।
भगवानपुर, बेगूसराय:रसलपुर पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव ने उपविकास आयुक्त बेगूसराय को आवेदन देकर बताया है कि उपमुखिया लक्ष्मण कुमार राय, राजकुमारी देवी पति मुरारी कुमार जो छोटा भाई का सुदिष्ट राय माँ एवं अन्नू कुमारी पति पत्नी है। दोनों का एक ही शौचालय पर लाभ लेने के लिए आवेदन दिए हैं। जिसमें वार्डसदस्य ( उपमुखिया ) का हस्ताक्षर एवं मोहर दिया हुआ आवेदन ग्राम पंचायत राज रसलपुर में आया हुआ हैजिसका छायाप्रति संलगन किया गया है। एवं मनी देवी, पति नवीन कुमार चौधरी, सरिता कुमारी पति रविश कुमार चौधरी दोनों सास पुतहु हैं। जो की एक ही शौचालय का फोटो लगाकर लक्ष्मण कुमार राय उपमुखिया का हस्ताक्षर एवं मोहर लगा हुआ है इस की जांच किया जाएएवं दोषी वार्ड सदस्य पर कारवाई किया जाय ।

