कोवाली पुलिस ने देवली हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, आने की तलाश जारी संवाददाता अमन ओझा कोवाली, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र के जामदा पंचायत अंतर्गत देवली में बीते शनिवार को पति-पत्नी की हत्या के मामले में कोवाली पुलिस द्वारा आरोपी सुमंत साहू और मोहन सरदार को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है। पूर्ण घटना का मास्टरमाइंड सुमंत साहू है। घटना को अंजाम देने वाला एक आरोपी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने जानकारी देते हुए बताया की प्रेम संबंध…
Author: Devanand Singh
एग्रिको पूजा समिति का मंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में आज दिन मंगलवार दिनांक 31.08.2024 को आगामी दुर्गा पूजा के लिए भव्य मंडप बनाने हेतु मंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया l मंडप बनाने के लिए कोंटाई (पश्चिम बंगाल) के 40 उत्कृष्ट कारीगरों की एक बड़ी टीम आई हुई है और इस पंडाल का बजट बारह लाख रुपए का है साथ ही साथ माता दुर्गा की एक आकर्षक प्रतिमा के लिए बेल्दा (पश्चिम बंगाल) के कारीगरों से भी संपर्क साधा गया है जिसका मूल्य लगभग एक लाख तीस हजार…
सिंहभूम चैम्बर के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार के द्वारा प्रस्तावित कृषि बाजार समिति शुल्क लागू किये जाने विरोध में शुक्रवार, 30 अगस्त को चैम्बर में हुआ बैठक का आयोजन बाजार समिति शुल्के विरोध में चैम्बर से निकलेगा 1 सितंबर को मशाल जुलूस चैम्बर के नेतृत्व में 4 सितंबर को काला बिल्ला लगाकर व्यापारी करेंगे कृषि मंत्री से मुलाकात एवं विरोध अगर यह काला कानून लागू हुआ तो हो सकता है आवाक पूर्ण रूप से बंद एवं अनिश्चितकालीन बंद इस काले कानून के विरोध में मुखर हैं पूरे झारखण्ड के खाद्यान्न व्यवसायी-विजय आनंद मूनका सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री…
हसीना का प्रत्यर्पण भारत-बांग्लादेश संबंधों में नयी शुरुआत के लिए अहम : शीर्ष बीएनपी नेता ढाका: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि भारत-बांग्लादेश संबंधों में एक नया अध्याय शुरू करना महत्वपूर्ण है, जो पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के साथ शुरू होना चाहिए, क्योंकि भारत में उनकी निरंतर उपस्थिति द्विपक्षीय संबंधों को और नुकसान पहुंचा सकती है। बीएनपी में दूसरे नंबर के नेता आलमगीर ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी पार्टी भारत के साथ मजबूत संबंधों की इच्छुक है। उन्होंने कहा कि वह ‘‘पिछले मतभेदों को दूर करने और…
मरम्मत के लिए लाया जा रहा हेलीकॉप्टर केदारनाथ के पास पहाड़ियों में गिरा रुद्रप्रयाग : भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से मरम्मत के लिए गौचर ले जाए जा रहे एक हेलीकॉप्टर को शनिवार सुबह केदारनाथ के पास पहाड़ियों में गिरा दिया गया। रुद्रप्रयाग के जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के बाद मरम्मत के लिए ले जाए जा रहे जिस हेलीकॉप्टर को पहाड़ियों में गिरा दिया गया, उसमें कोई सवार नहीं था, जिस कारण हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। चौबे के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर ‘क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड’ का था और…
प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में त्वरित न्याय की वकालत की नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में त्वरित न्याय की आवश्यकता पर जोर देते हुए शनिवार को कहा कि इससे महिलाओं में अपनी सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ेगा। मोदी ने कहा कि न्यायपालिका को संविधान का संरक्षक माना जाता है और उच्चतम न्यायालय एवं न्यायपालिका ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। उन्होंने प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की उपस्थिति में जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत…
झारखण्ड आंदोलनकारी नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन का राँची में अनमोल वर्मा “पप्पु” ने किया अभिनंदन अपनी पुरानी पार्टी झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामे झारखण्ड आंदोलनकारी नेता, झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कोल्हान टाईगर नाम से प्रख्यात चंपाई सोरेन का शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पु” ने रांची स्थित आवास में अभिनन्दन किया एवं उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया एवं भाजपा परिवार में शामिल होने पर बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किया. एवं भाजपा नेता अनमोल वर्मा “पप्पु” ने कहा कि झारखण्ड आंदोलकारी नेता, कोल्हान टाइगर…
ब्यूरोक्रेसी और डायनेमिक वर्क इनवायरमेंट के बीच हो बैलेंस अप्रोच : डॉ. जॉन मथाई – एक्सएलआरआइ में दो दिवसीय एचआर कॉन्क्लेव का हुआ समापन, दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधि जुटे जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एक्सएलआरआइ में एचआर फॉर द ग्रेटर गुड कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन किया गया. दो दिवसीय इस कॉन्क्लेव में पब्लिक सेक्टर की प्रसिद्ध 14 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान कॉर्पोरेट लीडर्स, एचआर प्रोफेशनल, इंडस्ट्री एक्सपर्ट और शिक्षाविद एक प्लेटफॉर्म पर जुटे, जहां मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा हुई कि ऑर्गनाइजेशनल सस्टेनेबेलिटी, नैतिकता और कर्मचारियों के कल्याण में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट की कितनी…
बोकारो : मटका फोड़ कार्यक्रम मे उमड़े श्रद्धालू, पहुचे कई दिग्गज बोकारो मे भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना धूमधाम से मनाई जा रही है. यहां सेक्टर 2सी स्थित राधा कृष्ण के मंदिर के प्रांगण मे मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित की गई. कार्यक्रम का आयोजन हिंदुत्व रक्षक सेना एवं नर्मदेश्वर कृष्ण मंडली के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित कार्यक्रम मे कई तरह की झाँकियां निकाली गयी. जहां हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया.कार्यक्रम मे झारखण्ड के कई दिग्गजो ने भाग लिया. कार्यक्रम मे पूर्णिमा नीरज सिंह, रणविजय सिंह, कांग्रेस के अनुपमा देवी, श्वेता सिंह, झामुमो के मंटू यादव…
झारखंड में बंगलादेशियों का कब्जा : शिवराज सिंह बोकारो में केंद्रीय कृषि मंत्री शिव राज सिंह चौहान झारखंड सरकार पर जमकर बरसे कहा झारखंड बांग्लादेशी घुसपैठिए का चारागाह बन गया है और झारखंड के हेमंत सरकार और कांग्रेस इन लोगो को आश्रय दे रही है। उन्होंने कहा की जिस तरह से उनकी जमात बढ़ी है ऐसे में जगह का नाम भी जमाई टोला रख दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने साथ ही कहा की जिस तरह से घुसपैठिए की तादात बढ़ रही है ऐसे में आनेवाले समय में झारखंड पर इन्ही लोगो का कब्जा हो जाएगा। ऐसे में अगर…
