नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के तहत पहले चरण में भारत में अग्रिम मोर्चों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है. इसके साथ ही इस महामारी के खात्मे की उम्मीद जागी है. महामारी को मात देने के लिए सरकार ने राज्यवार टीकाकरण प्लान जारी किया है. अंडमान निकोबार सरकार द्वारा जारी टीकाकरण प्लान के तहत अंडमान निकोबार में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को टीकाकरण होगा. आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश में रविवार को छोड़ सभी दिन यह अभियान चलेगा.…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. कोरोना महामारी के दौरान मांग-आपूर्ति का असंतुलन पैदा होने से पिछले तीन माह में पत्र- पत्रिकाओं के प्रकाशन में इस्तेमाल होने वाले कागज (न्यूजप्रिंट) के दाम 20 प्रतिशत बढ़ गए. इसे देखते हुए समाचार पत्र प्रकाशकों ने सरकार से न्यूजप्रिंट पर लागू पांच प्रतिशत का आयात शुल्क हटाने की मांग की है. इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी (आईएनएस) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट से पहले सौंपे ज्ञापन में अखबारी कागज के आयात पर सीमा शुल्क कटौती, उद्योग को प्रोत्साहन पैकेज या कम से कम 50 प्रतिशत बढ़े शुल्क के साथ विज्ञापन जारी करने का आग्रह किया है. कोरोना…
आगरा. मोहब्बत की बात आती है तो जुबान पर तुरंत ताजमहल का नाम आ जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि मोहब्बत की इस निशानी का दीदार करने के लिए 2020 में लोगों की संख्या कम रही है, जो 2019 की तुलना में 76 प्रतिशत कम है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीक्षक वसंत कुमार स्वर्णकार ने कहा कि 2020 में कम पर्यटक आए हैं. उन्होंने कहा कि 2019 की तुलना में ताजमहल का दीदार करने वाले पर्यटकों की संख्या 2020 में 76 प्रतिशत कम हुई है. मार्च 2020 से लग गया था लॉकडाउन बता दें कि मार्च 2020…
कोलकाता. बगावती तेवर दिखाकर तृणमूल कांग्रेस TMC के लिए मुश्किलें बढ़ा चुकीं सांसद शताब्दी रॉय को बड़ा पद मिल गया है. टीएमसी ने अब बीरभूम से सांसद शताब्दी को पार्टी की पश्चिम बंगाल यूनिट का उपाध्यक्ष बना दिया है. बीरभूम की टीएमसी सांसद और अभिनेत्री शताब्दी रॉय ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बगावत के संकेत दिए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘पार्टी में कुछ लोग उन्हें नीचा दिखाने में लगे हैं’. अपने राजनीतिक करियर के बारे में शताब्दी बड़ा फैसला ले सकती हैं, इसके लिए उन्होंने 16 जनवरी दोपहर 2 बजे का समय भी तय किया था. टीएमसी सूत्रों…
दिल्ली. दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माताओं में से एक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने दावा किया है कि कोरोना के खिलाफ 4 और वैक्सीन पर काम चल रहा है. बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ने ही कोविशील्ड को तैयार किया है जिसका इस्तेमाल भारत में शुरू हो चुका है. सीरम इंस्टीट्यूट का कहना है कि सभी वैक्सीन के ट्रायल का काम जोरों पर है और उम्मीद है कि जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा. सीरम इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक सुरेश जाधव के मुताबिक नोवल कोरोना वायरस के खिलाफ कोविशिल्ड के अलावा चार और वैक्सीन पर काम तेजी से…
पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक सेक्स रैकेट का ऑडियो वायरल होने के बाद सेक्स रैकेट चलाने के मामले में संदिग्ध पाए गए 2 सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है आरोपी सिपाही थाना सेहरामऊ उत्तरी की पुलिस चौकी गढ़वा खेड़ा में तैनात थे उधर आरोपी सिपाहियों का कहना है कि चौकी के दो अन्य सिपाहियों ने उन्हें फंसाया है, वहीं आडियो में बोल रही युवती ने भी चौकी के एक अन्य सिपाही पर ब्लात्कार करने व सस्पेंड हुए सिपाहियों को फंसवाने का आरोप लगाया है. फि़ल्हाल मामले में जांच की जा रही है पीलीभीत में सेक्स…
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के खिलाफ भारत ने निर्णायक लड़ाई लड़ी है. जिस कारण आज दुनिया भर से विकासशील देशों से लेकर विकसीत देशों तक देश में तैयार वैक्सीन लेने के लिये कतार में खड़े हुए है. तो इसका सीधा श्रेय वैज्ञानिकों को जाता है. वहीं पाकिस्तान ने भी परोक्ष रुप से भारत में तैयार कोविशिल्ड प्राप्त करने के लिये प्रयास तेज कर दिया है. दरअसल पाकिस्तान सीधे तौर पर भारत से वैक्सीन नहीं ले सकता है. इसकी वजह सीमा पार प्रायोजित आतंकवाद के कारण पाकिस्तान और भारत के रिश्ते में खटास आ चुकी है. जिस कारण दोनों देशों के…
मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार कर्नाटक के उन इलाकों को राज्य में शामिल करने के लिये प्रतिबद्ध हैं जहां मराठी भाषी लोगों की बहुलता है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि इस उद्देश्य के लिए बलिदान देने वालों के लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी. महाराष्ट्र राज्य भाषायी आधार पर बेलगाम तथा अन्य इलाकों पर दावा जताता है जो पूर्ववर्ती बॉम्बे प्रेसिडेंसी का हिस्सा थे लेकिन अब कर्नाटक राज्य में आते हैं. बेलगाम तथा कुछ अन्य सीमावर्ती इलाकों को महाराष्ट्र में शामिल करवाने के लिए संघर्ष कर रहे क्षेत्रीय संगठन महाराष्ट्र…
नई दिल्ली. पिछले 52 दिनों से दिल्ली से लगती सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है. किसान और सरकार के बीच अब तक नौ दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकल पाया. किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वो वापस नहीं जाएंगे. इस बीच खबर आई थी कि किसान गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालकर परेड में बाधा डालना चाहते हैं. कुछ किसान संगठन इस तरह की योजना से इनकार कर रहे, तो कुछ इसे सही बता रहे हैं. स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने रविवार को कहा कि…
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि देश के पांच बड़े इंजीनियरिंग संस्थान, भवन निर्माण और भू-गर्भ के अध्ययन से जुड़ी संस्थाओं के वैज्ञानिकों ने मंदिर की नींव और धरती के नीचे का अध्ययन किया है. नींव के लिए कार्य प्रारंभ हो गया है. 39 महीने में मंदिर का काम पूरा हो जाएगा. राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण प्रारंभ करने के लिए बड़ी संख्या में वर्कर अयोध्या पहुंचे हैं. जिसके लिए अयोध्या के रामघाट क्षेत्र स्थित राम सेवक पुरम को तैयार किया जा रहा…
