ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगुसराय: शुक्रवार को पुलिस कार्यालय, बेगूसराय में पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों की फरियादें सुनी गयी। कुल 25 लोगों की फरियादें, एक-एक कर प्रत्येक फरियादियों से मिलकर पुलिस कप्तान द्वारा समस्याएँ सुनी गयीं और इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गये हैं ।विदित हो कि पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार आम जनता के समस्या के प्रति काफी गंभीर रहते हैं ।
Author: Begusarai Samvad
बिहार ब्यूरो चीफ चन्दन शर्मा की रिपोर्ट पटना ,बिहार : बिहार पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिर्देशक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 30.जून 2023 गत दिनों नक्सल गतिविधियों के विरुद्ध बिहार पुलिस की कार्रवाई लगातार कार्रवाई जारी है।बिहार पुलिस के द्वारा वर्ष 2023 में अभी तक 55 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।06 नक्सलियों के द्वारा आत्मसमर्पण भी किया गया है ।इस माह के पिछले तीन दिनों में उल्लेखनीय सफलताएँ मिली है जिसमें अन्तर्राज्यीय हार्डकोर नक्सली जोनल कमाण्डर अरविन्द भुइया उर्फ मुखिया जी ऊर्फ प्रवेश जो 100 से भी अधिक काण्डों में संलिप्त है । जिस…
मुकेश कुमार की रिपोर्ट बरौनी ,बेगूसराय :सिमरिया धाम सर्वमंगला अध्यात्म योग पीठ आश्रम के संस्थापक स्वामी चिदानंद जी महाराज का सिमरिया स्थित आश्रम में पूरे धूमधाम से उनका जन्मदिन सैकड़ों शिष्यों ने मिलकर मनाया। बाबा चिदात्मन महाराज 74 वर्ष के हो गए ।उनके जन्मदिन पर आश्रम के शिष्यों ने हवन, पूजन करने के बाद भंडारा आयोजित कर देर शाम तक लोगों को प्रसाद आश्रम में खिलाया। बाबा के जन्मदिन को लेकर अनेक शिष्यो ने उनसे मिलने के लिए आश्रम पर आकर उनसे आशीर्वाद लेने के लिए बाबा के आश्रम में पहुंचे और अष्ट दंडवत कर बाबा से आशीर्वचन लिया।…
वीरपुर, बेगुसराय:निज संवाददाता।।वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के वीरपुर ग्राम निवासी पत्रकार रामविलास चौरसिया की पौत्री अंजली कुमारी ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की।इस सफलता को लेकर परिजनों में खुशी है।दादा रामविलास चौरसिया ने बताया कि वह बचपन से ही मेधावी थी।वह प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर से पढ़ाई की थी।उसने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया है।जबकि नवोदय विद्यालय में पढ़ने की प्रेरणा स्कूल के एचएम शिवकुमार सिंह से मिली है।
दयानंद कश्यप की रिपोर्ट तेघड़ा, बेगुसराय:कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अज़हा(बकरिद) पर्व हर तरफ उत्साह के साथ मनाया गया.अकीदतमंदो ने बरौनी व आसपास के इलाकों में ईद उल अजहा यानी बकरीद,जोशो-खरोश के साथ मनाया। ईदगाह और मसाजिदो में मुसलमानों ने सामूहिक तौर पर ईद उल अजहा (बकरीद)की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद पेश किया। दरगाह रोड बरौनी स्थित पुरानी ईदगाह में जामा मस्जिद बरौनी के इमाम व खतीब मुफ्ती कयामुद्दीन ने सुबह सात बजे नमाज़ पढ़ाया। ईद उल अज़हा की विशेष नमाज अदा करके देश में शांति, अमन और सद्भावना के लिए सभी ने मिलकर…
गोबिंद कुमार की रिपोर्ट नावकोठी,बेगूसराय:हरिशयनी एकादशी के साथ ही सभी देवता विश्राम में चले गए। हरिप्रबोधिनी(देवउठान एकादशी) तथा तुलसी विवाह होने के साथ ही चतुर्मास समाप्त होगा।पंडित संदीप झा उर्फ बिपिन झा ने बताया कि भगवान विष्णु के सोने के बाद पूरे चार महीने तक शादी,विवाह,मुंडन,जनेऊ सहित सभी 16 संस्कार के कार्य पर रोक लग जाता है।भगवान विष्णु के देवोत्थान एकादशी पर जागने के बाद फिर से सभी कार्य शुरू हो जाते हैं।आषाढ़ के शुक्ल पक्ष के 11वें दिन से कार्तिक के शुक्ल पक्ष के 11वें दिन तक इन चार महीनों को शास्त्रों में चातुर्मास के नाम से जाना…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में विशेष जनसंपर्क अभियान चला रही है। गुरुवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पुर्वी विधानसभा के बारीडीह मंडल अंतर्गत विद्यापति नगर में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी। इस अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग क्षेत्र के नागरिकों एवं दुकानदारों को केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल…
वीरपुर ,बेगुसराय:निज संवाददाता। वीरपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच हुई विवाद में पत्नी की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है।जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतका की पहचान मुरादपुर गांव के वार्ड संख्या 10 के रहनेवाले मो.वसीम का 25 वर्षीय पत्नी रुखसाना खातून के रूप में की गई है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 8 बजे मृतका रुखसाना खातून व उसके पति मो.वसीम के बीच घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था।इसी बीच…
चेरियाबरियारपुर, बेगूसराय :- प्रखंड क्षेत्र में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक ई रिक्शा चालक को रौंद दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के बसौना मोड़ के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 09 निवासी स्वर्गीय बटोरन पासवान के पुत्र राधेश्याम पासवान के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि आज वह सुबह ई रिक्शा लेकर घर से निकले थे। बाद में लोगो के…
चेरियाबरियारपुर ,बेगुसराय ;गुरुवार को मुस्लिम आस्था का महत्वपूर्ण पर्व ईद- उल- अजहा प्रशासन के सख्त चौकसी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम भाइयों ने मस्जिदों समेत ईदगाहों में नमाज अदा की। अमन चैन की दुआएं मांगी वही एक दूसरे को गले मिल कर शुभकामनाएं दी। मौके पर मस्जिदों में इमाम ने पर्व की महत्ता, कुर्बानी की महत्ता व पर्व के इतिहास की जानकारी देते हुए एक दूसरे पर कुर्बान होने की अपील करते हुए संकल्प दुहराया। नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने बकरे की कुर्बानी दी और धार्मिक मान्यताओं के आधार पर गोश्त…
