चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महिला इकाई का बैठक कॉपरेटिव कॉलेज शिक्षक प्रकोष्ठ में हुआ। इस कार्यक्रम में 8 मार्च को हो रहे महिला दिवस पर विस्तार से चर्चा हुआ। मौके पर उपस्थित राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख कन्हैया कुमार ने कहा कि मुझे लगता है महिला दिवस का औचित्य तब तक प्रमाणित नहीं होता जब तक कि सच्चे अर्थों में महिलाओं की दशा नहीं सुधरती। महिला नीति है लेकिन क्या उसका क्रियान्वयन गंभीरता से हो रहा है। यह देखा जाना चाहिए कि क्या उन्हें उनके अधिकार प्राप्त हो रहे हैं। वास्तविक सशक्तीकरण तो तभी होगा जब…
Author: Begusarai Samvad
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय :तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने एनएचएआई परीयोजना निदेशक को पत्र लिखकर बीहट चाँदनी पर पर बनाये जा रहे आ ई वाॅल सह अंडरपास के जगह एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने की माँग की है।उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि बीहट गाँव की आबादी चालीस हजार से अधिक है,आर ई वाॅल का निर्माण राष्ट्रीय उच्च पथ पर बीचोंबीच होने की स्थिति में बीहट गाँव की बनावट और सुन्दरता खत्म हो जाएगी।एन एच के पूरब दर्जनों
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट समस्तीपुर /अंसु कुमार, पिता का नाम सचिंद्र यादव निवासी सोनबरसा चौक, मूसापुर, प्रखंड समस्तीपुर, जिला समस्तीपुर, तेरनोपिल राष्ट्रीय चिकित्सा विश्वविद्यालय में अध्ययनरत यूक्रेन से समस्तीपुर सुरक्षित घर लौट आए। वापस आकर आज उन्होंने अनुमंडल कार्यालय समस्तीपुर सदर में एसडीओ समस्तीपुर सदर से मुलाकात की। वह मेडिकल सेकेंड ईयर के छात्र है। उन्होंने बताया कि वह 26 फरवरी को बस से रोमानिया बॉर्डर पहुंचे और 27 फरवरी को सुबह 6.30 बजे रोमानिया में दाखिल हुए। वह दो रात बुखारेस्ट में रहे।रोमानियाई पुलिस और भारतीय दूतावास के साथ सरकार ने वहां उनकी मदद की। उन्हें 28 फरवरी…
प्रिंस कुमार की रिपोर्ट समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ पंचायत के सोमनाथ चौक के निकट स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के होने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी उज्जवल भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूल के प्रिंसिपल रंजीत कुमार साह ने बताया कि जिले से कई अनुभवी शिक्षकों की टीम हमारे स्कूल में मौजूद है। स्कूल में बच्चों के लिए विस्तृत अध्ययन कक्षाएं, विशाल पुस्तकालय, आधुनिक शिक्षा के लिए कंप्यूटर साइंटिफिक लैब , सक्रिय खेल का मैदान , सामूहिक गतिविधि आधारित एकीकृत पाठ्यक्रम , CCTV सरवीलेंस , यातायात सुविधाओं से लैस…
रिपोर्ट, टुनटुन कुमार सिंह, मोतिहारी पूर्वी चंपारण:- घोड़ासहन राज्य सरकार द्वारा वार्ड सदस्यों के अधिकार के कटौती के विरोध में जिला वार्ड सदस्य संघ द्वारा आगामी 5 मार्च को पूर्वी चंपारण जिले के सभी 27 प्रखंडों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी।इस दौरान नौ सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम से प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा जाएगा।उक्त बातों को जानकारी वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश संयोजक उदय जयसवाल ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वार्ड सदस्यों के अधिकारों में कटौती किया जा रहा है।वार्ड सदस्यों के अधिकारों के पक्ष में नही…
गणेश प्रसाद की रिपोर्ट भगवानपुर (बेगूसराय)तेयाय ओ0 पी0 क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर पंचायत के वार्ड संख्या(१) में दहेज के लालच में निर्मम हत्या कर शव को फेक ससुराल पक्ष फरार हो गए। बताते चलें कि वर्ष 2020 में10 मार्च को बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बछवाड़ा गांव निवासी कारी लाल साह की पुत्री प्रियंका कुमारी का विवाह लखनपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 1 निवासी स्वर्गीय रामु लाल साह के पुत्र सोनू साह के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ की गई थी। करीब एक वर्ष दोनों के बीच अच्छा जीवन व्यतीत हुआ। उसके बाद दहेज की लालच में प्रियंका देवी के साथ…
*चन्दन शर्मा की रिपोर्ट* बेगूसराय : साहेबपुर कमाल प्रखंड के चौकी निवासी बागबाड़ा उच्च विद्यालय में कार्यरत शिक्षक श्यामाचरण एवं बरौनी प्रखंड के मकरदही निवासी कंचन कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के व्याख्याता पद पर चयन में कामयाबी हासिल की है. नियोजित शिक्षक परिवार एवं टीइटी एसटीईटी शिक्षक श्यामाचरण बेहद ही विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है. माता के आकस्मिक निधन के बाद पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए यह परीक्षा पास की है.अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे श्यामाचरण ने साहेबपुर कमाल प्रखंड समेत जिले के नियोजित शिक्षकों…
मधुबनी से संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट ■ पुलिस प्रशासन सेे अब लोगों का भरोसा उठ रहा है ■ घटना की जांच करती पुलिस हरलाखी/सं। थाना क्षेत्र में एक ही रात में चार घरों में चोरी होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है। दरअसल स्थानीय थाना क्षेत्र के बेता परसा में अज्ञात चोरों ने एक ही रात चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गये।बताया जा रहा है कि चोरों ने करीब चार लाख की चोरी की है। हैरत की बात यह है कि पूरी रात चोरी की घटना होती रही…
आलोक कुमार की रिपोर्ट गोपालगंज।जिले के थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के रहने वाले हाशिम मियां और मोहम्मद राजा एक स्कूटी पर सवार होकर गोपालगंज किसी काम से आ रहे थे। इस बीच वे जैसे ही थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव…
आलोक कुमार की रिपोर्ट गोपालगंज। जिले के थावे थाना क्षेत्र के बेदु टोला के पास उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के क्रम में 131 पीस देसी शराब के साथ एक बाइक पर सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों में थावे थाना क्षेत्र के बेदु टोला गांव का मनोज कुमार और उचकागांव थाने वृंदावन गांव का मुनमुन कुमार राम शामिल है। दोनों बाइक सवार शराब तस्करों से उत्पाद विभाग की टीम पूछताछ कर रही है।उन्होंने बताया कि शराब बरामदगी को लेकर उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की…
