प्रधानमंत्री मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद जोशी ने यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल की बैठक में कहा कि नरेन्द्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। जोशी ने पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में जुटे राजग नेताओं को बताया कि शपथ ग्रहण समारोह नौ जून को शाम छह बजे होगा। बैठक में राजग सांसदों के अलावा गठबंधन के मुख्यमंत्रियों सहित वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की ओर से मोदी के नेतृत्व…
Author: Devanand Singh
मोदी को नेता चुनने के लिए राजग के सांसद संसद परिसर पहुंचे नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसद शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी को नेता चुनने के लिए संसद परिसर पहुंचे। नेता चुने जाने के साथ ही मोदी का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। शपथ ग्रहण समरोह रविवार को हो सकता है। राजग के सांसदों के अलावा मुख्यमंत्रियों सहित गठबंधन के वरिष्ठ नेता एक बैठक में हिस्सा लेंगे जहां भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की ओर से मोदी के नेतृत्व के समर्थन में प्रस्ताव पेश करने…
विदेशी मुद्रा भंडार 651.5 अरब डॉलर के नए उच्चस्तर पर : आरबीआई गवर्नर दास मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 31 मई तक 651.5 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। इससे पिछले सप्ताह यानी 24 मई को यह 646.67 अरब डॉलर पर था। इसके बाद से कुल कोष में 4.83 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई है। दास ने द्विमासिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए अपने बयान में कहा, ‘‘ एक नई उपलब्धि, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 31…
कर्नाटक में भाजपा द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के मामले में राहुल गांधी को जमानत बेंगलुरू: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के एक मामले में यहां एक विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार को जमानत दे दी। मामला पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख अखबारों में कथित रूप से ‘अपमानजनक’ विज्ञापन जारी करने से संबंधित है। इनमें राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019 से 2023 तक शासन के दौरान बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया गया था। अदालत…
बिहार : बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूब कर मौत समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में पुनास पंचायत से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूब कर मौत हो गई है। कर्पूरीग्राम के थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम तीनों किशोरों के शवों क़ो नदी से बाहर निकाल लिया गया । उन्होंने बताया कि रात हो जाने के कारण शवों का पोस्टमार्टम आज किया जा रहा है। मृतकों में जगत…
‘नौसिखिया’ अमेरिकी टीम ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को हराया डलास : क्रिकेट में शुरूआती कदम रखने वाली अमेरिका टीम ने पूर्व चैम्पियन पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया । इससे पाकिस्तान क्रिकेट की दुर्दशा की बानगी भी मिलती है जिसे 2007 वनडे विश्व कप में आयरलैंड ने तीन विकेट से हराकर टूर्नामेंट से उसका बोरिया बिस्तर बांध दिया था । अमेरिका ग्रुप ए में अब शीर्ष पर है जिसने पहले मैच में कनाडा को सात विकेट से हराया था । अब उसे भारत से खेलना है…
सहारनपुर: दो लड़कियां पहुंची थाने कहा- हम दोनों का करवा दो निकाह सहारनपुर. उत्तरप्रदेश के सहारनपुर क्षेत्र में दो लड़कियां थाने पहुंचीं और कहा- पुलिस अंकल हम दोनों एक दूसरे से प्यार करती हैं. निकाह करेंगी और जिंदगी भर साथ रहेंगी. हमारा निकाह करवा दो. ऐसा कहना था उत्तर प्रदेश की दो लड़कियों का. दोनों ही लड़कियां नाबालिग हैं. हाथों में हाथ डाले वो थाने पहुंची और पुलिस से निकाह करवाने की गुहार लगाने लगीं. पुलिस वालों ने जैसे ही उनकी ये बात सुनी तो थाने में सभी के होश उड़ गए. मामला सहारनपुर का है. …
माउंट एवरेस्ट पर पहली बार 19,685 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा ड्रोन नई दिल्ली. माउंट एवरेस्ट पर 19,685 फीट की ऊंचाई पर दुनिया की पहली ड्रोन डिलीवरी पूरी हुई है. ड्रोन 33 पाउंड (15 किलोग्राम) सामान ले जाने में सक्षम था. ऊंचाई पर जाने के बाद ड्रोन के जरिए वहां मौजूद कचरे को वापस बेस कैंप तक भेजा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीजेआई के फ्लाईकार्ट 30 ड्रोन के जरिए 3 ऑक्सीजन की बोतलें और तीन पाउंड (1.5 किलोग्राम) अन्य आपूर्ति ले जाई. इसे एवरेस्ट बेस कैंप से उड़ाया गया, जो समुद्र तल से 17,389 फीट (5,300 मीटर)…
बिहारः ट्रेन की बोगी में आग लगी, कोई हताहत नहीं पटना, छह जून (भाषा) बिहार के किउल स्टेशन पहुंचने पर बृहस्पतिवार को एक ट्रेन की बोगी में अचानक आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि शाम पांच बजकर 24 मिनट पर गाड़ी संख्या 13208 पटना-जसीडीह एक्सप्रेस के किउल पहुंचने पर ट्रेन के बीच के एक बोगी में आग लग गयी। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि घटना के कारण प्रभावित लाइन पर रात सात…
कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला गार्ड ने थप्पड़ मारा बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला गार्ड ने थप्पड़ मारा है। बताया जा रहा है कि कंगना द्वारा किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान से कुलविंदर कौर आहत थी इसीलिए उसने बीजेपी सांसद को थप्पड़ मारा दिया। एक्ट्रेस ने आरोप लगाते हुए सख्त एक्शन लेने की मांग की हैं। बता दें कि अभी कमांडेंट के कमरे में ही कुलविंदर कौर को बिठाया हुआ है। बीजेपी सांसद को क्यों मारा थप्पड़? घटना दोपहर करीब…
