भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष बलकार सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से मिलकर विगत दिनों पीएम आवास योजना निर्माण स्थल पर गड्ढे में गिरने से मौत हुए बिरसानगर के निवासी विष्णु राहा के परिवार को मुआवजा दिलाने को लेकर एक माँग पत्र सौंपा। माँग पत्र के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पीएम आवास निर्माण में ठेकेदार के द्वारा कार्य-स्थल पर सुरक्षा नियमों की भारी अनदेखी की गयी है जिसके कारण ही विष्णु राहा की मृत्यु गड्ढे में डूबने से हो गई। इसकी सारी जिम्मेदारी ठेकेदार कम्पनियों की है, जिन पर सख्त कारवाई…
Author: Devanand Singh
बिरसानगर में नाबालिग लड़के के मौत पर पीड़ित परिवार के संपर्क में भाजपा, किया आर्थिक सहयोग, दिया हरसंभव मदद का भरोसा जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर -2 के रहने वाले विप्लव राहा के 14 वर्षीय नाबालिग पुत्र विष्णु राहा के प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए किए गए गड्ढे में गिरने से हुई मौत पर भाजपा ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाई। उनके दिशानिर्देश पर बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, बोलटू सरकार समेत अन्य नेताओं ने पीड़ित परिवार के…
बिष्टुपुर थाना पुलिस ने सर्किट हाउस एरिया गोलीकांड में मनोज विभार समेत चार गिरफ्तार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक देशी सिक्सर व तीन जिंदा कारतूस बरामद किये गये है. बिष्टुपुर थाना कैम्पस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसएसपी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीते 4 जून को सीएच एरिया के समीप हुए गोलीकांड मामले में चार और लोगों की गिरफ्तारी की गयी है. पुलिस ने गोलीकांड के फरार अभियुक्त मुख्य शूटर मनोज विभार और उसके भाई विशाल विभार को गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर मोहम्मद तौसीफ उर्फ मोहम्मद चांद के घर से एक साइलेंसर युक्त…
भाजपा नेता अंकित आनंद ने फ़िर फोड़ा ट्विटर बम, सीडब्ल्यूसी की कार्यसंस्कृति को लेकर दागे गंभीर सवाल ◆ मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट की बैंक एकाउंट सीज़ करने की माँग मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट में चलित संदिग्ध गतिविधियों और कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद संचालक हरपाल सिंह, पूर्वी सिंहभूम बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की सहित मामले में लिप्त अभियुक्तों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद के विरोध में उतरने के बाद से मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट की मुसीबतें दिनों दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को शेल्टर…
भरत सिंह ने दिया ब्लैक फंगस से पीड़ित कलाकार रूद्र प्रताप मुखी को 5000 रुपए की आर्थिक मदद जमशेदपुर 12 जून – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन श्री भरत सिंह ने आज अपने साकची स्थित कार्यालय में ब्लैक फंगस से पीड़ित कलाकार रूद्र प्रताप मुखी जी को 5000 रुपए की आर्थिक मदद एवं सूखा राशन दिया! जिसकी जानकारी देते हुए श्री सिंह ने कहा कि विगत दिनों हमने जमशेदपुर के कलाकारों को सूखा राशन वितरण किया था इसी दौरान हमें यह जानकारी मिली कि जमशेदपुर के कलाकार रूद्र प्रताप मुखी कई दिनों से ब्लैक…
स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के लिए किया 4.24 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास विधायक निधि 2020-21 अंतर्गत 124 योजनाओं का शिलान्यास, जेएनएसी के लिए 2.10 करोड़ रूपए की 74 योजना तथा मानगो नगर निगम में 2.14 रोड़ रुपए के 50 योजनाओं का शिलान्यास कोरोना के विरूद्ध जारी लड़ाई में भी विकास कार्य को गति देने के लिए सरकार तत्पर, राज्य के विकास में कोई बाधा आड़े नहीं आएगी- बन्ना गुप्ता माननीय मंत्री स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने विधायक निधि(…
नई दिल्ली. यामाहा की नई बाइक Yamaha FZ-X भारत में 18 जून को लॉन्च होगी. कंपनी ने पत्रकारों को नए प्रोडक्ट के लॉन्च को लेकर मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं. आमंत्रण में प्रोडक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. और केवल आने वाले टू-व्हीलर व्हीकल की संभावित टाइगलाइन का जिक्र किया गया है- ‘Ride Free’. अब Express Drives की रिपोर्ट के मुताबिक, उसके सूत्रों ने कन्फर्म किया है कि कंपनी नई FZ-X को बताई गई तारीख को लॉन्च करेगी. नए मॉडल की फोटो कुछ हफ्ते पहले अटल टनल के करीब हुए उसके टीवी कमर्शियल के…
बहुत सी महिलाएं अंडरआर्म्स का कालापन छिपाने के लिए बिना आस्तीन के कपड़े पहनने से बचती हैं. इस कालेपन को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकती हैं. लेकिन हेयर रिमोवर और डिओडोरेंट्स का इस्तेमाल भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. आइए जानें अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के घरेलू उपाय. खीरा गर्मियों में खीरे का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. इसके अलावा ये त्वचा के लिए फायदेमंद है. अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए भी आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट भी होते…
लखनऊ. प्रतापगढ़ जिले में एक दूल्हे के नशे में आने पर दुल्हन के शादी से मना करने के बाद अब यूपी के ही दूसरे जिले बलिया में एक और दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया. दरअसल, दूल्हा जब बारात लेकर पहुंचा तो वह गुटखा चबा रहा था. यह बात दुल्हन को इतनी नागवार गुजरी की उसने बारात लौटा दी और बारातियों को बैरंग लौटना पड़ा. ये है मामला दरअसल, मनियार थाना के अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गांव मिश्रौली की रहने वाली दुल्हन की शादी खेजुरी गांव के युवक से पांच जून को होनी थी.हालांकि,…
नई दिल्ली. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ रही है. महंगाई भत्ता (डीए) बढऩे का इंतजार कर रहे लगभग 52 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 60 लाख केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को जल्दी ही तोहफा मिल सकता है. केंद्रीय कर्मचारियों के डियरनेस अलाउंस (डीए) और पेंशनर्स को मिलने वाली डियरनेस रिलीफ (डीआर) मामले को लेकर सेंट्रल गवर्नमेंट सर्वेंट्स का प्रतिनिधित्व करने वाली बॉडी नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम की 26 जून को अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक की जानकारी नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम की तरफ से दी गई है. इसकी अध्यक्षता कैबिनेट सेक्रेटरी करेंगे. इस अहम मुद्दे…
