Author: Begusarai Samvad

ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय : भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव में बीते दिन हुए चोरी मामले में भगवानपुर थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने गहन छानबीन के बाद चोरी की घटना में संलिप्त मंझौल निवासी रामकिशोर पासवान के पुत्र सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए लगातार पुलिस जुटी हुई है।एवं चोरी की घटना नही हो इस के लिए क्षेत्र में थाने की पेट्रोलिंग को तेज कर दिया है।

Read More

ब्यूरो चन्दन शर्मा बेगूसराय :बिहार के कुशासन सरकार के कार्यकाल में बढ़ती अराजकता,अपराध,भ्रष्टाचार व छात्र,शिक्षक,युवा एवं आम जनता के खिलाफ दमनकारी नीति,मासूमों एवं बेकसूरों पर हो रहे लाठीचार्ज वाली इस तानाशाही के विरुद्ध निरंतर चल रहे भारतीय जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सम्राट चौधरी व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के द्वारा राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान की घोषणा की गई है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करके भारतीय जनता युवा मोर्चा के बेगूसराय जिला अध्यक्ष सुमित सन्नी ने सूचना देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार युवा मोर्चा के बेगूसराय जिले के…

Read More

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट रजौली ,नवादा :प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तों कि भीड़ उमड़ पड़ी। शिव भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। शिवालयों में सुबह से ही बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। बाबा भोलेनाथ एक झलक पाने भर को भक्तों का तांता लगा है। जल चढ़ाने को लेकर शिव-मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़ उमड़ी है। रजौली शहर के शिव मंदिरों में पुरानी बस स्टैंड,राज शिवाला, अमावां, हरदिया,सवैयाटाँड़ में शिव मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है।वहीं सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शिवालयों को भी…

Read More

ऋषभ कुमार की रिपोर्टर रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र के सोमवार कि अहले सुबह में पटना -रांची एनएच 20 पर रजौली बाईपास के आगे फ्लाई ओभर के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाई ओभर के समीप फंस गया। जिससे चालक व उप चालक ट्रक में फस गए। लोगों ने इसकी सूचनी रजौली थाना को दिया। सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर ट्रक चालक व उप चालक को ट्रक से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक चालक व उप चालक को हल्की चोटें आयी है। लोगों ने बताया कि ट्रक…

Read More

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट रजौली ,नवादा: थाना क्षेत्र के नेमनबीघा गांव में मकई तोड़ने गयी चाची के साथ भतीजा ने जमकर मार-पीट किया है। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 कि टीम को दिया। सूचना के आलोक में डायल 112 कि टीम ने आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डुयूटी में रहे चिकित्सक सतीश चंद्र सिन्हा ने गंभीर हालत में इलाज किया। घायल महिला कि पहचान नेमन बीघा निवासी विपिन कुमार कि पत्नी माधुरी देवी के रूप में हुई है। घटना के बारे में घायल महिला के पति विपिन…

Read More

-डायल 112 कि टीम ने पहुँचाया अनुमंडलीय अस्पताल ऋषभ कुमार की  रिपोर्ट रजौली, नवादा:थाना क्षेत्र के सोमवार कि दोपहर में परमेस्वर बीघा मोड़ के समीप इंडिका और बाइक में जोरदार टक्कर हो गया।जिससे पांच ब्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने इस घटना कि सूचना डायल 112 कि टीम को दिया। सूचना के आलोक में डायल 112 कि टीम ने आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डुयूटी में रहे चिकित्सक डॉ दिलीप कुमार ने गंभीर हालात में इलाज किया। चिकित्सक ने बताया कि दो ब्यक्ति को काफी चोट रहने के कारण रेफर कर दिया गया…

Read More

चंदन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय : बिजली के बार बार कटने की समस्या पर बिजली मानव बल के नरेश मिस्त्री ने बताया कि बिजली तार में सॉट लगने से हो रही परेशानी को देखते हुए तार में सटे पेड़ की डाली को काटा जा रहा है इस काम को लेकर सुबह 8बजे से 12बजे तक 11हजार विद्युत बाधित हो सकता है वही 12बजे से 4बजे तक 33हजार विद्युत बाधित हो सकता है।

Read More

दयानंद कश्यप की रिपोर्ट तेघड़ा बेगुसराय: तेघड़ा अनुमंडल के स्टेशन रोड तेघड़ा बाजार में संत पॉल पब्लिक स्कूल के निकट भारत के सबसे बड़े गारमेंट्स स्टोर के रूप में प्रचलित *रिलायंस ट्रेंड्स* शाखा का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, राम चरितमानस संघ बेगूसराय के अध्यक्ष रामबली सिंह, डॉ प्रभात कुमार ( शिशु रोग विशेषज्ञ ) एवं संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघड़ा के निर्देशक श्री सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने आगत अतिथियों का स्वागत बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। मौके अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने कहा – इस…

Read More

बेगूसराय :बगुसराय में आम आदमी पार्टी के बैनर तले मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने एवं वहां जारी हिंसा और बलात्कार को रोकने में नाकाम रहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला दहन बेगुसराय समाहरणालय पर पूर्व जिला संगठन सचिव अधिवक्ता अभिषेक जायसवाल एवं सिकंदर पटेल के नेतृत्व में किया गाय। वहां मौजूद सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला संगठन सचिव अधिवक्ता अभिषेक जायसवाल ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से देश में महिलाओं पर अत्याचार काफी बढ़ गया है।उन्होंने कहा कि मणिपुर में जिस तरह की घटनाएं…

Read More

पटना । मणिपुर जातीय हिंसा, महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और सामुहिक बलात्कार की घटना केखिलाफ प्रखंड कांग्रेस कमिटी चौक-मालसलामी,खाजेकला-आलमगंज की ओर से कैंडिल मार्च निकाला गया। मार्च सोमवार की शाम गुरहटा पानी टंकी से निकलकर शहीद भगत सिंह चौक पहुंचा। जहां सभा में तब्दील हो गया। कैडिल-मार्च का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार जायसवाल व शमीम अख्तर ने किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र-सरकार मणिपुर में राजनितिक कारण से हिंसा नहीं रोक रही है। वक्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति से मणिपुर में हस्तक्षेप करने की मांग की। ताकि शीति-व्यवस्था की स्थापना की जाए। कार्यक्रम में परवेज अहमद, मनोज…

Read More