Author: Devanand Singh

—-और जब आक्रोशित हो गए आदिवासी समाज के लोग बिरसानगर जोन नंबर दो स्थित सिदो कान्हू चौक के पास शौचालय में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति को रख दिए जाने से आक्रोशित आदिवासी समाज के लोगों ने मंगलवार को हंगामा किया. इसकी जानकारी मिलने पर काफी संख्या में समाज के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और नारेबाजी कर विरोध जताया. बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने बताया कि जेएनएसी के द्वारा मनमानी करते हुए भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति को शौचालय में रख दिया गया है जो अपमानजनक है. सूचना मिलने पर पुलिस और जेएनएसी के…

Read More

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज 8 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका वर्ग में विजेता रही गोड्डा जिले के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि गुमला के घाघरा में आयोजित नेटबॉल की ट्रेडिशनल एवं फास्ट फाइव सब जूनियर चैंपियनशिप के बालक एवं बालिका दोनों ही वर्गों में गोड्डा टीम ने खिताब जीता है।  मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। पंचायतों में खेल मैदान किए जा रहे विकसित, खिलाड़ियों को मिल रहा खेल सामग्री मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

उत्तरकाशी। सिल्कयारा-बारकोट सुरंग में फंसे 41 श्रमवीरों को निकालने के लिए तीन तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. वर्टिकल-हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग के साथ रैट माइनिंग भी जारी है. सुरंग में मलबे की 60 मीटर मोटी दीवार के पीछे फंसे 41 श्रमवीरों को बचाने के लिए मैन्युअल हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग जारी है. ये ड्रिलिंग पहाड़ के ऊपरी हिस्से से नीचे की ओर से की जा रही है. कहा जा रहा है कि करीब 30 से 35 मीटर की खुदाई हो चुकी है, जबकि 50 मीटर खुदाई और होनी है. उत्तरकाशी सुरंग रेस्क्यू में 1.6 मीटर की मैन्युअल ड्रिलिंग पूरी हुई. 1.6…

Read More

लंदन. दुनिया के कई देश इन दिनों खतरनाक बीमारियों से जूझ रहे हैं. एक तरफ जहां चीन में निमोनिया ने कोहराम मचा रखा है. वहीं अब स्वाइन फ्लू के एच1एन2 ने ब्रिटेन की चिंता को बढ़ा दिया है. सूअरों में मिलने वाले यह स्ट्रेन एक इंसान में पाए जाने का पहला मामला सामने आया है. यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है. उत्तरी यॉर्कशायर में सांस संबंधित परेशानी होने पर युवक का टेस्ट किया गया था. इस दौरान उसके अंदर स्वाइन फ्लू स्ट्रेन एच1एन2 पाया गया. बता दें कि यह वायरस सूअरों में पाया जाता…

Read More

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम बदल चुका है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश के चलते पारा गिर चुका है. बीते सोमवार को जहां दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई. वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा. दिसंबर की शुरुआत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. इस दौरान हल्की से मध्यम कोहरा भी छाए रहने का पूर्वानुमान है. आज के मौसम की बात करें तो स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज मध्य प्रदेश, तटीय तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश के…

Read More

नई दिल्ली. कैदियों की रिहाई में लगने वाले समय की अब काफी बचत होगी. यह बचत चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ द्वारा Faster 2.0 पोर्टल लॉन्च करने से संभव हुई है. इस पोर्टल का लाभ यह होगा कि कैदियों की रिहाई संबंधी अदालती आदेश की जानकारी जेल अथॉरिटी, ट्रायल कोर्ट, हाईकोर्ट तक तुरंत पहुंच जाएगी. चीफ जस्टिस ने कहा कि मैं आश्वस्त करता हूं कि जेल में बंद कैदियों के पहलू पर गौर किया जाएगा. हम एक पोर्टल शुरू कर रहे हैं, जहां किसी व्यक्ति की रिहाई के न्यायिक आदेशों को तत्काल अनुपालन के लिए जेलों, निचली अदालतों और…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के अलीपुरदुआर जिले के राजाभाट खावा में एक मालगाड़ी की टक्कर से तीन हाथियों की मौत हो गई. राज्य वन विभाग के सूत्रों ने कहा कि सिलीगुड़ी जाने वाली ट्रेन से टक्कर सोमवार सुबह उस समय हुई, जब तीन हाथी राजाभाट खावा में रेल कॉरिडोर को पार कर रहे थे. रेलवे और राज्य वन विभाग के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. दुर्घटना के बाद ट्रेन सेवाएं काफी देर तक बाधित रहीं. मालगाड़ी के इंजन को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है. लोको-पायलटों का मेडिकल परीक्षण भी किया जाएगा ताकि यह जांचा जा…

Read More

हैदराबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के महमूदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की केसीआर सरकार पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के लोग केसीआर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुके हैं. तेलंगाना को बर्बाद करने में कांग्रेस और केसीआर बराबर के पापी हैं. तेलंगाना के लोग एक बीमारी को हटाकर दूसरी बीमारी को प्रवेश नहीं देंगे. पीएम मोदी ने कहा कि केसीआर को भाजपा की बढ़ती हुई ताकत का एहसास बहुत पहले हो गया था. इस वजह से केसीआर इस कोशिश में थे कि किसी तरह…

Read More

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 में एक और नया कप्तान देखने को मिलेगा. गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को टीम का नया कप्तान बनाया है. युवा ओपनर बैटर गिल को हार्दिक पंड्या की जगह यह जिम्मेदारी मिली है. पंड्या फिर से अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट गए हैं. गुजरात पिछले 2 सीजन से टी20 लीग में उतर रही है. 2022 में टीम ने पहले ही सीजन का खिताब पंड्या की अगुआई में जीता था. पिछले सीजन में टीम को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से हार मिली थी. टी20 लीग के नए सीजन के लिए सभी 10…

Read More

जयपुर. राजस्थान में लगातार तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के बाद आज मौसम पूरी तरह बदल चुका है. राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होने के बाद अब बारिश की गतिविधियां जारी है. राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश हुई है. हालांकि बारिश के चलते तापमान बढऩे से सर्दी से तो राहत मिली है लेकिन प्रदेश में आगामी दिनों में तापमान कम होने के आसार हैं. वहीं आपको बता दें कि राजस्थान में जालौर के बागोड़ा इलाके में ओले भी गिरे. इतना ही नहीं…

Read More