चेरियाबरियारपुर,बेगूसराय. सरकार द्वारा पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अनेकों कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के द्वारा निजी पौधशाला योजना लागू किया गया है. लेकिन इस योजना को लागू करने में सरकार के अधिकारी अपने ही सरकार के आदेश को धता बताकर योजना को फेल करने में लगे हुए हैं. जानकारी के अनुसार ऐसे ही एक मामले में प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी स्वर्गीय लखन सिंह के पुत्र रामदेव सिंह ने जिलाधिकारी बेगूसराय को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. उक्त आवेदन में पीड़ित किसान ने बताया है कि सरकार द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों को…
Author: Begusarai Samvad
चेरियाबरियारपुर बेगूसराय :. गुरुवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर विद्यालयों का सघन जांच किया गया जानकारी के अनुसार प्रखंडाधीन सभी 95 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय की साफ-सफाई, शौचालय, पुस्तकालय, पेयजल, मध्यान्ह भोजन योजना, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति आदि की गहन छानबीन की गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंझौल एसडीएम राजकुमार गुप्ता, बीडीओ प्रियतम सम्राट, सीओ योगेश दास, बीआरसी लेखापाल अरविंद कुमार शर्मा आदि प्रखंडाधीन विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करते दिखे. बीडीओ ने बताया उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी चेरिया बरियारपुर, उत्क्रमित…
दयानंद कश्यप की रिपोर्ट तेघड़ा बेगुसराय: विगत रात्री एन एच 28 स्थित मरसेती दुर्गा पेट्रोल पंप पर खड़ी ट्रक से अज्ञात चोरों ने ट्रक से बैटरी की चोरी कर ली। सुबह जब इसकी सूचना मिली तब ट्रक मालिक ने तेघड़ा थाना में आवेदन देकर बताया कि सुलेन्द्र राय पेठ- स्व० रामेश्वर राय ग्राम- मुशहरी पंचायत- गौड़ा-02 वार्ड नं0-04 थाना-तेघड़ा जिला-बेगूसराय का स्थायी निवासी हूँ। मेरी पत्नी विभा देवी के नाम से 10 वक्का ट्रक हैं मैं ही अपने से ट्रक चलाता आ रहा हूँ। प्रत्येक दिन की तरह दिनांक 12.07.2023 को करीब दिन के सुबह 09 बजे मरसैती पेट्रेल…
दयानंद कश्यप की रिपोर्ट तेघड़ा बेगुसराय ::राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी तेघड़ा प्रखंण्ड के रातगाव पंचायत के दुलारपुर ग्राम वार्ड 2 निवासी स्वर्गवासी शिक्षक राज कुमार झा की पुत्री छाया कुमारी का निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही खेलप्रेमी में शोक की लहर छा गई। घटना क्रम सावन के प्रथम सोमवारी की संध्या मंदिर में सड़क पार कर पूजा करने जा रही थी कि एक अनियंत्रित टेम्पू ने उसे धक्का मार दिया। इस घटना में वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने उसे बरौनी लाइफ लाइन हॉस्पिटल गया। डॉक्टर द्वारा उनका इलाज शुरू किया…
विवेक कुमार यादव की रिपोर्ट सिवान ,बिहार : नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पश्चिम बंगाल इकाई के प्रदेश अध्यक्ष विमल देव गुप्ता शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर सिवान पहुंचे। बिहार आगमन पर संगठन के सिवान जिला इकाई ने उनका स्वागत किया। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता और संगठन सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव नीरज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद पाठक और दीनबंधु सिंह ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया। इस दौरान विमल देव गुप्ता ने कहा कि देशरत्न राजेंद्र प्रसाद के गृह जिला सिवान आगमन मेरा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूरे देश में…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर , बेगूसराय:मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी के स्थानांतरण उपरांत विदाई सह नव पदस्थापित कार्यक्रम पदाधिकारी का सम्मान समारोह का आयोजन मनरेगा भवन में किया गया इस अवसर पर नव नव पदस्थापित रामएकबाल पंडित ने कहा कि सभी कमीं के सहयोग से बेहतर कार्य किया जायेगा, जिससे मजदूरों सहित क्षेत्र के लोगों को मनरेगा कार्य के लाभ मिल सके।साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी, सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार हर एक कार्यों को धरातल पर उतारा जायेगा उक्त मौके पर पूर्व प्रमुख शत्रुघ्न कुमार, पंसस आनंद कति चौरसिया एवं…
ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय : जिला पदाधिकारी द्वारा नगर निगम कार्यालय बेगूसराय में प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीन प्लांट का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में आर०के० झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफाईनरी प्रमुख, बरौनी रिफाईनरी, महापौर पिंकी देवी एवं नगर आयुक्त मनोज कुमार उपस्थितथे। इस मशीन का अधिष्ठापन आई०ओ०सी०एल० बरौनी रिफाईनरी, बेगूसराय के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) फंड से किया गया है।उप महापौर अनिता देवी, वार्ड संख्या – 14 के पार्षद विनय कुमार मिश्रा, 27 के पार्षद गौरव राणा, वार्ड संख्या – 37 के पार्षद विपिन पासवान, वार्ड संख्या – 20 के पार्षद ललन राज, वार्ड संख्या -…
ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय,: मंडल कारा बेगूसराय में जिलापदाधिकारी, रोशन कुशवाहा के द्वारा मंडल कारा के पुरूष खण्ड एवं महिला खण्ड में अलग–अलग आई0ओ0सी0एल बरौनी रिफाईनरी के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) फंड से।अधिष्ठापित आर०ओ० वाटर प्लांट का उद्घाटन आर० के० झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफाईनरी प्रमुख, बरौनी रिफाईनरी के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा बेगूसराय सुनंदा कुमारी, मुख्य प्रबंधक बरौनी रिफाईनरी नीरज कुमार, सहायक प्रबंधक राकेश कुमार, प्रशांत राउत (CGMHR), पी०के० नाथ (GM HR), काराधीक्षक, उपाधीक्षक सहायक अधीक्षक,कारा चिकित्सा पदाधिकारी एवं सभी कर्मी मौजूद रहे।जेल अधीक्षक, के द्वारा कार्यपालक निदेशक, बरौनी रिफाईनरी…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय :ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा पुनर्नियुक्त विभिन्न विषय के कुल सत्रह अतिथि शिक्षकों को एस बी एस एस महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने योगदान कराया। योगदान के तुरंत बाद उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए एक महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों से साथ बैठक का आयोजन किया। डॉ. अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी अतिथि शिक्षकों को पुनर्नियुक्ति के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में अतिथि शिक्षकों ने महाविद्यालय के शैक्षणिक लक्ष्य को पूरा करने एवं…
प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट मधुबनी :बिहार : जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा समाहरणालय प्रांगण से जिले के 9वीं कक्षा में नामांकन को शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटक टीम को जागरूकता रथ के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस अवसर पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कक्षा 8वीं उत्तीर्ण शत प्रतिशत छात्र छात्राओं का कक्षा 9वीं में नामांकन हो इसके लिए जिला स्तर पर व्यापक रूप से अभियान चलाकर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा…
