जमशेदपुर : मोहित होटल हुआ जमींदोज जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट वर्क में बाधा बन रहा मोहित होटल को सोमवार की सुबह रेलवे ने जमींदोज कर दिया. इसके लिए रेलवे की ओर से दंडाधिकारी और आरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया था. स्टेशन के आस- पास के जानकारों का कहना है कि मोहित होटल पांच दशक पहले बना था. इसे तोड़ा जाना पूरे ईलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसके पहले रेलवे की ओर से स्टेशन के सिंह होटल को जमींदोज किया गया था. मोहित होटल को जमींदोज किए जाने के…
Author: Devanand Singh
वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज के शहादत दिवस पर बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की झारखंड के वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज के शहादत दिवस पर बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने उनकी पथलगाडी पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बिरसा सेना और विभिन्न आदिवासी संगठनों के सदस्यों ने एकत्रित होकर अपने वीर नायक को सम्मानित किया। इस दौरान दिनकर कच्छप ने कहा की वीर शहीदों को उचित और समान्य मान-सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि हमारे शहीदों ने राज्य और देश के लिए जो बलिदान दिया है, उसे…
आतिशी ने दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री का प्रभार संभाला, केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने सोमवार को दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री का प्रभार संभाला और कहा कि वह उसी तरह काम करेंगी, जैसे भरत ने अपने बड़े भाई भगवान राम की ‘खड़ाऊं’ को अयोध्या के सिंहासन पर रखकर काम किया था। वह मुख्यमंत्री कार्यालय में केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं और उन्होंने कहा कि केजरीवाल की कुर्सी खाली रहेगी। वह केजरीवाल की कुर्सी के बगल में रखी सफेद रंग की एक अन्य कुर्सी पर बैठीं। भारतीय जनता पार्टी…
24 को मरीन ड्राइव ब्रह्मा कुमारीज यूनिवर्सल पीस पैलेस के परिसर में विशेष सम्मेलन का आयोजन प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एवं कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अंजू बहन जी ने अत्यंत हर्ष के साथ बताया कि 24 सितंबर 2024 को मरीन ड्राइव ब्रह्मा कुमारीज यूनिवर्सल पीस पैलेस के परिसर में य़ह विशेष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसका विषय आध्यात्मिकता एक समृद्ध और सामंजस से पूर्ण समाज की पूंजी है । बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान आध्यात्मिक बंधुता की विस्तृत और सुदृढ़ आधार पर खड़ा है जो जाति ,देश, प्रांत, पंथ और धर्म की परिभाषाओं…
जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की ग्रामीण एवं शहरी जोन की बैठक संपन्न हुई जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की साउथ जोन की बैठक प्रमोथ नगर क्लब में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता परमात्मा मिश्रा संचालन राजेश राय ने किया बैठक में सर्वप्रथम बडौदा घाट पुल के बारे में बात रखी गई, परसुडीह से लेकर बारीगोड़ा गदडा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति से भी दुर्गा पूजा समितियों ने पटल को अवगत कराया शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति ने परसुडीह चौक पर अवैध टेंपो स्टैंड बनने से प्राय जाम की स्थिति बनी रहती है अभिलंब निराकरण का आग्रह किया …
अंतरराष्ट्रीय मगही चौपाल का 121वां सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न विश्व मगही परिषद्, नई दिल्ली के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मगही चौपाल का 121वां सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ‘मगही साहित्यकार तर्पण और कवि सम्मेलन’ विषय पर आधारित था, जिसमें मगही साहित्य की थाती के रूप में पांच दिवंगत साहित्यकारों को उनके महान साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मगही साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार लालमणि विक्रांत ने की, जिन्होंने विश्व मगही परिषद् की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी मगही भाषा और साहित्य को…
मानगो :टाइगर मोबाइल के जवानों ने पुल से कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक की बचाई जान झारखंड पुलिस के दामन पर भले कई दाग लगते रहे हैं, मगर जमशेदपुर पुलिस ने बीती रात एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसकी चर्चा इन दिनों सुर्खियों में है. दरसल बीती रात मानगो पुल से आकाश राम नामक युवक ने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया मगर एक कहावत है न कि “जाको राखे साइयां मार सके न कोय…” यही कहावत आकाश पर चरितार्थ हुआ. जैसे ही आकाश पुल से कूदा वह पुल के पिलर के नीचे लगे जाली में…
जाति जनगणना बोलने तक से डरते हैं प्रधानमंत्री, नहीं चाहते बहुजन को हक मिले: राहुल नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हमलों को लेकर उस पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि ‘बहुजन विरोधी’ भाजपा चाहे कितना भी झूठ फैला ले, लेकिन मुख्य विपक्षी दल आरक्षण पर आंच तक नहीं आने देगा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘जाति जनगणना’ बोलने तक से डरते हैं और वह नहीं चाहते कि बहुजन को उनका हक मिले। राहुल गांधी ने आरक्षण की 50…
समाज को नई दिशा देने के प्रयास को गति देंगे सैनिक स्कूल: राजनाथ सिंह जयपुर, 23 नवंबर (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को विश्वास जताया कि सैनिक स्कूल समाज को नई दिशा देने के प्रयास को नई गति देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ये स्कूल अपने विद्यार्थियों में अनुशासन, देशभक्ति व साहस जैसे मूल्य भरते हैं। सिंह यहां श्री भवानी निकेतन सैनिक स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘सैनिक स्कूल विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी जानकारी ही नहीं देते बल्कि विद्यार्थियों में मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता, मूल्यों का समावेश कराने…
बिहार में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहा पटना: पटना जिले के ‘बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु’ का एक निर्माणाधीन हिस्सा रविवार रात को ढह गया । बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) के मुख्य महाप्रबंधक प्रबीन चंद्र गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, “बियरिंग बदलना एक नियमित अभ्यास है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हम काम का निरीक्षण करने के लिए मौके पर जा रहे हैं।” ‘बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु’ के निर्माण की देखरेख बीएसआरडीसीएल कर रहा है। यह घटना बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु के गर्डरों की बियरिंग बदलने के दौरान हुई। खंभों पर गर्डर…
