चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगुसराय :प्रखंड में कार्यरत आशा फैसिलिटेटर तथा आशा कार्यकर्ता बुधवार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गयी।अपनी मांगों को लेकर पीएससी परिसर में सभी धरने पर बैठी गई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ बेगूसराय के जिला मंत्री मोहन मुरारी ने कहा कि आशा कर्मी स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है। इनके द्वारा किये गए टीकाकरण व अन्य कार्यक्रम सफल रहा है। राज्य सरकार इनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। राज्य सरकार व संघ के बीच हुए समझौता…
Author: Begusarai Samvad
विवेक यादव की रिपोर्ट पटना,बिहार : पूर्व मुख्यमंत्री स्व० सत्येंद्र नारायण सिन्हा जी की जयंती के अवसर पर उनके आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना के एस0के0 पूरी पार्क में जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम,…
दयानंद कश्यप की रिपोर्ट बेगुसराय :नगर निगम क्षेत्र में बढ़ता अतिक्रमण एक तरफ विकास कार्यों को अवरुद्ध कर रहा है वहीं दूसरी तरफ संपूर्ण नगर क्षेत्र में जाम, जल निकासी अवरुद्ध होने की विकट समस्या पैदा कर रहा है।शहरी क्षेत्र में एक तरफ जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय उच्च पथ पर कपस्या से जेल गेट तक फ्लावर का निर्माण हो रहा है वहीं दूसरी तरफ शहरी क्षेत्र में बनने वाले बड़े बड़े मॉल हॉस्पिटल और व्यवसायिक प्रतिष्ठान नगर निगम के नक्शा प्रावधानों का उल्लंघन कर जाम और जल निकासी की समस्या पैदा कर रहे हैं।पिछले…
भगवानपुर , बेगूसराय:एनवाईसीसी जोकिया के तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुकाबले में बनहा ने पहले बल्लेबाजी कर विकेट खोकर 156 बनाया।जबाव में मुज़्ज़फरा टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 96 रन ही बना सका। जिसमें बनहरा की टीम पहले उद्घाटन मुकाबला में मुज़्ज़फरा टीम शानदार 60रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के अगले दौड़ में प्रवेश किया।उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि जोकिया पंचायत के समाजसेवी और जनता दल यू के पूर्व जिला सचिव अशोक कुमार राय के द्वारा मैच का शुभारंभ किया गया।स्कोरर के रूप में उज्ज्वल भूमिका निभा रहे थे वहीं उद्घोषक के रूप…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर,बेगूसराय: प्रखंड क्षेत्र के 19 विद्यालयों में 23 रसोईया की बहाली होगी। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए एम डी एम बी आर पी सज्जन कुमार रजक ने बताया कि 31 जुलाई 2023 तक उपरोक्त रिक्ति के विरुद्ध रसोईया सह सहायक का चयन विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि उक्त बहाली में किसी भी जनप्रतिनिधि जैसे मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य,पंच, आशा कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका, शिक्षक तथा विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य के परिवार के निकट के सदस्य को बहाल नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उक्त बहाली में कमजोर…
मानवता के कल्याण के लिए भी प्रयासरत रहते हैं हम : एबीवीपी चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस के अवसर पर सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज पूरे जिले में पौधारोपण किया गया l विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता अपने-अपने इकाइयों में इस हरित पृथ्वी अभियान का हिस्सा बनकर पौधारोपण किए l जी डी कॉलेज , बीरपुर , चांदपूरा सहित अन्य इकाइयों में पौधारोपण किया गया l जी डी कॉलेज में राष्ट्रकवि दिनकर पार्क में पौधा रोपण करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर डॉ राम अवधेश सिंह एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कमलेश कुमार ने कहा कि…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट गवानपुर ,बेगुसराय :प्रधान मंत्री वन्दना योजना में हुए बदलाव के बारे में एक दिवसीय प्रशिक्षण वाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य ,प्रखंड समन्वयक मौसमी कुमारी कार्यपालक सहायक गोविंद कुमार द्वारा दिया गया इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रधानमंत्री वंदना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही बताया गया कि इस योजना अंतर्गत पहली बार मां बनने वाली गर्भवती महिला को सशर्त दो किश्तों में ₹5000/- की लाभ राशि दी जायेगी।द्वितीय शिशु के कन्या होने पर ₹6000/- की राशि एक किस्त में दी जायेगी, लाभार्थी का गर्भावस्था के…
। भगवानपुर, बेगूसराय:रसलपुर पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव ने उपविकास आयुक्त बेगूसराय को आवेदन देकर बताया है कि उपमुखिया लक्ष्मण कुमार राय, राजकुमारी देवी पति मुरारी कुमार जो छोटा भाई का सुदिष्ट राय माँ एवं अन्नू कुमारी पति पत्नी है। दोनों का एक ही शौचालय पर लाभ लेने के लिए आवेदन दिए हैं। जिसमें वार्डसदस्य ( उपमुखिया ) का हस्ताक्षर एवं मोहर दिया हुआ आवेदन ग्राम पंचायत राज रसलपुर में आया हुआ हैजिसका छायाप्रति संलगन किया गया है। एवं मनी देवी, पति नवीन कुमार चौधरी, सरिता कुमारी पति रविश कुमार चौधरी दोनों सास पुतहु हैं। जो की एक…
स्नातक में सीट वृद्धि के साथ विषय बदलने एवं नए अप्लाई की एक तिथि जारी करें विश्वविद्यालय :- आलोक चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन को लेकर एपीएसएम कॉलेज बरौनी में धरना दिया गया l छात्रों का मुख्य मांग स्नातक में सीट वृद्धि एवं सब्जेक्ट बदलने बनाया अप्लाई के लिए मौका देने को लेकर व कार्यकर्ता सामान्य छात्र छात्राओं के साथ नामांकन में हो रही दिक्कत को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से काफी खफा थे l इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार ने कहा कि संपूर्ण…
ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर, बेगूसराय : भगवानपुर प्रखंड स्थित कमला भुवनेश्वर बी.एड.कॉलेज के प्रांगण में बी. एड. के नये सत्र 2023 – 25 का सत्रांरभ बी.एड. कॉलेज के संस्थापक सह अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के द्वारा फीता काटकर उदघाटन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि शिक्षक ही समाज का निर्माता होते हैं।और वे अनुशासन में रहकर एक अच्छे नागरिक बनाने का काम करते हैं छात्र छात्राओं को चाहिए कि शिक्षकों का सम्मान करे और पढ़ाई के समय अपनी और छुपी प्रतिभा को जरूर निखारने का प्रयास करे और अपने लक्ष्य…
