नौकरी के बदले जमीन घोटाला : ईडी ने लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया नयी दिल्ली,: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनके बेटे तेजस्वी यादव और आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। पूरक आरोपपत्र विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने के समक्ष दाखिल किया गया, जिन्होंने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तारीख तय की। ईडी का मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक प्राथमिकी से उपजा है। जांच एजेंसी के अनुसार, यह…
Author: Devanand Singh
मंत्री का उत्तर मुझे समझ नहीं आया तो किसानों को क्या आएगा: सपा सांसद नयी दिल्ली:समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब मंत्री का उत्तर उन्हें समझ नहीं आया तो भला किसानों को क्या समझ आएगा। इस पर चौहान ने कहा कि आश्चर्य है कि सदस्य को उत्तर नहीं समझ नहीं आया। कृषि मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘किसान समझदार हैं।’’ सदन में प्रश्नकाल में पूरक प्रश्न पूछते हुए उत्तर प्रदेश के चंदौली से लोकसभा सदस्य सिंह ने फसल बीमा…
शेख हसीना की मदद करेगा भारत, बांग्लादेशी सेना के संपर्क में नयी दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक में नेताओं को सूचित किया कि भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्हें भविष्य की रणनीति तय करने के लिए समय दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। हसीना सोमवार रात बांग्लादेशी वायुसेना के एक सी-130 जे सैन्य विमान…
Paris Olympics 2024: लक्ष्य सेन का टूटा सपना, गंवाया ब्रॉन्ज मेडल मैच पेरिस। पेरिस ओलंपिक में खूब लड़े लक्ष्य सेन, कमाल का प्रदर्शन किया लेकिन भारत का ये खिलाड़ी मेडल नहीं जीत पाया. पेरिस ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मैच में लक्ष्य सेन को मलेशियाई खिलाड़ी ली जी जिया के हाथों हार झेलनी पड़ी. बड़ी बात ये है कि लक्ष्य सेन ने ब्रॉन्ज मेडल मैच का पहला गेम अपने नाम कर लिया था लेकिन इसके बावजूद वो ये मुकाबला हार गए. पहला गेम 21-13 से जीतने के बाद लक्ष्य दूसरे गेम से लय से भटक गए. दूसरे गेम में मलेशियाई…
भाजपा ओडिशा में झूठ फैला रही है, बीजद में दरार डालने की कोशिश कर रही है : प्रमिला मलिक भुवनेश्वर: ओडिशा विधानसभा में विपक्ष की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठ फैला रही है कि बीजू जनता दल (बीजद) के कई नेता भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रयास का उद्देश्य बीजद में दरार पैदा करना है। उनकी यह टिप्पणी तब आयी है जब चार अगस्त को भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा था कि राज्यसभा सदस्य ममता मोहंता का बीजद से इस्तीफा देने…
कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और हंगामे के बीच राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही शुरू जयपुर: कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और हंगामे के बीच राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। सुबह 11 बजे सदन के बैठते ही कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों से अपनी सीट पर जाने और निलंबित विधायक मुकेश भाकर को बाहर भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह प्रश्नकाल के बाद उनकी बात सुनेंगे। हालांकि, कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी नहीं थमी। प्रश्नकाल हंगामे के बीच चलता रहा। कांग्रेस विधायक मुकेश…
विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने स्वास्थ्य, जीवन बीमा पर जीएसटी के खिलाफ प्रदर्शन किया नयी दिल्ली: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के विभिन्न घटक दलों के नेताओं ने जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर से 18 प्रतिशत जीएसटी को वापस लेने की मांग करते हुए मंगलवार को संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर स्वास्थ्य बीमा एवं जीवन बीमा से जीएटी खत्म करने की मांग लिखी हुई थी। उन्होंने…
शिवभक्तों के संग पैदल जल लेकर सूर्यधाम शिवालय पहुंचे राज्यपाल रघुवर दास राष्ट्र संवाद संवाददाता सूर्य मंदिर समिति के जलाभिषेक यात्रा में बोल बम के जयकारे से गूंजा सिदगोड़ा सूर्यधाम, सुल्तानगंज के पवित्र गांगजल से हजारों शिवभक्तों ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, शिवभक्तों के संग पैदल जल लेकर सूर्यधाम शिवालय पहुंचे राज्यपाल रघुवर दास। ■ भक्तिमय संगीत पर जमकर झूमे श्रद्धालु, लौहनगरी की जनता एवं देवी स्वरूपा नारी शक्ति का मंदिर समिति ने जताया आभार, 24 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण। ■ मनमोहक झांकी एवं विशाल शिवलिंग ने सबको किया आकर्षित, मंगलवार को बनारस के…
युवा कांग्रेस के द्वारा शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान जमशेदपुर मे युवा कांग्रेस के द्वारा हर घर खटाखट अभियान सोमवार से शुरू कर दिया गया, इस अभियान के तहत युवा कांग्रेस की टीम घर घर जनसंपर्क अभियान चला रही है, और झारखण्ड सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहऊँचाने का कार्य कर रही है, जमशेदपुर मे युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम सिंह के नेतृत्व मे इसकी शुरुवात भालूबासा इलाके से की गई, अभियान के तहत युवा कांग्रेसी घर घर जाकर झारखण्ड सरकार द्वारा विगत पांच वर्षो मे किये गए कार्यों की जानकारी साझा करेगी…
पांच पूर्व मंत्री की आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर झारखण्ड हाइकोर्ट में हुई सुनवाई रघुवर दास की सरकार में शामिल पांच पूर्व मंत्री की आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखण्ड हाइकोर्ट के सुनवाई हुई , हाईकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय और पीके श्रीवास्तव की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और एसीबी को चार सप्ताह के भीतर शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है, और एसीबी को उन बिंदुओं पर जवाब दाखिल करना है कि अब तक क्या कुछ कार्रवाई हुई और…
