Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. कृषि कानून के विरोध में किसानों का 26 से 28 नवंबर तक दिल्ली चलो आंदोलन है. पंजाब और हरियाणा से हजारों की तादाद में किसान दिल्ली की ओर निकले हैं. इस बीच केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर कृषि कानून को न तो वापस लिया जाएगा और न ही उसमें कोई फेरबदल किया जाएगा. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, सरकार की तरफ से ये साफ कर दिया गया है कि जो कानून बनाया गया है, वो किसानों के हित में है. दिल्ली में किसानों के आंदोलन को लेकर दिल्ली…

Read More

चेन्नई. बंगाल की खाड़ी से उठा भयानक चक्रवाती तूफान तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार कर गया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, तूफान रात 11:30 से देर रात 02:30 बजे के बीच तटों से टकराया. इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि इस समय हवाओं की रफ्तार 120 से 130 किमी प्रति घंटा रह सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि तूफान दोपहर तक कमजोर पड़ सकता है. माना जा रहा है कि इस चक्रवाती तूफान के चलते पुडुचेरी में गुरुवार को भूस्खलन होने की संभवना है. वहीं, तमिलनाडु स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने…

Read More

नई दिल्ली. देव उठावनी एकादशी के बाद से शादियों का सीजन शुरू हो जाता है. भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां शादियां भी त्योहार की तरह होती हैं. कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार ने शादियों में कई प्रतिबंध लगाए हैं. गाइडलाइन के अनुसार शादी समारोह में अधिकतम 200 लोग ही शामिल हो सकेंगे. राज्य सरकारें मेहमानों की संख्या को अपने हिसाब से 100 या इससे और कम भी कर सकती हैं. दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण शादी में आने वाले मेहमानों की संख्या 50 कर रखी है. इनमें मेहमानों के अलावा फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर भी शामिल…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (25 नवंबर) बांकुड़ा में एक रैली में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी, पार्टी बदलने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायकों को पैसों का लाालच दे रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी झूठ का पुलिंदा, राष्ट्र का सबसे बड़ा अभिशाप है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी में हिम्मत है, तो मुझे गिरफ्तार कराए. मैं जेल से भी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करूंगी. 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव अप्रैल-मई में होने वाला है. 2011 से टीएमसी राज्य पर…

Read More

दुबई. पेशे से वकील और न्यूजीलैंड क्रिकेट में 2012 से निदेशक चले आ रहे ग्रेग बार्कले को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का नया चेयरमैन चुन लिया गया है. बार्कले आईसीसी के दूसरे स्वतंत्र चेयरमैन के रूप में भारत के शशांक मनोहर की जगह लेंगे. बार्कले आईसीसी बोर्ड में न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रतिनिधि हैं लेकिन अब वह अपनी इस भूमिका से हट जाएंगे और उस्मान ख्वाजा की जगह लेंगे. ख्वाजा को जुलाई में मनोहर का दो साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अंतरिम चेयरमैन बनाया गया था. बता दें कि, आईसीसी के पूर्व चेयरमैन शशांक मनोहर की कार्यकाल अवधि इस साल…

Read More

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे इतिहास के 40 साल दोनों देशों के बीच 27 नवमबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ पूरे होने जा रहे हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा वनडे सीरीज के मैच 27 नवम्बर को सिडनी में, 29 नवम्बर को सिडनी में और दो दिसम्बर को कैनबरा में खेले जाएंगे. दोनों देशों के बीच पहला वनडे छह दिसम्बर 1980 को मेलबोर्न में खेला गया था जिसे आश्चर्यजनक रूप से भारत ने 66 रन से जीता था जबकि भारतीय टीम उस समय वनडे के लिहाज से कमजोर टीम मानी…

Read More

लखनऊ/नई दिल्ली. कोरोना संकट के बीच दुनिया भर में छाई मंदी के बावजूद उत्तर प्रदेश निवेशकों को लगातार अपनी तरफ खींचने में सफल रहा है. कोरोना काल के दौरान देशी-विदेशी 57 कंपनियों ने 46 हजार 501 करोड़ रुपए के निवेश के लिए प्रदेश सरकार से करार किया है. इन कंपनियों में उत्पादन शुरू होने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में सिर्फ कोरोना काल में 28 विदेशी कंपनियों ने 9,357 करोड़ रुपए के निवेश के लिए करार किया है. इसमें एक जूता बनाने वाली कंपनी ऐसी है,…

Read More

शिरडी. महाराष्ट्र की उद्धव सरकार की तरफ से 16 नवंबर को इजाजत मिलने के बाद दोबारा खुले शिरडी के साईं बाबा मंदिर में मंगलवार यानि 25 नवंबर तक करीब 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालू दर्शन के लिए आए. इन दस दिनों में ही साईंबाबा के दर्शन करने आए लोगों ने 3 करोड़ 9 लाख रुपये चढावा चढाए. इसके अलावा, 2 करोड़ 85 लाख 629 रुपये की कीमत के 64 ग्राम सोना और 93 हजार रूपये की कीमत के 2 किलो 800 ग्राम चांदी दान में दिए. इससे पहले, 15 नवंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने धार्मिक स्थलों को…

Read More

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को बड़ा निर्णय लेते हुए अगले छह महीने तक प्रदेश में किसी भी सरकारी विभाग, सरकार के नियंत्रण वाले निगम और प्राधिकरणों आदि में हड़ताल करने पर रोक लगा दी है. प्रदेश सरकार ने अत्यावश्यक सेवाओं के अनुरक्षण, 1996 की धारा 3 की उपधारा (1) के द्वारा दी गई शक्ति का प्रयोग करते हुए प्रदेश में एस्मा लागू कर दिया है. जिसके बाद सरकारी विभाग, सरकार के नियंत्रण वाले निगम और प्राधिकरणों आदि में हड़ताल करने पर रोक लगा दी गई है. अपर मुख्य सचिव कार्मिक मुकुल सिंघल ने इस संबंध में…

Read More

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने बुधवार 25 नवम्बर को कोरोना पर नई गाइडलाइन जारी की है. केंद्र ने कहा है कि राज्यों को सावधानी बरतनी चाहिए. निगरानी, कंटेनमेंट और सावधानी के लिहाज से उन्हें सख्ती बरतनी होगी. राज्यों को छूट दी गई है कि वो अपने हालात के हिसाब से पाबंदियां लागू कर सकते हैं. केंद्र की यह गाइडलाइन 1 दिसंबर से लागू होगी. केंद्र ने कहा कि अब तक कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमने जो कामयाबी हासिल की है, उसे बरकरार रखना है. यह देश में एक्टिव केसों की घटती संख्या से जाहिर होता है. हालांकि, त्योहारी सीजन…

Read More