Author: Aman Kumar

यूनियन कार्यालय में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभागार में अप्रैल माह में सेवानिवृत्त हुए 8 कर्मचारियों को अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आर के सिंह के हाथों स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि परंपरा के तरह यूनियन द्वारा एक माह के भीतर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को एक साथ सामूहिक विदाई समारोह आयोजित कर सबों को विदाई देने तथा सम्मानित करने का प्रचलन है। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह तथा सलाहकार प्रवीण सिंह सेवानिवृत्त कर्मियों को इस बात के लिए आश्वस्त किए कि जब…

Read More

सेना के शौर्य को वकीलों का कोटि-कोटि प्रणाम देश की सुरक्षा संप्रभुता से बढ़कर कुछ नहीं : सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। 27 अप्रैल को पहलगाम के नृशंस हत्या मामले के जिम्मेदार जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के पाक अधिकृत कश्मीरी एवं पाकिस्तान के नौ ट्रैनिंग केंद्र को ऑपरेशन सिंदूर द्वारा ध्वस्त कर भारतीय सेना ने अपने शौर्य एवं वीरता का परिचय दिया है। उनकी इस वीरता को देश के एक अरब 40 करोड़ लोगों के साथ ही औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के वकीलों का कोटि-कोटि प्रणाम है। अधिवक्ताओं ने इस मौके पर न्यायालय परिसर…

Read More

भारत ने आतंकी हमलों का जवाब दिया है, देश गौरवांवित: राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष सैलानियों की पिछले दिनों हुई हत्या से भारत के लोंगो में भारी आक्रोश था, आज ऑपरेशन सिंदूर में जिस प्रकार भारतीय सेना ने पराक्रम और शौर्य का परिचय दिया है उससे हर भारतीय गौरवांवित है l पीड़ित परिवार के मन को शान्ति मिलेंगी l श्री शुक्ल ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की नृशंस हत्या…

Read More

केंदू पत्ता तोड़ने गई एक महिला को हाथी ने मार डाला, दूसरी घायल राष्ट्रीय संवाद संवाददाता घाटशिला l पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालापाथर पंचायत क्षेत्र के डूमुरडीहा जंगल में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जंगल में केंदू पत्ता तोड़ने गई डुमुरडीडा की बहुला नायक (55) पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से कुछ समय पहले उदाल गांव में शांति देवी (55) भी हाथी के हमले का शिकार हो गईं। जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम भेजा गया है। ग्रामीणों…

Read More

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: अध्यक्ष व महामंत्री का विभिन्न डिवीजनों में हुआ स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नव मनोनीत अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के सम्मान में फ्रंट एवं रियर एक्सल डिवीजन तथा कॉमन सर्विसेज डिपार्टमेंट में स्वागत समारोह आयोजित की गई। इस दौरान महामंत्री आरके सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम सुबह 9 बजे रियर एक्सल लाइन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह , जीएम एके दास , यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों के साथ भारी संख्या…

Read More

नीमडीह के झीमडी में सांप्रदायिक तनाव पर शांति समिति की बैठक, *एसडीओ ने सौहार्द कायम रखने की अपील की* राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झीमडी गांव में दो समुदायों के बीच उत्पन्न सांप्रदायिक तनाव को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ विकास राय ने की। उन्होंने दोनों पक्षों से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। बैठक में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पंचायत सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि झीमडी विवाद में कई निर्दोष ग्रामीण, महिलाओं…

Read More

रैपिड एक्शन फोर्स की 106 बी बटालियन जमशेदपुर ने चक्रधरपुर शहर में निकाला फ्लैग मार्च लगातार एक सप्ताह तक संचालित करेंगे कार्यक्रम राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगोपाल जेना चक्रधरपुर रैपिड एक्शन फोर्स की 106 बी बटालियन मंगलवार की शाम चक्रधरपुर में फ्लैग मार्च निकाला। चक्रधरपुर थाना परिसर से निकलकर एसबीआई मोड़, भगत सिंह चौक, पवन चौक, दंदासाई होते हुए बंगलाटांड तक फ्लैग मार्च निकाला गया। रैपिड एक्शन फोर्स की 106 बी बटालियन की दो टीम पहुंची हैं। जो शहर के सभी गतिविधियों पर नजर रखेगी। इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स की टीम द्वारा बताया कि लगातार एक सप्ताह तक शहर के…

Read More

बांग्लादेशी घुसपैठिये बना रहे फर्जी कागजात, एसआईटी जांच की रखी मांग, अवैध बालू खनन पर झामुमो पर साधा निशाना: दिनेशानंद गोस्वामी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड की मटियाबंधी पंचायत में फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों के बड़े घोटाले ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सनसनीखेज खुलासे किए। उन्होंने इस घोटाले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी तंत्र में सेंध लगाने का आरोप…

Read More

जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे फरियादी राष्ट्र संवाद संवाददाता समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला के द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगो से क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन पर नियमानुसार यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए, साथ ही सभी योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में मुख्य रुप से भूमि सम्बन्धित मामले, 2003…

Read More

भाजपा जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा ने वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत कार्यशाला का किया आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को गोलमुरी के खालसा क्लब में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत कई वरीय नेताओं एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रमुखता से भाग लिया। कार्यशाला में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के महत्व पर विस्तार…

Read More