बाड़मेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन MiG-29 क्रैश, लगी आग, पायलट सुरक्षित बाड़मेर: जिले में सोमवार रात नागाणा थाना इलाके में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन मिग 29 क्रैश हो गया. हादसे के बाद विमान में आग लग गई. विमान क्रैश होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और एयरफोर्स के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए. फाइटर प्लेन नियमित अभ्यास के दौरान तकनीकी खराबी आने से क्रैश हुआ है. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. विमान क्रैश होने की पुष्टि जिला कलेक्टर और एसपी ने की है. इंडियन एयर फोर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
Author: Devanand Singh
तेलंगाना बाढ़ प्रकोप: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आज भी प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी बाढ़ प्रभावित स्थानों के दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को महबूबाबाद जिले में प्राकृतिक आपादा से प्रभावित इलाकों में जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शहर में कई स्थानों का दौरा करने के बाद रेड्डी ने खम्मम में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उनके साथ उनके कुछ कैबिनेट सहयोगी भी थे। सूत्रों ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री आज खम्मम से महबूबाबाद में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए रवाना होंगे और वे स्थिति पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।’’…
उप्र: सर्राफा दुकान से डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात लूटने के आरोपी तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में पिछले बुधवार को एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात की लूट के आरोपी तीन बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार की भोर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में तीनों लुटेरों के साथ-साथ एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेन बर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने भोर करीब…
नियमित यात्रा करने वाले मणिपुर का ‘मानवीय’ दौरा कब करेंगे : कांग्रेस का मोदी पर कटाक्ष नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ब्रुनेई और सिंगापुर की यात्रा पर जाने के मद्देनजर कांग्रेस ने मंगलवार को उन पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि ‘‘लगातार यात्रा करने वाले हमारे’’ नेता अशांत राज्य मणिपुर का ‘‘मानवीय’’ दौरा कब करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसन-अल-बोल्किया के निमंत्रण पर तीन और चार सितंबर को ब्रुनेई की यात्रा पर जाएंगे, जहां वह सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग…
6 सितम्बर को मानगो फ्लाईओवर का पीलर निर्माण कार्य होगा शुरू: मंत्री बन्ना गुप्ता मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया मानगो की जनता से अपील इस शुभ कार्यक्रम में शामिल हो राष्ट्र संवाद संवाददाता स्वास्थ्य एवं खाध आपूर्ति मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक बन्ना गुप्ता जी का ड्रीम प्रोजेक्ट मानगो फ्लाईओवर निर्माण के दिशा में महत्वपूर्ण खुशखबरी मिली हैं, तकनीकी रूप से फ्लाई ओवर निर्माण के लिए किया जा रहा पाईल टेस्ट सफल रहा हैं, इसकी जानकारी देते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि मानगो की जनता से किया वायदा अब पूरा होगा, 27 अगस्त…
इन्द्रानगर-कल्याणनगर बस्तियों के 150 घरों को तोड़ने के मामले में एनजीटी में हुई सुनवाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भुईयांडीह की इन्द्रानगर-कल्याणनगर बस्तियों के 150 घरों को तोड़ने के संबंध में जारी नोटिस के विरूद्ध बस्तीवासियों द्वारा एनजीटी की कोलकाता बेंच में दायर आवेदन पर सोमवार को सुनवाई हुई। बस्तीवासियों की ओर से सर्वोच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता श्री संजय उपाध्याय ने बेंच के समक्ष तर्क दिया कि पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त ने न्यायालय के समक्ष संयुक्त जांच समिति का जो प्रतिवेदन शपथ पत्र दाखिल किया है, उसका अनुलग्नक-2 पठनीय है ही नहीं। इस अनुलग्नक में ही प्रशासन का…
सफेद झूठ बोलने के माहिर खिलाड़ी है सरयू राय, झूठ पकड़े जाने पर बौखलाहट में है: राजा सिंह राजपूत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भुईंयाडीह के कल्याणनगर,इंद्रानगर व छायानगर सहित स्वर्णरेखा नदी तट के 150 घरों को जिला प्रशासन द्वारा तोड़े जाने के नोटिस को लेकर विधायक सरयू राय द्वारा लागातर सफेद झूठ बोला जा रहा है. विधायक सरयू राय को जानकारी होने के बावजूद उन्होंने बस्ती वासियों से यह बात छिपायी की अर्जुन मुंडा ने एनजीटी में शिकायत दर्ज कराई है. डॉ. अजय कुमार द्वारा जब बताया गया कि एनजीटी में अर्जुन मुंडा ने शिकायत की है…
डबल मर्डर से कांप उठा कपाली, पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेत खुद भी कर लिया सुसाइड संवाददाता अमन ओझा सरायकेला खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत ताजनगर स्थित शाहीन कॉलोनी मे सोमवार की सुबह डबल मर्डर से बस्ती में सनसनी फैल गई। घटना के बाद कपाली पुलिस मौके पर पहुंची है और पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 2, ताजनगर शाहीन कॉलोनी में रहने वाले गैरेज मिस्त्री हुसैन और उसकी पत्नी दिलकश का शव घर के अंदर बेड पर पड़ा हुआ मिला। …
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कीमती लकडिय़ों से लदा ट्रक रेंजर विमद कुमार ने किया जब्त राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा मानपुर के जंगलों से बड़े पैमाने पर कीमती लकडिय़ों की कटाई कर अवैध कारोबार किया जा रहा था। लंबे समय से यह कारोबार फल फूल रहा था। लगातार वन विभाग को इसकी सूचना मिल रही थी कि मानपुर एवं उसके आसपास के जंगलों में लकड़ी माफियाओं द्वारा जंगल की कटाई कर कीमती लकडिय़ों का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इसी निशानदेही पर राखा माइन्स रेंज के रेंजर विमद कुमार द्वारा छापामारी की गई। छापामारी के दौरान…
इंडस्ट्री के एचआर सिस्टम में एआइ का बढ़ जाएगा दखल -एक्सएलआरआइ में सीएचआरओ कॉन्क्लेव का आयोजन, शामिल हुए कई दिग्गज एक्सएलआरआइ में सीएचआरओ कॉन्क्लेव क्रोनोस 4.0 का समापन हो गया. इस एचआर कॉन्क्लेव में दुनिया भर की कंपनियों में एचआर के क्षेत्र में होने वाली बेस्ट प्रैक्टिस पर सभी वक्ताओं ने चर्चा की. इस बार क्रोनोस का थीम था एचआर फॉर द मॉर्डन लीडर : ब्रिजिंग द गैप बिटविन एचआर एंड नॉन एचआर फंक्शंस. उक्त थीम पर करीब दर्जन भर दिग्गजों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए. इस दौरान मुख्य रूप से यह बात उभर कर सामने आयी कि आने…
