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक जोगियामारण गांव निवासी लालकेश्वर रजवार उर्फ रामजी रजवार का 46 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र रजवार काम कर बाइक से अपना घर लौट रहा था। तभी झारखंड की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे हाईवा ने बाइक में टक्कर मार दिया।जिससे उपेन्द्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन जख्मी उपेन्द्र को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल…
वीरपुर बेगुसराय निज संवाददाता।वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थलों में से एक नौलागढ के संबंध में एक पुस्तिका का विमोचन आगामी 30जुलाई को होने जा रहा है जिसकी जानकारी देते हुए नौलागढ़ विकास मंच के संस्थापक पुष्पकर प्रसाद सिंह ने बताया है कि ये पुस्तिका का रचना प्रोफेसर फुलेश्वर सिंह के द्वारा किया गया है जिसमें नौलगढ़ के गर्भ में छिपी हुई या इससे प्राप्त अभी तक के मूर्ति या अन्य सभ्यता संस्कृति के बारे में बताया गया है। जिसका लोकार्पण नौलागढ़ विकास मंच के तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य अतिथि के…
बिहार ब्यूरो चीफ चन्दन शर्मा की रिपोर्ट पटना ,बिहार :पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि 22 जून 2023 को मोतिहारी जिला के रक्सौल थाना अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर बिना भारतीय वीजा के अनधिकृत रूप से नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने का प्रयास करते हुए दो चीनी नागरिको झाओ जिंग एवं फूकोंग दोनों जियांग्शी प्रान्त चीन राष्ट्रको आव्रजन अधिकारी के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार चीनी नागरिको के विरुद्ध रक्सौल हरैया ओपी में कांड अंकित कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट मोतिहारी: जिले के पताही प्रखंड के क्षेत्र के नुनफरवा पंचायत के पूर्व मुखिया ध्रुपलाल मांझी के आवास पर जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के द्वारा अनुसूचित जाति राजनैतिक चेतना सम्मेलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष ध्रुवलाल मांझी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री रत्नेश सदा को अंगवस्त्र ओढ़कर गुलदस्ता देकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। रत्नेश सदा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार ब्यूरो चीफ चन्दन शर्मा की रिपोर्ट पटना ,बिहार: पुलिस मुख्यालय पटना के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस उप महानिदेशक द्वारा बताया गया है कि 21.07.2023 की रात्रि में मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात अपराधियों के द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में प्रोपर्टी डीलर आशुतोष शाही, निजामुद्दीन (निजी अंगरक्षक) , राहुल (निजी अंगरक्षक) की मृत्यु हो गई हैं तथा दो व्यक्ति सैयद कासिम हुसैन ( एडवोकेट) ओमनाथ उर्फ ओमप्रकाश सिंह (निजी अंगरक्षक) गोली लगने से घायल हो गये हैं। घटना के त्वरित अनुसंधान एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 06 टीमों का गठन किया गया…
जमशेदपुर संवाददाता: तिरुपति संस्था ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कदमा स्थित हेम छाया हाउसिंग कंपलेक्स हॉल में मनाया धूमधाम से सावन सुहागिन महिलाओं के साथ सावन मिलन समारोह। सावन मिलन समारोह की अध्यक्षता तिरुपति संस्था की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शशि आचार्य के द्वारा प्रदीप प्रज्वलित कर सभी महिलाओं द्वारा शिव चर्चा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से की गई । शिव चर्चा के बाद सभी महिलाओं ने अपने-अपने कला को प्रस्तुत कर भरपूर मनोरंजन का लाभ उठाया उसके बाद केक काटते हुए एक दूसरे को सावन की बधाई दी एवं सदासुहागिन रहने का आशीर्वाद बड़ों से प्राप्त किया।…
चेरियाबरियारपुर ,बेगूसराय :-प्रखंड मुख्यालय स्थित बीके राय मेमोरियल हॉल में शांडिल्य गोत्रीय समाज की अनुमंडल स्तरीय सम्मेलन व्यास नंदन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सम्मेलन में शांडिल्य गोत्र सहित समाज के सभी वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया । सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न गांवों में जाकर शांडिल्य गोत्र के लोगों को जागरूक कर एकत्रित किया जा रहा है। गोत्र के संगठन को मजबूत करना मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि हमलोगों का उद्देश्य है…
