प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी * नारी शक्ति का प्रतीक है वट सावित्री व्रत! * वट सावित्री व्रत ऐसा व्रत है जिसमें हिंदू सुहागन अपने पति की लंबी उम्र और संतान प्राप्ति की कामना करती हैं. * भारत में यह व्रत बेहद लोकप्रिय है लेकिन इसकी तिथि की मान्यताएं भिन्न-भिन्न हैं. कहीं यह व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या को तो कहीं इसी मास की पूर्णिमा को किया जाता है. * सामान्यत: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत दक्षिण भारत में तो वट सावित्री अमावस्या व्रत उत्तर भारत में विशेष रूप से किया जाता है. * इसकी कथा पतिव्रता पत्नी की घातचक्र को बदलने की…
Author: Devanand Singh
चंडीगढ़/कोलकाता. पंजाब पुलिस ने एक ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बुधवार को दो गैंगस्टर्स को गोलियों से उड़ा दिया. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन दोनों गैंगस्टर्स की पुलिसवालों की हत्या से संबंधित केस में तलाश थी. अधिकारी ने बताया कि पंजाब में 2 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की हत्या को लेकर गैंगस्टर जयपाल सिंह भुल्लर और जसप्रीत सिंह की तलाश थी. उसे कोलकाता में एक ऑपरेशन के दौरान मार गिराया गया. एक सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस को कोलकाता पुलिस की मदद से भुल्लर और जसप्रीत सिंह को मारने में कामयाबी मिल पाई. पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने…
मुंबई. मुंबई में मॉनसून की दस्तक के साथ ही बड़ा हादसा हुआ है. बुधवार रात को तेज बारिश के कारण करीब 11 बजे मलाड वेस्ट इलाके में स्थित एक 4 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई. स्थानीय लोगों के अनुसार इसके साथ ही आसपास की दो और इमारतें भी गिरी हैं. इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है. साथ ही 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं बचावकर्मियों द्वारा मलबे से 15 लोगों को बचाया गया है. इनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. घटना के तुरंत बाद ही दमकल की टीम और बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी)…
????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 10जून दिन गुरुवार2021???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews Check out Devanand Singh (@RastraSamvad): https://twitter.com/RastraSamvad?s=08 ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : सिंधिया के बाद जितिन हुए भाजपाई, पायलट को रोकना कांग्रेस के लिए चुनौती* ********************* *मीडिया वॉच :दो ताकतवर लोगों की बीच की लड़ाई और मुख्यधारा की मीडिया मौन!* ************************** ✍️कन्फर्म! 19 सितंबर से UAE में होंगे IPL के बाकी मैच, 15 अक्टूबर को फाइनल ✍️चीनी राजनयिक का संकेत- कोरोना संकट के बीच फिलहाल जल्द चीन नहीं लौट सकते…
विधायक सरयू राय का प्रयास लाया रंग जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय का विगत 1 वर्ष का प्रयास सफल हुआ। कल से मोहरदा पेयजल परियोजना का संचालन जुस्को के बिजली से होगा। वर्तमान में JBVNL के बिजली से हो रहे संचालन आज मध्यरात्रि से बंद हो जाएगी। आज विधायक सरयू राय वहाँ जाकर जुस्को द्वारा किये गए व्यवस्था को देखा। विधायक सरयू राय ने बताया कि वे इसके लिए विगत 1 वर्ष से प्रयासरत थे। अब लोगों को बाधा रहित पेयजल आपूर्ति मिल सकेगी। सरकार की बिजली से बार-बार बिजली कट होने की समस्या के कारण पेयजल आपूर्ति भी…
उपायुक्त के निर्देश पर दुरुस्त हुए बिरसानगर के तीन ख़राब चापाकल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया था ट्वीट राजनीति और नौकरशाही के मध्य जब बेहतरीन समन्वय हो तो जनता के काम आसान हो जाते हैं। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार की ट्विटर पर सक्रियता इन दिनों चर्चा का विषय है। लोगों को कोरोनारोधी टीका सम्बंधित सूचना मुहैया करने की बात हो या जनता की कोई समस्या हो। उपायुक्त के साथ साथ जिले का प्रशासनिक महकमा इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर विशेष सक्रिय है। ताज़े मामले की बात करें तो बुधवार को ही बिरसानगर के अलग अलग…
पुण्यतिथि पर भाजपा ने धरती आबा को श्रद्धाभाव से किया याद, माल्यार्पण कर किया नमन ■ भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आयोजित की गई संगोष्ठी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उराँव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित। जमशेदपुर। अंग्रेजों की हुकुमत के खिलाफ जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 121वीं पुण्यतिथि को भाजपा ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाया। बुधवार को पोटका मंडल अंतर्गत हाता चौक पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं…
चर्चित समाजसेवी चंदन यादव एवं पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की समाज सेविका सपना दीदी ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन झारखंड के वीर सपूत देश के अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी , धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 121 में शहादत दिवस के मौके पर जमशेदपुर स्थित संडे मार्केट, बिरसानगर , टेल्को में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा के आदम कद प्रतिमा पर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी चंदन यादव एवं पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की समाज सेविका सपना दीदी ने अपने शुभचिंतकों के साथ प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित की ।मौके पर समाजसेवी श्री चंदन यादव…
सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष पुष्पा रानी पर इंक्वायरी और पदच्युत करने की माँग तेज़, भाजपा नेता अंकित आनंद ने डीसी को सौंपा ज्ञापन ◆ मदर टेरेसा वेलफेयर सोसायटी के विरुद्ध स्थानीय जनता और नेताओं ने खोला संयुक्त मोर्चा, भाजपा, झामुमो और आजसू नेताओं ने भी उठाई अविलंब गिरफ्तारी की माँग ◆ बच्चियां चाहे तो निःशुल्क विधिक सेवा मुहैया कराई जायेगी : अंकित आनंद मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर, उनकी पत्नी सह चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की एवं अन्य पर कथित यौन उत्पीड़न एवं बाल अधिकार उल्लंघन के मामले में विरोध तेज़ हो गई है।…
धरती आबा बिरसा मुंडा युवाओं के आदर्श हैं : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा युवाओं के आदर्श हैं तथा युगों- युगों तक युवाओं को मातृभूमि की सेवा करने हेतु प्रेरित करते रहेंगे । उन्होंने युवाओं को संगठित कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सशस्त्र संग्राम का नेतृत्व किया था । डाॅ गोस्वामी आज भाजपा बिष्टुपुर मंडल द्वारा आयोजित भगवान बिरसा मुंडा के वलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने किया । कार्यक्रम में मंडल महामंत्री…
