Author: Devanand Singh

प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने चौथी क्लास की बच्चे के साथ की छेड़खानी राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगढ़: शिक्षक मुख्तार आलम को ग्रामीणों ने पड़कर किया पुलिस के हवाले गुरु और शिष्य का रिश्ता बेहद पवित्र होता है। लेकिन रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूदी के एक सहायक शिक्षक ने चौथी क्लास की लड़की के साथ छेड़खानी कर सारी मर्यादाएं लांघ दी हैं। स्कूल की छात्रा के परिजनों को जब यह जानकारी मिली तो ग्रामीणों के साथ वे लोग विद्यालय पहुंचे। सरकारी शिक्षक मुख्तार आलम को पकड़ कर पीट दिया। बाद में ग्रामीणों…

Read More

उपायुक्त के माध्यम से जिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता विगत दिनों लोकसभा मे गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर के ऊपर की गई टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है,जमशेदपुर मे भी जिला कांग्रेस कमिटी ने इस मामले को लेकर देश के राष्ट्रपति को मांग पत्र भेजा है, जिले के उपायुक्त के माध्यम से इन्होने मांग पत्र भेजा है, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा की जिस प्रकार देश के गृह मंत्री ने बाबा साहेब पर अमर्यादित टिप्पणी की है यह पुरे भाजपा के सोच को दर्शाता…

Read More

जमशेदपुर पुलिस ने आलोक भगत हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार जमशेदपुर: पुलिस ने कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 4 के समीप बीते 18 दिसंबर को हुए कांग्रेसी नेता आलोक भगत हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों में आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा, विशाल कुमार उर्फ़ भिकू बाबा, पंकज साहू, शक्ति बिगर और विकास सिंह शामिल है. पुलिस ने उनके पास से तीन देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और तीन खोखा बरामद किया है.…

Read More

XLRI ने राष्ट्र के कौशल विकास मिशन के साथ हाथ मिलाया जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने SC/ST से संबंधित युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए एक अतिरिक्त मील चलकर अपने मिशन को साकार किया। XLRI के फादर मैकग्राथ कौशल विकास केंद्र ने पहली बार ग्रामीण गरीबों के लिए एक ठोस कार्यक्रम शुरू किया। भारत का पहला बी-स्कूल अपने अस्तित्व के 75 वर्षों के बाद 1949 में शुरू हुआ, जिसने ग्रामीण भारत के SC/ST छात्रों के लिए दरवाजे खोलकर अपने मूल करिश्मे को फिर से देखने का प्रयास किया। XLRI ने राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन के समर्थन में…

Read More

संविधान निर्माता का अपमान बर्दाश्त नहीं, इस्तीफा दे अमित शाह : सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संविधान का शपथ लेकर गृहमंत्री बने अमित शाह को जल्द से जल्द इस्तीफा देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि गृहमंत्री अमित शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। समाजवादी चिंतक व अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में भाषण के दौरान अमित शाह ने जिस प्रकार डॉ अंबेडकर के खिलाफ कटाक्ष किया और उन्हें अपमानित करने का…

Read More

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने दिया इस्तीफा राष्ट्र सवाद संवाददाता घाटशिला पूर्वी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया l भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, लक्ष्मी कांत बाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव को उन्होंने इस्तीफा पत्र भेजा है l भाजपा से एक दशक से अधिक समय तक जुड़े रहे हिमांशु मिश्रा ने कहा है कि उनकी पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की रही है l उन्होंने कहा कि…

Read More

22 दिसंबर को चौकीदार नियुक्ति के लिए 13 केन्द्रों पर होगी परीक्षा जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने केन्द्राधीक्षकों के साथ की बैठक, कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश —————————— जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा 22 दिसंबर को आयोजित चौकीदार भर्ती परीक्षा को लेकर केन्द्राधीक्षकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होने कहा कि विधि व्यवस्था संधारण के साथ-साथ निष्पक्ष, कदाचार मुक्त, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, सभी केन्द्राधीक्षक अपने सेंटर में सीसीटीवी अधिष्ठापन की जांच कर लेंगे, साथ ही पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था की समुचित व्यवस्था…

Read More

देश के गृहमंत्री का बयान भाजपा के गीरे हुए सोच की उपज:- अरबिन्द साहू कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष अरबिन्द साहू महिला सेवादल अध्यक्ष रीता शर्मा एवं यूथ सेवा दल के अध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह जी का बयान भाजपा के दलित बिरोधी एवं देश के स्वतंत्रता सेनानियों और भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रति गीरी हुई मानसिकता को दर्शाता है जो किसी भी रूप में सहनीय नही है इस लिए मैं राष्ट्रपति महोदया से हस्तक्षेप करने एवं गृहमंत्री का अविलम्ब इस्तीफा लेने और देश की जनता…

Read More

मानगो क्षेत्र में व्याप्त कचरे की समस्या को लेकर आफ़ताब अहमद सिद्दीकी ने किया विरोध जमशेदपुर मे कांग्रेस नेता आफ़ताब अहमद सिद्दीकी अपने माथे पर कचरे से भरा टोकरी लेकर सड़कों मे घूमते नजर आ रहे है, मानगो क्षेत्र मे व्याप्त कचरे की समस्या को लेकर उन्होंने अपना विरोध कुछ इस प्रकार व्यक्त किया, उन्होने अपने माथे पर कचरे से भरा टोकरी लेकर मानगो से पैदल यात्रा करते हुए सीधे जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जिला मुख्यालय के बाहर खड़े होकर अपना विरोध प्रकट किया, उन्होंने कहा की विगत 16 दिनों से मानगो मे कचरे का उठाव…

Read More

रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के नए चरण की शुरूआत करने का यह सही समय: राष्ट्रपति मुर्मू हैदराबाद:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि अब समय आ गया है कि देश में ही तकनीकी रूप से उन्नत उपकरणों का निर्माण करके रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता का एक नया दौर शुरू किया जाए। उन्होंने यहां रक्षा प्रबंधन महाविद्यालय (सीडीएम) को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान करने के बाद कहा कि केंद्र सरकार ने रक्षा उद्योग की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया, व्यापार में सुगमता और रक्षा औद्योगिक गलियारों के विकास…

Read More